Construction Worker Funeral Assistance Scheme: 10,000 रुपए की सहायता राशि


Construction Worker Funeral Assistance Scheme: राज्य सरकार के भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड द्वारा निर्माण श्रमिकों के लिए अंतिम संस्कार सहायता योजना शुरू की गई है| इस योजना के द्वारा सदस्य की मृत्यु की स्थिति में उसके नामांकित व्यक्तियों/ आश्रितों को अंतिम संस्कार सहायता प्रदान की जाती है|

Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

सिक्किम निर्माण श्रमिक अंतिम संस्कार योजना 2026 के द्वारा पात्र लाभार्थियों को अंतिम संस्कार के लिए ₹10,000 की सहायता राशि प्रदान की जाती है| पात्र लाभार्थी बहुत ही आसानी से इस योजना का लाभ ले सकते हैं| आज हम आपको हमारे इसलिए के माध्यम से अंतिम संस्कार सहायता योजना के बारे में बताने जा रहे हैं| जिससे आप इस योजना की पात्रता, जरूरी दस्तावेजों की सूची और आवेदन की प्रक्रिया के बारे में जान सकते हैं|

Construction Worker Funeral Assistance Scheme Sikkim Highlights

Article NameSikkim Construction Worker Funeral Assistance Scheme 2026
Sarkari Yojana NameConstruction Worker Funeral Assistance Scheme
ModeOffline
Year2026
Official Websitehttps://labour.sikkim.gov.in/
Construction Worker Funeral Assistance Scheme 2026 Overview

Sikkim Construction Worker Funeral Assistance Scheme Eligibility (पात्रता)

सिक्किम निर्माण श्रमिक अंतिम संस्कार सहायता योजना का लाभ उठाने के लिए आपके पास कुछ योग्यता होनी जरूरी है| इस योजना से संबंधित पात्रता की जानकारी नीचे आसान शब्दों में दी गई है| जिसके द्वारा आप यह समझ सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ ले सकते हैं या नहीं :-

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक सिक्किम का निवासी होना चाहिए|
  • आवेदक भवन/ निर्माण श्रमिक होना चाहिए|
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक की आयु 18 वर्ष से लेकर 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए|
  • योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक ने किसी वर्ष में कम से कम 90 दिनों तक बोर्ड में सेवा दी हो|
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए नामांकित व्यक्तियों/ आश्रितों को मृत्यु के कारण अपने किसी पंजीकृत सदस्य/ कार्यकर्ता को खोया है|
  • आवेदक सिक्किम बिल्डिंग एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड के तहत पंजीकृत श्रमिक का नामित/ आश्रित होना चाहिए|

सिक्किम निर्माण श्रमिक अंतिम संस्कार सहायता योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

  • आयु की पुष्टि के लिए आयु प्रमाण पत्र की कॉपी|
  • पहचान प्रमाण पत्र की कॉपी|
  • मृत्यु प्रमाण पत्र की कॉपी|
  • संबंधित संगठन/ प्रतिष्ठान से पत्र|
  • पंजीकरण शुल्क जमा करने के संबंध में प्रमाण पत्र|
  • पता प्रमाण पत्र की कॉपी|
  • संबंधित कर्मचारियों की पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ|
  • अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज|

Construction Worker Funeral Assistance Scheme Apply Process

सिक्किम निर्माण श्रमिक अंतिम संस्कार सहायता योजना 2026 का लाभ लेने के लिए आप ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं| ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया के बारे में नीचे स्टेप बाय स्टेप जानकारी दी गई है जिससे आप यह जान सकते हैं कि इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको कहां और कैसे आवेदन करना होगा :-

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको जिला श्रम कार्यालय में जाना होगा|
  • वहां पर जाकर आपको संबंधित प्राधिकारी से आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी के लिए अनुरोध करना होगा|
  • एप्लीकेशन फॉर्म प्राप्त करने के बाद आपको अपना आवेदन पत्र भरना होगा|
  • आवेदन पत्र को भरते समय इस बात का खास ध्यान रखें कि फॉर्म में भरी गई कोई भी जानकारी गलत ना हो|
  • इसके बाद अपने आवेदन पत्र के साथ जरूरी दस्तावेजों को जोड़ें|
  • उसके बाद अपना आवेदन पत्र सचिव या उसके द्वारा अधिकृत किसी अन्य अधिकारी के पास जमा करवा दें|

कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|

Sikkim Construction Worker Funeral Assistance Scheme 2026 FAQ

  1. Sikkim Construction Worker Funeral Assistance Scheme Kya Hai?

    इस योजना के द्वारा सदस्य की मृत्यु की स्थिति में उसके नामांकित व्यक्तियों/ आश्रितों को अंतिम संस्कार सहायता प्रदान की जाती है|

  2. सिक्किम निर्माण श्रमिक अंतिम संस्कार सहायता योजना के द्वारा कितने रुपए की सहायता राशि मिलती है?

    इस योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को अंतिम संस्कार के लिए ₹10,000 की सहायता राशि दी जाती है|

Share
Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

Leave a Comment