Pension Benefit Scheme: 1,000 रुपए की मासिक पेंशन राशि, ऐसे करें आवेदन


Pension Benefit Scheme: सरकार के भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड, श्रम, रोजगार एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा पेंशन लाभ योजना शुरू की गई है| इस योजना के माध्यम से 55 वर्ष की आयु प्राप्त करने पर ए एंड एन द्वीप भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड के अंतर्गत पंजीकृत भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिकों को पेंशन प्रदान की जाती है|

Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

अंडमान और निकोबार पेंशन लाभ योजना का लाभ पात्र लाभार्थी बहुत ही आसानी से उठा सकते हैं| इस योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को ₹1,000 प्रति माह की पेंशन राशि प्रदान की जाती है| आप हमारे इस आर्टिकल के माध्यम से इस योजना की पात्रता, जरूरी दस्तावेजों की सूची और आवेदन की प्रक्रिया के बारे में जान सकते हैं|

Pension Benefit Scheme Andaman & Nicobar Highlights

Article NameAndaman & Nicobar Pension Benefit Scheme 2026
Sarkari Yojana NamePension Benefit Scheme
ModeOffline
Year2026
Official Websitehttps://labour.and.nic.in/
Pension Benefit Scheme 2026 Overview

Andaman & Nicobar Pension Benefit Scheme Eligibility (पात्रता)

अंडमान और निकोबार पेंशन लाभ योजना का लाभ उठाने के लिए आपके पास कुछ योग्यता होनी आवश्यक है| इस योजना से संबंधित पात्रता की जानकारी नीचे आसान शब्दों में बताई गई है| जिसके द्वारा आप ही जान सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ ले सकते हैं या नहीं :-

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक केंद्र शासित प्रदेश अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह का निवासी होना चाहिए|
  • योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी भवन निर्माण या अन्य निर्माण कार्यों में लगा होना चाहिए तथा कम से कम 5 वर्ष की निरंतर अवधि तक ऐसा कार्य जारी रखना चाहिए|
  • इसके अलावा लाभार्थी को अंडमान और निकोबार आइसलैंड बिल्डिंग एंड अदर कंस्ट्रक्शन वर्कर वेलफेयर बोर्ड के तहत पंजीकृत होना चाहिए|
  • पंजीकृत निर्माण श्रमिक जिसने 55 वर्ष की आयु पूरी कर ली है| वह इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए पात्र हैं|
  • इसके अलावा लाभार्थी को कम से कम 5 वर्षों तक कल्याण निधि में नियमित योगदान देना होगा|

अंडमान और निकोबार पेंशन लाभ योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

पंजीकरण करने के लिए जरूरी दस्तावेजों की सूची :-

  • आयु की पुष्टि के लिए आयु प्रमाण पत्र|
  • पहचान प्रमाण पत्र की कॉपी (जैसे आधार कार्ड)
  • अगर हो ईपीएफ का विवरण|
  • पता प्रमाण पत्र की कॉपी|
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ|
  • सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी किया गया 90 दिन की कार्य अवधि का प्रमाण पत्र|
  • बैंक खाता पासबुक की फोटोकॉपी (जिसमें लाभार्थी का नाम, खाता संख्या और आईएफएससी कोड दिख रहा हो)
  • अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज|

पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए जरूरी दस्तावेजों की सूची :-

  • पंजीकरण आईडी कार्ड की कॉपी|
  • पहचान प्रमाण पत्र (जैसे आधार कार्ड इत्यादि)
  • आयु की पुष्टि के लिए आयु प्रमाण पत्र की कॉपी|
  • निधि में अंशदान की पहली अंतिम सदस्यता के भुगतान का विवरण|
  • पता प्रमाण पत्र की कॉपी|
  • अगर हो तो श्रेणी प्रमाण पत्र|
  • जीवन प्रमाण पत्र की कॉपी|
  • बैंक खाता पासबुक की फोटोकॉपी (जिसमें लाभार्थी का नाम, खाता संख्या और आईएफएससी कोड दिख रहा हो)
  • अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज|

Pension Benefit Scheme Apply Process

अंडमान और निकोबार पेंशन लाभ योजना का लाभ लेने के लिए आप ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं| ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया के बारे में नीचे बताया गया है जिसके द्वारा आप यह जान सकते हैं कि इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको कहां और कैसे आवेदन करना होगा :-

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको योजना का आवेदन पत्र डाउनलोड करना होगा|
  • आप Andaman & Nicobar Pension Benefit Scheme Application Form सीधे यहां से भी डाउनलोड कर सकते हैं|
  • इसके अलावा लाभार्थी के रूप में पंजीकरण करने हेतु Application Form भी आप यहां से डाउनलोड कर सकते हैं|
  • आवेदन करने के लिए लाभार्थी स्वयं या ठेकेदार के माध्यम से सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ संबंधित लाभार्थी पंजीकरण अधिकारी के पास अपना आवेदन पत्र जमा करवा सकते हैं|

कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|

Andaman & Nicobar Pension Benefit Scheme 2026 FAQ

  1. Andaman & Nicobar Pension Benefit Scheme Kya Hai?

    इस योजना के द्वारा 55 वर्ष की आयु प्राप्त करने पर ए एंड एन द्वीप भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड के अंतर्गत पंजीकृत भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिकों को पेंशन प्रदान की जाती है|

Share
Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

Leave a Comment