Boarding House Stipend Scheme: 65 रुपए प्रति दिन की वजीफा राशि


Boarding House Stipend Scheme: सरकार के जनजातीय कल्याण विभाग द्वारा बोर्डिंग हाउस वजीफा योजना शुरू की गई है| इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य दूरदराज के क्षेत्र के छात्रावास में एसटी लड़के और लड़कियों को आवास प्रदान करना है| जिससे उन एसटी छात्रों को आवासीय सुविधा मिल सके| इस योजना का लाभ उन छात्रों को मिलता है जिनका निवास स्कूल से 3 किलोमीटर से अधिक दूर है|

Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

त्रिपुरा बोर्डिंग हाउस बजीफा योजना के माध्यम से बोर्डिंग हाउस का वजीफा प्रति छात्र ₹65 प्रति दिन है| इसमें एलपीजी सब्सिडी शामिल है तथा इसमें सफाई का खर्च ₹1 प्रति दिन है| पहली कक्षा से लेकर 12वीं तक के छात्रों को प्रति शैक्षणिक वर्ष में 322 दिन (लगभग 10 महीने) तक यह वजीफा प्रदान किया जाता है| पात्र लाभार्थी बहुत ही आसानी से इस योजना का लाभ उठा सकते हैं|

Boarding House Stipend Scheme Tripura Highlights

Article NameTripura Boarding House Stipend Scheme 2026
Sarkari Yojana NameBoarding House Stipend Scheme
Year2026
Application ModeOffline
Official Websitehttps://twd.tripura.gov.in/
Boarding House Stipend Scheme 2026 Overview

Tripura Boarding House Stipend Scheme Eligibility (पात्रता)

बोर्डिंग हाउस बजीफा योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास कुछ जरूरी योग्यता होनी चाहिए| इस योजना से संबंधित पात्रता की जानकारी नीचे आसान शब्दों में बताई गई है| इसके द्वारा आप यह जान सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं या नहीं :-

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक त्रिपुरा का निवासी होना चाहिए|
  • योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक पहली कक्षा से लेकर 12वीं कक्षा तक पढ़ने वाला एसटी छात्र होना चाहिए|
  • आवेदक का निवास स्थान स्कूल से 3 किलोमीटर से अधिक दूर होना चाहिए|
  • इसके अलावा आवेदक को सरकार द्वारा संचालित छात्रावास या अनुमोदित एनजीओ द्वारा संचालित बोर्डिंग हाउस में ठहराया जाना चाहिए|

त्रिपुरा बोर्डिंग हाउस बजीफा योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक के पास जाति प्रमाण पत्र होना चाहिए|
  • राशन कार्ड नंबर होना चाहिए|
  • आधार कार्ड नंबर होना चाहिए|
  • माता-पिता का मोबाइल नंबर|
  • स्कूल आईडी कार्ड/ स्कूल में प्रवेश का दस्तावेज|
  • आय पुष्टि के लिए आय प्रमाण पत्र की कॉपी|
  • अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज|

Boarding House Stipend Scheme Apply Process

त्रिपुरा बोर्डिंग हाउस बजीफा योजना का लाभ उठाने के लिए आप ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं| ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया के बारे में नीचे बताया गया है| जिससे आप यह जान सकते हैं कि इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको कहां और कैसे आवेदन करना होगा :-

  • ऑफलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले संबंधित डीएम/ एसडीम द्वारा सरकारी छात्रावास और स्वीकृत गैर सरकारी संस्थाओं द्वारा संचालित बोर्डिंग हाउस में रहने वाली छात्रों की सूची एकत्रित की जाती है|
  • इसके बाद उस सूची को कल्याण निदेशालय को भेजा जाता है|

कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|

Tripura Boarding House Stipend Scheme 2026 FAQ

  • Tripura Boarding House Stipend Schema Kya Hai?

    इस योजना के द्वारा दूरदराज के क्षेत्र के छात्रावास में एसटी लड़के और लड़कियों को आवास प्रदान किया जाता है|

Share
Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

Leave a Comment