West Bengal Disability Pension Scheme: पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा राज्य के दिव्यांग नागरिकों के लिए विकलांगता पेंशन योजना शुरू की गई है| इस योजना के माध्यम से उन विकलांग नागरिकों को वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है जो काम करने और जीवन यापन करने में असमर्थ हैं|
पश्चिम बंगाल विकलांगता पेंशन योजना सरकार के महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण विभाग द्वारा शुरू की गई है| इस योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है| पात्र लाभार्थी बहुत ही आसानी से इस योजना का लाभ ले सकते हैं|
West Bengal Disability Pension Scheme Highlights
| Article Name | West Bengal Disability Pension Scheme 2026 |
| Sarkari Yojana Name | Disability Pension Scheme |
| Mode | Offline |
| Year | 2026 |
| Official Website | https://wb.gov.in/ |
West Bengal Disability Pension Scheme Eligibility (पात्रता)
पश्चिम बंगाल विकलांगता पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास कुछ योग्यता होनी जरूरी है| इस योजना से संबंधित पात्रता की जानकारी नीचे आसान शब्दों में दी गई है इसके द्वारा आप यह जान सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ ले सकते हैं या नहीं :-
- इस योजना का लाभ केवल 40% या उससे अधिक विकलांगता वाले नागरिक ही उठा सकते हैं|
- योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक अंधा, बहरा और गूँगा, ऑर्थोपेडिक रूप से विकलांग, मानसिक रूप से मंद, स्थाई रूप से अक्षम होना चाहिए| इसके साथ ही वह संबंधित चिकित्सा अधिकारी द्वारा शारीरिक कार्य करने के लिए अनुपयुक्त घोषित किया जाना चाहिए|
- आवेदक और उसकी पारिवारिक आय ₹1,000 प्रति माह से अधिक नहीं होनी चाहिए|
- इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक भारत का नागरिक और पश्चिम बंगाल का निवासी होना चाहिए या फिर आवेदन करते समय वह पिछले 10 वर्षों से पश्चिम बंगाल राज्य का निवासी होना चाहिए|
- 10 वर्ष या उससे कम आयु के विकलांग नागरिकों के लिए निवास की अवधि जन्मतिथि और आवेदन प्रस्तुत करने की तिथि तक सीमित होगी|
- इसके साथ ही पेशे के रूप में भीख मांगने में लगे व्यक्ति इस योजना का लाभ नहीं उठा सकते हैं|
- जो नागरिक पेशेवर रूप से भीख नहीं मानते हैं लेकिन कभी-कभी सहायता प्राप्त करते हैं वह अन्य पात्रता मानदंडों को पूरा करने पर पात्र होंगे|
पश्चिम बंगाल विकलांगता पेंशन योजना के लिए जरूरी दस्तावेज
- इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक के पास आधार कार्ड होना चाहिए तथा आवेदन करते समय उसे स्व प्रमाणित आधार कार्ड की कॉपी देनी होगी|
- राशन कार्ड की कॉपी|
- वोटर आईडी कार्ड की कॉपी|
- विकलांगता प्रमाण पत्र की कॉपी|
- आय की पुष्टि के लिए आय प्रमाण पत्र की कॉपी|
- पति के मृत्यु प्रमाण पत्र की कॉपी|
- मृत्यु की स्थिति में नामांकन प्रपत्र|
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ|
- बैंक खाता पासबुक की फोटो कॉपी (जिसमें लाभार्थी का नाम, खाता संख्या और आईएफएससी कोड दिख रहा हो)
- अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज|
West Bengal Disability Pension Scheme Apply Process
पश्चिम बंगाल विकलांगता पेंशन योजना का लाभ उठाने के लिए आप ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं| ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया के बारे में नीचे स्टेप बाय स्टेप जानकारी दी गई है जिससे आप आसानी से यह समझ सकते हैं कि इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको कहां और कैसे आवेदन करना होगा :-
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले ग्रामीण क्षेत्र के आवेदकों को ब्लॉक विकास अधिकारी या संबंधित पंचायत समिति के कार्यकारी अधिकारी के कार्यालय जाना होगा|
- इसके साथ ही नगर पालिका/ अधिसूचित क्षेत्र के आवेदकों को उप विभागीय अधिकारी के कार्यालय जाना होगा|
- जो आवेदक कोलकाता नगर निगम के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में रहते हैं उन्हें आवारागर्दी नियंत्रण कार्यालय जाना होगा|
- वहां पर जाकर आपको संबंधित प्राधिकारी से आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी के लिए अनुरोध करना होगा|
- आवेदन पत्र प्राप्त करने के बाद आपको अपना एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा|
- एप्लीकेशन फॉर्म को भरते समय इस बात का ध्यान रखें की आवेदन पत्र में भरी गई कोई भी जानकारी गलत ना हो|
- उसके बाद अपने आवेदन पत्र के साथ जरूरी दस्तावेजों को जोड़ें|
- इसके बाद अपना आवेदन पत्र संबंधित कार्यालय में जमा करवा दें|
कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|
West Bengal Disability Pension Scheme 2026 FAQ
West Bengal Disability Pension Scheme Kya Hai?
इस योजना के द्वारा उन विकलांग नागरिकों को वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है जो काम करने और जीवन यापन करने में असमर्थ हैं|