Differently Abled Person Financial Assistance Scheme: 2,000 रुपए से 3,800 रुपए प्रति माह


Differently Abled Person Financial Assistance Scheme: सरकार के समाज कल्याण विभाग द्वारा विकलांग नागरिकों को उनके न्यूनतम जीवन स्तर को बनाए रखने के लिए मासिक वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए भिन्न रूप से सक्षम व्यक्ति वित्तीय सहायता अनुदान योजना शुरू की गई है| पात्र लाभार्थी बहुत ही आसानी से इस योजना का लाभ ले सकते हैं|

Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

पांडिचेरी भिन्न रूप से सक्षम व्यक्ति वित्तीय सहायता योजना के द्वारा 40% से 65% वाली विकलांगता वाले नागरिकों को ₹2,000 प्रति माह, 66% से 85% विकलांगता वाले नागरिकों को ₹2,500 प्रति माह और 86% से 100% विकलांगता वाले नागरिकों को ₹3,500 प्रति माह की सहायता राशि प्रदान की जाती है| इसमें 60 वर्ष से लेकर 79 वर्ष वाले नागरिकों को 2,700 रुपए प्रति माह तथा 80 वर्षों से अधिक आयु वाले नागरिकों को ₹3,500 प्रतिमाह की सहायता राशि दी जाती है|

Differently Abled Person Financial Assistance Scheme Puducherry Highlights

Article NamePuducherry Differently Abled Person Financial Assistance Scheme 2026
Sarkari Yojana NameDifferently Abled Person Financial Assistance Scheme
ModeOnline
Year2026
Official Websitehttps://edistrict.py.gov.in/
Differently Abled Person Financial Assistance Scheme 2026 Overview

Differently Abled Person Financial Assistance Scheme Eligibility (पात्रता)

पांडिचेरी विकलांग नागरिक वित्तीय सहायता योजना का लाभ उठाने के लिए आपके पास कुछ योग्यता होनी आवश्यक है| इस योजना से संबंधित जरूरी पात्रता की जानकारी नीचे आसान शब्दों में दी गई है जिसके द्वारा आप यह समझ सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ ले सकते हैं या नहीं :-

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक कम से कम 5 वर्षों तक केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी का मूल रूप से निवासी होना चाहिए|
  • योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक की वार्षिक आय 75,000 रुपए प्रति वर्ष या उससे कम होनी चाहिए|
  • इसके साथ ही ऑर्थोपेडिक/ बधिर/ गूँगा और अंधा के लिए आवेदक की कम से कम विकलांगता 40% या उससे अधिक होनी चाहिए|
  • मानसिक रूप से विकलांग नागरिकों के लिए आवेदक का बुद्धि लब्धि (आईक्यू लेवल) 69 से कम होना चाहिए|

पांडिचेरी विकलांग नागरिक वित्तीय सहायता योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

  • योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक के पास आधार कार्ड होना चाहिए|
  • राशन कार्ड की कॉपी|
  • जन्म प्रमाण पत्र की कॉपी|
  • विकलांगता प्रमाण पत्र की कॉपी|
  • आय की पुष्टि के लिए आय प्रमाण पत्र की कॉपी|
  • सामुदायिक प्रमाण पत्र|
  • सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी किया गया निवास सह जन्म प्रमाण पत्र|
  • लेटेस्ट पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ|
  • बैंक खाता पासबुक की फोटो कॉपी (जिसमें लाभार्थी का नाम, खाता संख्या और आईएफएससी कोड दिख रहा हो)

अगर आवेदक के पास आधार कार्ड नहीं है तो उसे नीचे दिए गए निम्नलिखित दस्तावेजों में से किसी एक के साथ अपनी आधार नामांकन आईडी देनी होगी :-

  • बैंक या डाकघर पासबुक की कॉपी (फोटो के साथ)
  • पैन कार्ड की कॉपी|
  • पासपोर्ट की कॉपी|
  • राशन कार्ड की कॉपी|
  • वोटर कार्ड की कॉपी|
  • मनरेगा कार्ड की कॉपी|
  • किसान फोटो पासबुक की कॉपी|
  • ड्राइविंग लाइसेंस की कॉपी|
  • आधिकारिक लेटर हेड पर राजपत्रित अधिकारी या तहसीलदार द्वारा जारी ऐसे व्यक्ति की तस्वीर वाला प्रमाण पत्र|
  • अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज|

Differently Abled Person Financial Assistance Scheme Apply Online

पांडिचेरी विकलांग नागरिक वित्तीय सहायता योजना का लाभ लेने के लिए आप ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं| आवेदन की प्रक्रिया के बारे में नीचे स्टेप बाय स्टेप बताया गया है| जिन स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं :-

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको पांडिचेरी ई डिस्टिक के आधिकारिक पोर्टल https://edistrict.py.gov.in/ पर जाना होगा|
  • इसके बाद आपके ऊपर दिख रहे Login के बटन पर क्लिक करना होगा|
Differently Abled Person Financial Assistance Scheme Apply Online
Differently Abled Person Financial Assistance Scheme Apply Online
  • अगर आप पहले से ही इस पोर्टल पर पंजीकृत हैं तो आप लोगों कर सकते हैं नहीं तो आप नीचे दिए गए Register a new membership पहले बटन पर क्लिक करके पंजीकरण की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं|
Differently Abled Person Financial Assistance Scheme Online Apply
Differently Abled Person Financial Assistance Scheme Online Apply
  • पंजीकरण करने के बाद अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें|
  • उसके बाद आपकी स्क्रीन पर पांडिचेरी सरकार की योजनाओं की सूची दिखाई देगी|
  • इसमें आपको अपनी योजना के नाम पर क्लिक करना होगा|
  • इसके बाद आपके पास इस योजना का आवेदन पत्र खुल जाएगा|
  • उसके बाद अपना आवेदन पत्र भरें और उसके बाद जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें|
  • इसके बाद आवेदन जमा करें वाले बटन पर क्लिक करके अपना आवेदन सबमिट कर दें|

कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|

Puducherry Differently Abled Person Financial Assistance Scheme 2026 FAQ

  1. Puducherry Differently Abled Person Financial Assistance Scheme Kya Hai?

    इस योजना के द्वारा विकलांग नागरिकों को उनके न्यूनतम जीवन स्तर को बनाए रखने के लिए मासिक वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है|

Share
Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

Leave a Comment