Khiladi Scholarship Yojana: 2,000 रुपए प्रति माह स्कॉलरशिप, ऐसे करना होगा आवेदन


Khiladi Scholarship Yojana: राज्य सरकार के खेल विभाग द्वारा खिलाड़ी प्रोत्साहन छात्रवृति योजना शुरू की गई है| इस योजना के माध्यम से राज्य के 14 से 23 वर्ष की आयु वाले पात्र खिलाड़ियों को हर महीने 2,000 रुपए की छात्रवृत्ति राशि प्रदान की जाती है| 

Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

उत्तराखंड खिलाड़ी स्कॉलरशिप योजना के द्वारा खिलाड़ियों को खेल उपकरण खरीदने के लिए भी साल में एक बार छात्रवृत्ति राशि दी जाती है| आज हम आपको हमारे इस लेख के माध्यम से इस योजना के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं| जिससे आप इस योजना के लाभ, पात्रता, जरूरी दस्तावेजों की सूची और आवेदन प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं|

Khiladi Scholarship Yojana Uttarakhand Highlights

Article NameUttarakhand Khiladi Scholarship Yojana 2026
Sarkari Yojana NameKhiladi Scholarship Yojana
Year2026
Application ModeOffline
Official Websitehttps://sports.uk.gov.in/
UK Khiladi Scholarship Yojana 2026 Overview

Uttarakhand Khiladi Scholarship Yojana Benefits (लाभ)

  • इस योजना के द्वारा 14 से 23 वर्ष की आयु वाले खिलाड़ियों का चयन हर वर्ष शारीरिक एवं खेल योग्यता परीक्षण (पी-सेट) के आधार पर किया जाता है|
  • इसमें हर जिले से कुल 100 लड़के और 100 लड़कियां ही चुनी जाती हैं|
  • पात्र खिलाड़ियों को हर महीने 2,000 रुपए की छात्रवृत्ति दी जाती है|
  • इसके साथ-साथ इसमें खेल उपकरणों के लिए साल में एक बार 10,000 रुपए की छात्रवृत्ति दी जाती है|

UK Khiladi Scholarship Yojana Eligibility (पात्रता)

उत्तराखंड खिलाड़ी प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास कुछ जरूरी पात्रता होनी चाहिए| पात्रता की जानकारी नीचे बताई गई है जिसके द्वारा आप ही चेक कर सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र हैं या नहीं :-

  • आवेदक उत्तराखंड राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए|
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक की आयु 14 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए|
  • योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन लड़का या लड़की कोई भी कर सकता है|
  • जो लड़का या लड़की अंतिम जिला स्तरीय प्रतियोगिता में योग्यता के आधार पर सर्वोच्च अंक प्राप्त करता है, जो शारीरिक और खेल योग्यता परीक्षण (पी-सेट) के विभिन्न चरणों के माध्यम से आयोजित होती है| जिसमें ताकत, सहनशक्ति, लचीलापन, गति और समन्वय जैसी शारीरिक क्षमताओं का आकलन होता है| वह सभी खेल छात्रवृत्ति के लिए पात्र होंगे|
  • इस योजना द्वारा खेलों में छात्रवृत्ति प्राथमिकता के आधार पर प्रदान की जाती है|
  1. एथलेटिक्स|
  2. बैडमिंटन|
  3. मुक्केबाजी|
  4. ताइक्वांडो|
  5. कबड्डी|
  6. फुटबॉल|
  7. वॉलीबॉल|
  8. बास्केटबॉल|
  9. हॉकी|
  10. टेबल टेनिस|
  11. कराटे|
  12. जूडो| 

उत्तराखंड खिलाड़ी प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना 2026 के लिए जरूरी दस्तावेज

खिलाड़ी प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना में आवेदन करने के लिए आपके पास कुछ आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए| दस्तावेजों की लिस्ट नीचे की गई है जिनकी जरूरत आपको आवेदन के समय पड सकती है :-

  • आधार कार्ड होना चाहिए|
  • जन्म प्रमाण पत्र|
  • स्थाई पता प्रमाण पत्र|
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ|
  • बैंक खाते के पासबुक की फोटो कॉपी (जिसमें नाम, खाता संख्या और आईएफएससी कोड दिख रहा है)

Also Read :-

 Khiladi Scholarship Yojana Apply Process

उत्तराखंड खिलाड़ी स्कॉलरशिप योजना का लाभ लेने के लिए आपको ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा| आवेदन की प्रक्रिया नीचे स्टेप बाय स्टेप बताई गई है इसके द्वारा आप यह जान सकते हैं कि इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको कहां और कैसे आवेदन करना होगा :-

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए खिलाड़ी नगर पालिका, नगर निगम या जिला स्तर पर सीधे आयोजित प्रतियोगिताओं में स्वतंत्र रूप से भाग लेते हैं और उनका चयन योग्यता के आधार पर किया जाता है|
  • स्कूल या न्याय पंचायत स्तर पर कोई भी चयन नहीं होता है|
  • इसमें शारीरिक दक्षता का परीक्षण करने के लिए 6 प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं| जिसमें 1.) 30 मीटर की फ्लाइंग रन 2.) स्टैंडिंग ब्रॉड जंप 3.) फारवर्ड बैंड एंड रीच 4.) 6 x10 शटल रन 5.) मेडिसिन बॉल थ्रो 6.) 600 मीटर रन शामिल है|
  • इसके बाद जिला स्तरीय चयन समिति द्वारा प्रत्येक आयु वर्ग में योग्यता के आधार पर सबसे अधिक अंक प्राप्त करने वालों की अंतिम सूची जारी की जाती है| उसके बाद वह खिलाड़ी खेल छात्रवृत्ति के लिए पात्र होते हैं जो की डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके खातों में भेज दी जाती है|

कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|

Uttarakhand Khiladi Scholarship Yojana 2026 FAQ

  1. उत्तराखंड खिलाड़ी प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना क्या है?

    इस योजना के द्वारा पात्र खिलाड़ियों को राज्य सरकार द्वारा हर महीने छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है| इसके साथ ही इस योजना के द्वारा खेल उपकरणों के लिए भी वार्षिक छात्रवृत्ति दी जाती है|

  2. खिलाड़ी प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना में कितने रुपए की स्कॉलरशिप मिलती है?

    इसमें पात्र खिलाड़ी को 2,000 रुपए प्रति माह की स्कॉलरशिप दी जाती है| इसके साथ ही इसमें खेल उपकरणों के लिए 10,000 रुपए की वार्षिक छात्रवृत्ति भी दी जाती है|

Share
Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

Leave a Comment