Children Education Allowance Scheme: 500 रुपए प्रति माह की वित्तीय सहायता


Children Education Allowance Scheme: सरकार के भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड द्वारा बाल शिक्षा भत्ता योजना शुरू की गई है| शिक्षा इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य नर्सरी कक्षा से लेकर दसवीं कक्षा तक पढ़ने वाले पंजीकृत लाभार्थियों के बच्चों को शिक्षा सहायता के रूप में वित्तीय सहायता प्रदान करना है|

Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

नागालैंड बाल शिक्षा भत्ता योजना के माध्यम से बच्चों को शिक्षा सहायता के रूप में ₹500 प्रति माह प्रदान किए जाते हैं| यह छात्रवृत्ति राशि एक परिवार के अधिकतम दो बच्चों को ही प्रदान की जाती है| पात्र लाभार्थी बहुत ही आसानी से इस योजना का लाभ ले सकते हैं| आज हम आपको हमारे इस आर्टिकल के माध्यम से इस योजना के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आप इस योजना की पात्रता, जरूरी दस्तावेजों की सूची और आवेदन की प्रक्रिया के बारे में जान सकते हैं|

Children Education Allowance Scheme Nagaland Highlights

Article NameNagaland Children Education Allowance Scheme 2026
Sarkari Yojana NameChildren Education Allowance Scheme
ModeOffline
Year2026
Official Websitehttps://nbocw.nagaland.gov.in/
Children Education Allowance Scheme 2026 Overview

Nagaland Children Education Allowance Scheme Eligibility (पात्रता)

नागालैंड बाल शिक्षा भत्ता योजना का लाभ उठाने के लिए आपके पास कुछ जरूरी योग्यता होनी चाहिए| इस योजना से संबंधित पात्रता की जानकारी नीचे आसान शब्दों में बताई गई है| जिसके द्वारा आप यह समझ सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं या नहीं :-

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए श्रमिक भवन एवं अन्य निर्माण कार्य में लगा होना चाहिए|
  • योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक नागालैंड भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड में पंजीकृत होना चाहिए|
  • इस योजना का लाभ तभी दिया जाएगा अगर कार्यकर्ता के बच्चे नर्सरी कक्षा से लेकर दसवीं कक्षा के बीच पढ़ रहे होंगे|
  • योजना का लाभ एक परिवार के अधिकतम दो बच्चों को ही दिया जाएगा|

बाल शिक्षा भत्ता योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए कार्यकर्ता के पास पंजीकरण कार्ड होना चाहिए|
  • स्कूल के प्रमुख द्वारा जारी किया गया अध्ययन प्रमाण पत्र|
  • बच्चों के संचयी अभिलेख के प्रासंगिक पृष्ठ की सील बंद एवं हस्ताक्षरित प्रतिलिपि|
  • बैंक खाता पासबुक की फोटोकॉपी (इसमें लाभार्थी का नाम, खाता संख्या और आईएफएससी कोड दिख रहा होना चाहिए)
  • अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज|

Children Education Allowance Scheme Apply Process

बाल शिक्षा भत्ता योजना का लाभ लेने के लिए आप ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं| ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया के बारे में नीचे स्टेप बाय स्टेप जानकारी दी गई है जिसके द्वारा आप यह समझ सकते हैं कि इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको कहां और कैसे आवेदन करना होगा :-

  • ऑफलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको नागालैंड भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड के कार्यालय जाना होगा|
  • वहां पर जाकर आपको संबंधित अधिकारी से आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी के लिए अनुरोध करना होगा|
  • आवेदन पत्र प्राप्त करने के बाद आपको अपना आवेदन पत्र भरना होगा|
  • एप्लीकेशन फॉर्म को भरते समय इस बात का खास ध्यान रखें कि फॉर्म में भरी गई कोई भी जानकारी गलत ना हो|
  • इसके बाद अपने आवेदन पत्र के साथ जरूरी दस्तावेजों को जोड़ें|
  • उसके बाद अपना आवेदन पत्र सहायक श्रम आयुक्त के पास जमा करवा दें|
  • जहां पर आप अपना आवेदन पत्र जमा करवा रहे हैं उनसे आप रसीद या पावती के लिए भी अनुरोध कर सकते हैं|
  • इस प्रकार आप बहुत ही आसानी से इस योजना का लाभ उठाने के लिए ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं|

कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|

Nagaland Children Education Allowance Scheme 2026 FAQ

  1. Nagaland Children Education Allowance Scheme Kya Hai?

    इस योजना के द्वारा नर्सरी कक्षा से लेकर दसवीं कक्षा तक पढ़ने वाले पंजीकृत लाभार्थियों के बच्चों को शिक्षा सहायता के रूप में वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है|

  2. नागालैंड बाल शिक्षा भत्ता योजना के द्वारा कितने रुपए की सहायता राशि मिलती है?

    इस योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को ₹500 प्रति माह की सहायता राशि प्रदान की जाती है|

Share
Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

Leave a Comment