Transgender Pension Scheme: ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के उत्थान और समर्थन के लिए राज्य सरकार द्वारा ट्रांसजेंडर पेंशन योजना शुरू की गई है| इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा 18 वर्ष या उससे अधिक आयु वाले व्यक्तियों को 650 रुपए प्रति माह की पेंशन राशि प्रदान की जाएगी|
हिमाचल प्रदेश ट्रांसजेंडर पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक बीपीएल परिवार से संबंधित होना चाहिए| इसके साथ ही यदि आवेदक 70% से ज्यादा विकलांग है और उसकी आयु 80 वर्ष या उससे अधिक है तथा वह गरीबी रेखा से नीचे बीपीएल श्रेणी से संबंध रखता है| तो उसे 1200 रुपए की मासिक पेंशन दी जाएगी|
ट्रांसजेंडर पेंशन योजना का लाभ पात्र लाभार्थी उठा सकते हैं| आज हम आपको हमारे इस आर्टिकल के माध्यम से इस योजना के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आप इस योजना की पात्रता, जरूरी दस्तावेजों की सूची और आवेदन प्रक्रिया के बारे में जान सकते हैं| इसके लिए हमारे इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े|
Transgender Pension Scheme 2026 Highlights
| Article Name | HP Transgender Pension Scheme 2026 |
| Sarkari Yojana Name | Transgender Pension Scheme |
| Year | 2026 |
| Application Mode | Offline |
| Official Website | http://esomsa.hp.gov.in/ |
HP Transgender Pension Yojana Eligibility (पात्रता)
हिमाचल प्रदेश ट्रांसजेंडर पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास कुछ पात्रता होनी आवश्यक है| पात्रता की पूरी जानकारी नीचे विस्तार से बताई गई है जिसके द्वारा आप यह आसानी से समझ सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र है या नहीं :-
- इस योजना का लाभ उन्हीं आवेदकों को मिलेगा जो सरकारी/ अर्ध सरकारी क्षेत्र में कार्यरत नहीं होंगे|
- आवेदक हिमाचल प्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए|
- आवेदक की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए|
- इस योजना का लाभ बीपीएल श्रेणी से संबंधित आवेदकों को ही दिया जाएगा|
- आवेदक के पास जिला मजिस्ट्रेट या फिर उप विभागीय मजिस्ट्रेट के द्वारा जारी ट्रांसजेंडर पहचान प्रमाण पत्र होना चाहिए|
एचपी ट्रांसजेंडर पेंशन योजना 2026 के लिए जरूरी दस्तावेज
ट्रांसजेंडर पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास कुछ दस्तावेज होने चाहिए| जरूरी दस्तावेजों की लिस्ट नीचे दी गई है जिनकी आवश्यकता आपको आवेदन करते समय पड़ सकती है :-
- मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी प्रमाण पत्र|
- परिवार रजिस्टर की कॉपी|
- आधार कार्ड की फोटोकॉपी|
- बैंक पासबुक की फोटोकॉपी (जिसमें नाम, खाता संख्या और आईएफएससी कोड दिख रहा)
- स्व घोषणा पत्र जिसमें यह बताया गया हो कि आवेदक अन्य किसी भी पेंशन का लाभ नहीं ले रहा है|
Also Read :-
- Sarkari Yojana 2026 | सरकारी योजना 2026
- आयुष्मान भारत योजना लिस्ट | Ayushman Bharat Yojana List
- PM Employment Generation Programme
- E Shram Card | श्रमिक कार्ड पंजीकरण
- कौशल विकास योजना | Kaushal Vikas Yojana
- किसान सम्मान निधि योजना लिस्ट | Kisan Samman Nidhi Yojana List
Transgender Pension Scheme Apply Process
हिमाचल प्रदेश ट्रांसजेंडर पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए आपको ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा| आवेदन की प्रक्रिया नीचे बताई गई है जिसके माध्यम से आप बहुत ही आसानी से आवेदन की प्रक्रिया के बारे में जान सकते हैं और अपना आवेदन कर सकते हैं :-
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको जिला समाज कल्याण अधिकारी या संबंधित तहसील कल्याण अधिकारी के दफ्तर जाकर आवेदन पत्र प्राप्त करना होगा|
- इसके बाद आवेदन पत्र में मांगी गई सारी जानकारी को ध्यानपूर्वक करें तथा उसके साथ जरूरी दस्तावेजों जैसे बीपीएल कार्ड, ट्रांसजेंडर पहचान प्रमाण पत्र और बैंक खाता पासबुक आदि को जोड़ें|
- इसके बाद अपने आवेदन पत्र को संबंधित अधिकारी के पास जमा करवा दें|
- उसके बाद आपके आवेदन पत्र की जांच की जाएगी और यदि आप इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र पाए जाते हैं तो पेंशन राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में वितरित कर दी जाएगी|
कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|
HP Transgender Pension Scheme 2026 FAQ
हिमाचल प्रदेश ट्रांसजेंडर पेंशन योजना क्या है?
इस योजना के द्वारा राज्य के ट्रांसजेंडर व्यक्तियों जिनकी आयु 18 वर्ष से अधिक है को राज्य सरकार द्वारा मासिक पेंशन प्रदान की जाती है|
एचपी ट्रांसजेंडर पेंशन में कितने रुपए की पेंशन मिलती है?
इस योजना के माध्यम से 18 वर्ष से अधिक आयु वाले ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को 650 रुपए प्रति माह की पेंशन दी जाती है|