Naunihal Scholarship Yojana: ₹1,000 से ₹10,000 तक की छात्रवृत्ति राशि


Naunihal Scholarship Yojana: राज्य सरकार के श्रम विभाग द्वारा नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना शुरू की गई है| इस योजना के माध्यम से राज्य के गरीब श्रमिकों के बच्चों को छात्रवृत्ति राशि प्रदान की जाती है ताकि पैसे की कमी की वजह से बच्चे अपनी पढ़ाई ना छोड़े| इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक के पास बैंक खाता होना जरूरी है|

Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

छत्तीसगढ़ नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना के माध्यम से दी जाने वाली छात्रवृत्ति राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में जमा की जाती है| पात्र लाभार्थी बहुत ही आसानी से इस योजना का लाभ ले सकते हैं| आप हमारे इस लेख के माध्यम से इस योजना की पात्रता, जरूरी दस्तावेजों की सूची और आवेदन की प्रक्रिया के बारे में जान सकते हैं|

Naunihal Scholarship Yojana Chhattisgarh Highlights

Article NameChhattisgarh Naunihal Scholarship Yojana 2026
Sarkari Yojana NameNaunihal Scholarship Yojana
Year2026
Application ModeOffline
Official Websitehttps://shramevjayate.cg.gov.in/
Naunihal Scholarship Yojana 2026 Overview

CG Naunihal Scholarship Yojana Benefits (लाभ)

श्रेणीलड़के छात्रलड़की छात्राएं
पहली कक्षा से पांचवी तक1,000 रुपए1,500 रुपए
छठी कक्षा से आठवीं तक1,500 रुपए2,000 रुपए 
9वीं कक्षा से 12वीं तक2,000 रुपए3,000 रुपए 
स्नातक (बीए/ बीएससी/ बीकॉम/ आईटीआई/ डिप्लोमा इत्यादि)3,000 रुपए4,000 रुपए
पोस्ट ग्रेजुएशन (MA/ MSC/ M.Com/ स्नातकोत्तर डिप्लोमा इत्यादि)5,000 रुपए6,000 रुपए
स्नातक स्तर के व्यवसायिक पाठ्यक्रम में पढ़ने वाले6,000 रुपए8,000 रुपए
स्नातकोत्तर स्तर पर व्यावसायिक परीक्षा के लिए अध्ययन करने वाले (पीएचडी शोध कार्य)8,000 रुपए10,000 रुपए

Chhattisgarh Naunihal Scholarship Yojana Eligibility (पात्रता)

नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना का लाभ उठाने के लिए आपके पास कुछ जरूरी योग्यता होनी चाहिए| इस योजना से संबंधित पात्रता की जानकारी नीचे आसान शब्दों में बताई गई है| जिसके द्वारा आप यह जान सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ ले सकते हैं या नहीं :-

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक छत्तीसगढ़ का निवासी होना चाहिए|
  • योजना के माध्यम से एक ही स्कूल से केवल दो बच्चों को लाभ दिया जाएगा|
  • इस योजना के माध्यम से छात्रवृत्ति प्राप्त करने के लिए किसी विशिष्ट ग्रेड की आवश्यकता नहीं है|
  • योजना का लाभ लेने के लिए अंको की कोई आवश्यकता नहीं होगी|
  • इसके अलावा इंजीनियरिंग या चिकित्सा शिक्षा के लिए कॉलेज/ पॉलिटेक्निक या अन्य पाठ्यक्रम में प्रवेश के बाद इस योजना के तहत छात्रवृत्ति राशि प्राप्त करने वाले छात्रों को उस पाठ्यक्रम में कम से कम 1 साल तक पढ़ना जरूरी होगा| पहले ही वर्ष में पढ़ाई छोड़ने की स्थिति में छात्रवृत्ति राशि वापस करनी होगी|
  • लाभार्थी ने आवेदन की तिथि से पहले एक वर्ष की अवधि में कम से कम 90 दिनों तक निर्माण श्रमिक के रूप में काम किया हो|

छत्तीसगढ़ नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी के पास जीवित श्रम पंजीकरण पहचान पत्र की स्कैन कॉपी होनी चाहिए|
  • लाभार्थी श्रमिकों के बेटों और बेटियों के आधार कार्ड की स्कैन कॉपी|
  • पिछली कक्षा पास करने की मार्कशीट की स्कैन कॉपी|
  • प्रिंसिपल द्वारा जारी प्रमाण पत्र के निर्धारित प्रारूप की स्कैन कॉपी (अधिसूचित प्रपत्र में जारी प्रमाण पत्र पर साधारण संख्या और तारीख लिखी होनी चाहिए)
  • बैंक खाता पासबुक की फोटो कॉपी (जिसमें लाभार्थी का नाम, खाता संख्या और आईएफएससी कोड दिख रहा हो)
  • अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज|

Naunihal Scholarship Yojana Apply Process

छत्तीसगढ़ नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना का लाभ लेने के लिए आप ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं| ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया के बारे में नीचे बताया गया है| जिससे आप यह जान सकते हैं कि इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको कहां और कैसे आवेदन करना होगा :-

  • आवेदन करने के लिए पंजीकृत निर्माण श्रमिक संबंधित क्षेत्र के श्रम कार्यालय के माध्यम से आवेदन जमा कर सकता है|
  • शैक्षणिक सत्र शुरू होने की तिथि से 31 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन जमा किए जाते हैं|
  • आवेदन करते समय आपको जरूरी दस्तावेजों को साथ में स्कैन करके अपलोड करना होगा|

कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|

Chhattisgarh Naunihal Scholarship Yojana 2026 FAQ

  1. Chhattisgarh Naunihal Scholarship Yojana Kya Hai?

    इस योजना के द्वारा राज्य के गरीब श्रमिकों के बच्चों को छात्रवृत्ति राशि प्रदान की जाती है ताकि पैसे की कमी की वजह से बच्चे अपनी पढ़ाई ना छोड़े|

Share
Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

Leave a Comment