Khadya Suraksha Yojana: राज्य सरकार के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना शुरू की गई है| इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को उचित मूल्य पर गुणवत्ता वाले खाद्यान्न उपलब्ध करवाना है| जिससे वह समाज में सम्मानजनक जीवन जी सके|
राजस्थान खाद्य सुरक्षा योजना के द्वारा अधिनियम लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 75% ग्रामीण आबादी और 50% शहरी आबादी को सब्सिडी वाले खाद्यान्न प्रदान किए जाएंगे जो कि लगभग दो तिहाई आबादी को कवर करते हैं|
खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ पात्र लाभार्थी बहुत ही आसानी से उठा सकते हैं| आज हम आपको हमारे इस लेख के माध्यम से इस योजना के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं| जिससे आप इस योजना के लाभ, पात्रता, जरूरी दस्तावेजों की सूची और आवेदन प्रक्रिया के बारे में जान सकते हैं|
Khadya Suraksha Yojana Rajasthan Highlights
| Article Name | Rajasthan Khadya Suraksha Yojana 2025 |
| Sarkari Yojana Name | Khadya Suraksha Yojana |
| Year | 2025 |
| Application Mode | Offline |
| Official Website | https://rrcc.rajasthan.gov.in/ |
Khadya Suraksha Yojana Benefits (लाभ)
- इस योजना के माध्यम से अंत्योदय परिवारों को 35 किलोग्राम गेहूं प्रति परिवार उपलब्ध करवाया जाता है|
- इसके अलावा अन्य पात्र लाभार्थियों को 5 किलोग्राम गेहूं प्रति यूनिट प्रति माह प्रदान करवाया जाता है|
- राज्य में गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) और अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को 1 रुपए प्रति किलोग्राम सस्ती दर पर गेहूं उपलब्ध करवाई जाती है|
- इसके साथ ही प्राथमिकता वाले अन्य पात्र परिवारों को ₹2 प्रति किलोग्राम खाद्य सुरक्षा प्रदान की जाती है|
Rajasthan Khadya Suraksha Yojana Eligibility (पात्रता)
खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास कुछ जरूरी पात्रता होनी आवश्यक है| पात्रता की जानकारी नीचे बताई गई है जिसे चेक करके आप यह जान सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं या नहीं :-
- योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक राजस्थान का मूल रूप से निवासी होना चाहिए|
- इस योजना का लाभ अंतोदय/ अन्नपूर्णा और बीपीएल परिवारों को दिया जाएगा|
- आवेदक के पास राशन कार्ड होना चाहिए तभी वह इस योजना का लाभ उठा सकता है|
राजस्थान खाद्य सुरक्षा योजना के लिए जरूरी दस्तावेज
- राशन कार्ड होना चाहिए|
- आधार कार्ड|
- भामाशाह कार्ड|
- जाति प्रमाण पत्र|
- अगर हो तो बीपीएल कार्ड|
- शपथ/ स्व घोषणा प्रमाण पत्र|
- अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज
Also Read :-
- राजस्थान स्कॉलरशिप योजना | Rajasthan Scholarship Scheme
- Rajshree Yojana Rajasthan | राजश्री योजना राजस्थान
- Rajasthan Unemployment Allowance | राजस्थान बेरोजगारी भत्ता
- फ्री लैपटॉप योजना राजस्थान | Rajasthan Free Laptop Yojana
- राजस्थान न्यू राशन कार्ड लिस्ट | Rajasthan New Ration Card List
Khadya Suraksha Yojana Apply
खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ उठाने के लिए पात्र आवेदकों को ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा| आवेदन की प्रक्रिया नीचे बताई गई है :-
- योजना का लाभ उठाने के लिए सबसे पहले आपको Khadya Suraksha Yojana Application Form Download करना होगा|
- आवेदन पत्र पीडीएफ में पेज नंबर 4 पर होगा|
- इसके बाद आपको अपना आवेदन फॉर्म भरना होगा| आवेदन पत्र भरते समय इस बात का खास ध्यान रखें की फार्म में भरी यह कोई भी जानकारी गलत ना हो|
- इसके बाद आवेदन पत्र के साथ जरूरी दस्तावेजों को जोड़ें|
- शपथ/ स्व घोषणा पत्र आप पीडीएफ में पेज नंबर 6 से डाउनलोड कर सकते हैं|
- उसके बाद अपना आवेदन पत्र उप विभाग/ जिला रसद अधिकारी के पास जमा करवा दें|
- इसके बाद आपके आवेदन पत्र की जांच की जाएगी| यदि आपने योजना का लाभ लेने के लिए फॉर्म में गलत जानकारी भरी है तो वह फॉर्म रद्द कर दिया जाएगा|
- अगर आप इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र पाए जाते हैं तो आपका आवेदन पत्र स्वीकार कर लिया जाएगा तथा आपको योजना का लाभ दे दिया जाएगा|
कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|
Rajasthan Khadya Suraksha Yojana 2025 FAQ
राजस्थान खाद्य सुरक्षा योजना क्या है?
इस योजना के माध्यम से अंत्योदय परिवारों को 35 किलोग्राम गेहूं प्रति परिवार तथा अन्य पात्र लाभार्थियों को 5 किलोग्राम गेहूं प्रति यूनिट प्रति माह प्रदान करवाया जाता है|
खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ कौन उठा सकता है?
इस योजना का लाभ राजस्थान के मूल निवासी ही उठा सकते हैं| इसके साथ ही योजना का लाभ केवल अंतोदय/ अन्नपूर्णा और बीपीएल परिवारों को दिया जाएगा|