Marriage Assistance Scheme: 7,000 रुपए की वित्तीय सहायता, ऐसे मिलेगा लाभ


Marriage Assistance Scheme: सरकार के भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड, श्रम विभाग द्वारा विवाह सहायता योजना शुरू की गई है| इस योजना के माध्यम से बोर्ड में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को उनके बच्चों के विवाह के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है| इस योजना का लाभ श्रमिक की अधिकतम दो बच्चों के विवाह के लिए लिया जा सकता है|

Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

पांडिचेरी विवाह सहायता योजना के माध्यम से ₹7,000 की सहायता राशि प्रदान की जाती है| इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र आवेदकों को विवाह की तिथि से 6 महीने के भीतर आवेदन करना होगा| तभी वह इस योजना का लाभ उठा सकते हैं| महिला सदस्य भी अपनी शादी के लिए इस सहायता राशि का लाभ उठा सकती हैं| यह सहायता राशि सीधे डीबीटी के माध्यम से लाभार्थी के बैंक खाते में जमा की जाती है|

Marriage Assistance Scheme Puducherry Highlights

Article NamePuducherry Marriage Assistance Scheme 2026
Sarkari Yojana NameMarriage Assistance Scheme
ModeOffline
Year2026
Official Websitehttps://labour.py.gov.in/
PY Marriage Assistance Scheme 2026 Overview

Puducherry Marriage Assistance Scheme Eligibility (पात्रता)

पांडिचेरी विवाह सहायता योजना का लाभ उठाने के लिए आपके पास कुछ योग्यता होनी जरूरी है| विवाह सहायता योजना से संबंधित पात्रता की जानकारी नीचे आसान शब्दों में दी गई है जिसके द्वारा आप यह जान सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ उठाने के लिए पात्र हैं या नहीं :-

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए|
  • योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक पांडिचेरी भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक एवं कल्याण बोर्ड में निर्माण श्रमिक के रूप में पंजीकृत होना चाहिए|
  • आवेदन की आयु 18 वर्ष पूरी होनी चाहिए|
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक को निर्माण कार्य में पिछले 12 महीने के दौरान 60 वर्ष की आयु पूरी नहीं होनी चाहिए|
  • योजना का लाभ आवेदक को तभी मिलेगा यदि वह बोर्ड के कोष में योगदान देता होगा|
  • इस योजना का लाभ आवेदक को तभी मिलेगा यदि वह 1 वर्ष से अधिक की निरंतर अवधि के लिए बोर्ड को अंशदान का भुगतान करने में चूका नहीं होगा| 

पांडिचेरी विवाह सहायता योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

  • आवेदक के पास विवाह प्रमाण पत्र होना चाहिए|
  • नवीनतम सदस्यता बिल|
  • बोर्ड का आईडी कार्ड|
  • आधार कार्ड की कॉपी|
  • राशन कार्ड|
  • विवाह निमंत्रण कार्ड|
  • बैंक खाता पासबुक की फोटो कॉपी (जिसमें आवेदक का नाम, खाता संख्या और आईएफएससी कोड दिख रहा हो)
  • अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज| 

Marriage Assistance Scheme Apply Process

पांडिचेरी विवाह सहायता योजना का लाभ लेने के लिए आपको ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा| आवेदन की प्रक्रिया नीचे स्टेप बाय स्टेप बताई गई है जिसके माध्यम से आप यह पता कर सकते हैं कि इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको कहां और कैसे आवेदन करना होगा :-

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहलेआपको पांडिचेरी भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड के कार्यालय जाना होगा|
  • वहां पर जाकर आपको संबंधित अधिकारी से आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी के लिए अनुरोध करना होगा|
  • आप Puducherry Marriage Assistance Scheme Application Form Pdf यहां से भी डाउनलोड कर सकते हैं|
  • उसके बाद आपको इसका प्रिंट आउट निकलवाना होगा|
  • आवेदन पत्र प्राप्त करने के बाद आपको अपना आवेदन पत्र भरना होगा| फॉर्म को भरते समय इस बात का खास ध्यान रखें की फार्म में भरी गई कोई भी जानकारी गलत ना हो|
  • इसके बाद अपने आवेदन पत्र के साथ जरूरी दस्तावेजों को जोड़ें|
  • उसके बाद अपना आवेदन पत्र संबंधित प्राधिकारी के पास जमा करवा दें|

कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|

Puducherry Marriage Assistance Scheme 2026 FAQ

  1. Puducherry Marriage Assistance Scheme Kya Hai?

    इस योजना के द्वारा बोर्ड में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को उनके बच्चों के विवाह के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है| यह सहायता राशि अधिकतम दो बच्चों के विवाह के लिए प्रदान की जाती है|

  2. पांडिचेरी विवाह सहायता योजना में कितने रुपए की सहायता राशि दी जाती है?

    इस योजना के द्वारा पात्र लाभार्थियों को विवाह के लिए 7,000 रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है|

Share
Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

Leave a Comment