Pyari Behna Yojana HP: हाल ही में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखु जी द्वारा इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना की घोषणा की गई है| इस योजना के तहत हिमाचल की पात्र महिलाओं को 1500 रुपए प्रतिमाह दिए जाएंगे| आज हम आपको हमारे इस आर्टिकल के माध्यम से इस योजना की जानकारी देने जा रहे हैं| इसकी पूरी जानकारी नीचे सरल शब्दों में बताई गई है|
Indira Gandhi Pyari Behna Sukh Samman Nidhi Yojana Highlights
योजना का नाम | इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना |
लॉन्च की गई | हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा |
सहायता राशि | ₹1500 प्रतिमाह |
राज्य | हिमाचल प्रदेश |
वर्ष | 2025 |
आवेदन मोड | ऑफलाइन |
Pyari Behna Yojana Kya Hai | HP 1500 Pension Scheme
हिमाचल प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए राज्य सरकार द्वारा यह प्यारी बहना योजना शुरू की गई है| इस योजना के तहत योग्य महिलाओं को 1500 रुपए प्रतिमाह की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी|
इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के लिए जरूरी दस्तावेज | HP 1500 Scheme Documents Required
आवेदन करने के लिए आपके पास निम्नलिखित दस्तावेज होने जरूरी है जिनकी सूची नीचे बताई गई है-
ग्रामीण क्षेत्र के लिए जरूरी दस्तावेज:-
- आयु प्रमाण पत्र|
- हिमाचली बोनाफाइड / मूल निवासी प्रमाण पत्र|
- बैंक या डाकघर खाता संख्या की फोटोकॉपी|
- आधार कार्ड की फोटो कॉपी|
- परिवार रजिस्टर की कॉपी|
- बौद्ध भिक्षुणी के लिए पंचायत या फिर बौद्ध मठ की मुख्य चोमो द्वारा जारी किया गया प्रमाण पत्र होना चाहिए|
शहरी क्षेत्र के लिए जरूरी दस्तावेज:-
- आधार कार्ड की फोटो कॉपी|
- राशन कार्ड की फोटो कॉपी|
- बैंक या डाकघर खाता संख्या की फोटोकॉपी|
- हिमाचली बोनाफाइड / मूल निवासी प्रमाण पत्र|
- आयु प्रमाण पत्र|
- बौद्ध भिक्षुणी के लिए पंचायत या फिर बौद्ध मठ की मुख्य चोमो द्वारा जारी किया गया प्रमाण पत्र|
किसे नहीं मिलेगा इंदिरा गांधी प्यारी बहना योजना का लाभ
नीचे बताई गई श्रेणियां में आने वाले परिवारों को नहीं मिलेगा इस योजना का लाभ:-
- केंद्र / राज्य सरकार के कर्मचारी या पेंशनर|
- अनुबंध/ आउट सोर्स/ दैनिक भोगी / अंशकालिक इत्यादि वर्ग के कर्मचारी|
- सेवारत/ भूतपूर्व सैनिक अथवा सैनिक विधवा महिलाएं|
- मानदेय प्राप्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ता/ सहायिका/ आशा वर्कर/ मिड डे मील वर्कर/ मल्टी टास्क वर्कर|
- सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लाभार्थी|
- पंचायत राज संस्थाओं/ शहरी स्थानीय निकायों के कर्मचारी|
- केंद्र/ राज्य सरकार के अंतर्गत विभिन्न सार्वजनिक उपक्रम/ बोर्ड/ काउंसिल/ एजेंसी में कार्यरत/ पेंशन भोगी/ वस्तु एवं सेवा कर हेतु पंजीकृत व्यक्ति|
- आयकर दाता इत्यादि|
Also Read :-
- Sarkari Yojana 2025 | सरकारी योजना 2025
- आयुष्मान भारत योजना लिस्ट | Ayushman Bharat Yojana List
- PM Employment Generation Programme
- E Shram Card | श्रमिक कार्ड पंजीकरण
- कौशल विकास योजना | Kaushal Vikas Yojana
- किसान सम्मान निधि योजना लिस्ट | Kisan Samman Nidhi Yojana List
प्यारी बहना योजना के लिए जरूरी पात्रता | HP Pyari Behna Yojana 2025
इंदिरा गांधी प्यारी बहन सम्मान निधि योजना के तहत आवेदन करने के लिए आपके पास निम्नलिखित पात्रता होनी जरूरी है जिसकी सूची नीचे बताई गई है:-
- आवेदिका की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए|
- हिमाचल प्रदेश की मूल निवासी होनी चाहिए|
- 18 वर्ष से कम आयु की महिलाओं को इस योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा|
HP Pyari Behna Yojana Apply Kaise Kare | 1500 Mahila Yojana Form Pdf

- आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको इंदिरा गांधी प्यारी बहना योजना का आवेदन फॉर्म डाउनलोड करना होगा|
- आवेदन फॉर्म Pdf आप ऑनलाइन माध्यम से भी डाउनलोड कर सकते हैं अथवा ऑफलाइन माध्यम से भी अपनी तहसील से प्राप्त कर सकते हैं|
- इसके बाद आवेदन फार्म में मांगी गई पूरी जानकारी ध्यान पूर्वक करें|
- फॉर्म भरने के बाद मांगे गए जरूरी दस्तावेजों को साथ में जोड़ें|
- इसके बाद अपना फॉर्म संबंधित अधिकारी के कार्यालय में जमा करवा दें|
FAQ
इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना क्या है?
हिमाचल प्रदेश की महिलाओं को 1500 रुपए प्रतिमाह आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए राज्य सरकार द्वारा यह योजना शुरू की गई है|
हिमाचल प्रदेश प्यारी बहना योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
आवेदन करने के लिए अपने आवेदन फार्म के साथ जरूरी दस्तावेजों को जोड़ें तथा संबंधित अधिकारी के कार्यालय में जमा करवाए|
क्या इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं?
नहीं, अभी तक इस योजना के लिए कोई भी ऑनलाइन पोर्टल जारी नहीं किया गया है| इसके लिए आपको ऑफलाइन ही आवेदन करना होगा|
हिमाचल प्रदेश प्यारी बहना योजना के तहत कितने रुपए की सहायता राशि महिलाओं को दी जाएगी?
इस योजना के द्वारा महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए की सहायता राशि दी जाएगी|