Arogya Nidhi Scheme: 3 लाख रुपए तक की वित्तीय सहायता, ऐसे मिलेगा लाभ


Arogya Nidhi Scheme: सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा आरोग्य निधि योजना शुरू की गई है| इस योजना के माध्यम से जिन बीपीएल परिवारों की वार्षिक आय ₹5,00,000 से कम है उन्हें सरकार द्वारा वित्तीय सहायता प्रदान करना है| इस योजना का लाभ जीवन के लिए खतरा पैदा करने वाली बीमारियां और मानव निर्मित आपदाओं जैसे औद्योगिक/ खेत/ सड़क/ बम विस्फोटों और रेल दुर्घटनाओं आदि के कारण होने वाली चोटों के सामान्य और विशेष उपचार के लिए प्रदान किया जाएगा|

Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

असम आरोग्य निधि योजना के माध्यम से अधिकतम 3 लाख रुपए तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है| इसके साथ ही इस योजना के अंतर्गत किसी भी गंभीर बीमारी को कवर किया जाता है| सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए सभी वित्तीय सहायता स्वीकार होंगे| इसमें असम सरकार और प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के पैनल वाले अस्पताल भी शामिल होंगे|

Arogya Nidhi Scheme Assam Highlights

Article NameAssam Arogya Nidhi Scheme 2026
Sarkari Yojana NameArogya Nidhi Scheme
ModeOffline
Year2026
Official Websitehttps://nhm.assam.gov.in/
Arogya Nidhi Scheme 2026 Overview

Assam Arogya Nidhi Yojana Eligibility (पात्रता)

असम आरोग्य निधि का लाभ लेने के लिए आपके पास कुछ पात्रता होनी जरूरी है| योजना से संबंधित पात्रता जानकारी नीचे आसान शब्दों में दी गई है जिसके माध्यम से आप यह जान सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं या नहीं :-

  • इस योजना का लाभ असम राज्य के सामान्य सभी भारतीय नागरिक इस योजना का लाभ उठा सकते हैं|
  • योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक की पारिवारिक वार्षिक आय 5 लाख रुपए से कम होनी चाहिए|
  • किस योजना का लाभ लेने के लिए कवरेज की कोई भी आयु सीमा नहीं है|
  • सरकारी कर्मचारी या फिर सरकारी पेंशन भोगी और उनके परिवार के सदस्य इस योजना का लाभ उठाने के लिए पात्र नहीं होंगे|
  • योजना का लाभ लेकिन तभी दिए जाएगा अगर उपचार सरकार सहित किसी भी सरकारी अस्पताल में हुआ होगा या फिर राज्य या देश भर में कहीं भी क्लीनिकल स्थापना अधिनियम के तहत पंजीकृत मेडिकल कॉलेज और सभी प्रतिष्ठित निजी अस्पताल में हुआ होगा|

असम आरोग्य निधि योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

  • डॉक्टर द्वारा प्रमाणित मरीज की फोटोग्राफ|
  • राजस्व सर्किल अधिकारी द्वारा जारी किए गए आय प्रमाण पत्र की सत्यापित कॉपी|
  • पहचान प्रमाण पत्र|
  • पता प्रमाण पत्र (जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस इत्यादि) की सत्यापित कॉपी|
  • ओरिजिनल बिल, वाउचर और रसीद इत्यादि|
  • इसके साथ ही उपचार करने वाले डॉक्टर/ अस्पताल द्वारा प्रमाणित किए जाने वाले उपचार के चिकित्सा दस्तावेजों की कॉपी|
  • डिस्चार्ज सारांश/ प्रिसक्रिप्शन की सत्यापित कॉपी|
  • प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना/ अटल अमृत अभियान कार्ड की प्रमाणित कॉपी|
  • बैंक खाता पासबुक की फोटो कॉपी (जिसमें लाभार्थी का नाम, खाता संख्या और आईएफएससी कोड दिख रहा हो)
  • अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज|

Arogya Nidhi Scheme Apply Process

असम आरोग्य निधि योजना का लाभ लेने के लिए आपको ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा| ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया के बारे में नीचे स्टेप बाय स्टेप बताया गया है जिसके माध्यम से आप यह समझ सकते हैं कि इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको कहां और कैसे आवेदन करना होगा :-

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको इस योजना का आवेदन पत्र डाउनलोड करना होता है|
  • आप Assam Arogya Nidhi Scheme Application Form सीधे यहां से भी डाउनलोड कर सकते हैं|
  • इसके बाद आपको अपने आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकलवाना होगा|
  • उसके बाद अपना आवेदन पत्र भरें और इस बात का खास ध्यान रखें की फॉर्म में भरी हुई कोई भी जानकारी गलत ना हो|
  • इसके बाद अपने आप आवेदन पत्र के साथ जरूरी दस्तावेजों को जोड़ें|
  • उसके बाद अपना आवेदन पत्र एनएचएम, असम या जिले के स्वास्थ्य सेवाओं की संयुक्त निदेशक के पास जमा करवाना होगा|

कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|

Assam Arogya Nidhi Scheme 2026 FAQ

  1. Assam Arogya Nidhi Scheme Kya Hai?

    इस योजना के द्वारा जिन बीपीएल परिवारों की वार्षिक आय ₹5,00,000 से कम है उन्हें सरकार द्वारा उपचार के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना है|

  2. असम आरोग्य निधि योजना में अधिकतम कितने रुपए की वित्तीय सहायता मिलेगी?

    इस योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को अधिकतम 3 लाख रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी|

Share
Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

Leave a Comment