Salt Distribution Scheme: नमक ₹1 प्रति किलोग्राम, ऐसे मिलेगा योजना का लाभ


Salt Distribution Scheme: राज्य सरकार के खाद्य, सार्वजनिक वितरण और उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा नमक वितरण योजना शुरू की गई है| इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य लाभार्थियों को रियायती दर पर नमक उपलब्ध करवाना है| जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के नागरिकों के लिए पोषण सुनिश्चित किया जा सके|

Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

झारखंड नामक वितरण योजना के माध्यम से अंतोदय अन्ना योजना कार्ड धारकों (AAY Cardholders), राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के तहत प्राथमिकता वाले घरेलू कार्ड धारकों (PH Card Holders) या फिर झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के तहत ग्रीन कार्ड धारकों को ₹1 प्रति किलोग्राम की दर पर नमक वितरित किया जाता है| 

Salt Distribution Scheme Jharkhand Highlights

Article NameJharkhand Salt Distribution Scheme 2026
Sarkari Yojana NameSalt Distribution Scheme
ModeOffline
Year2026
Official Websitehttps://jharkhand.gov.in/
Salt Distribution Scheme 2026 Overview

Jharkhand Salt Distribution Scheme Eligibility (पात्रता)

झारखंड नामक वितरण योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास कुछ योग्यता होना जरूरी है| योजना से संबंधित पात्रता की जानकारी नीचे आसान शब्दों में दी गई है इसके द्वारा आप यह जान सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं या नहीं :-

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक झारखंड राज्य का निवासी होना चाहिए|
  • योजना का लाभ आवेदन को तभी दिया जाएगा अगर उसके पास अंतोदय अन्ना योजना कार्ड (AAY Card), राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के तहत प्राथमिक घरेलू कार्ड (PH Card) या फिर झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के तहत ग्रीन कार्ड होना चाहिए|
  • इस योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से वंचित परिवारों को प्राथमिकता दी जाती है|

झारखंड नमक वितरण योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

  • आवेदक के पास आधार कार्ड या फिर आधार कार्ड नामांकन की पहचान पर्ची होनी चाहिए|
  • पैन कार्ड की कॉपी|
  • राशन कार्ड की कॉपी|
  • अगर उपलब्ध हो तो पासपोर्ट की कॉपी|
  • मनरेगा कार्ड की कॉपी|
  • फोटो युक्त बैंक खाता या डाकघर पासबुक (जिसमें लाभार्थी का नाम, खाता संख्या और आईएफएससी कोड दिख रहा हो)
  • वोटर आईडी कार्ड|
  • किसान फोटो पासबुक|
  • ड्राइविंग लाइसेंस|
  • राजपत्रित अधिकारी या तहसीलदार द्वारा आधिकारिक लेटर हेड पर जारी किया गया फोटो सहित पहचान प्रमाण पत्र|
  • अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज|

Also Read :-

JH Salt Distribution Scheme Apply Process

झारखंड नामक वितरण योजना का लाभ उठाने के लिए आपको ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा| आवेदन की प्रक्रिया नीचे स्टेप बाय स्टेप बताई गई है| जिसके द्वारा आप यह समझ सकते हैं कि इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको कहां और कैसे आवेदन करना होगा :-

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको अपने जरूरी दस्तावेजों के साथ नजदीकी राशन की दुकान या फिर निर्दिष्ट नामांकन केंद्र पर जाना होगा|
  • अगर आवेदक के पास आधार कार्ड उपलब्ध नहीं है तो उसे आधार केंद्र पर जाकर नामांकन के लिए आवेदन करना होगा|
  • पंजीकरण करते समय आवेदक आधार कार्ड या आधार नामांकन पहचान पर्ची जमा करवा सकते हैं|
  • उसके बाद नामित अधिकारी से आपको पात्रता और दस्तावेजों का सत्यापन करवाना होगा|
  • इसके बाद आप मासिक अनुसूची के अनुसार वितरण केंद्र से नमक ले सकते हैं|
  • इस तरह आप बहुत ही आसानी से इस योजना का लाभ उठा सकते हैं|

कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|

Jharkhand Salt Distribution Scheme 2026 FAQ

  1. Jharkhand Salt Distribution Scheme Kya Hai?

    इस योजना के द्वारा लाभार्थियों को रियायती दर पर नमक उपलब्ध करवाया जाता है| जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के नागरिकों के लिए पोषण सुनिश्चित किया जा सके|

  2. नमक वितरण योजना में नमक कितने रुपए किलो मिलता है?

    इस योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को ₹1 प्रति किलोग्राम की दर पर नमक वितरित किया जाता है|

Share
Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

Leave a Comment