Bharati Scheme For Education: 5,000 रुपए की वित्तीय सहायता राशि, ऐसे करें आवेदन


Bharati Scheme For Education: प्रदेश सरकार के ब्राह्मण कल्याण निगम द्वारा ब्राह्मण छात्रों को अपनी शिक्षा जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु भारती शिक्षा योजना शुरू की गई है| इस योजना का लाभ पहली कक्षा से लेकर पांचवी कक्षा तक के छात्र उठा सकते हैं| योजना के तहत पात्र गरीब ब्राह्मण छात्र आवेदकों को शैक्षणिक वर्ष के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है|

Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

आंध्र प्रदेश भारती शिक्षा योजना के द्वारा ब्राह्मण छात्रों के लिए सभी 13 जिलों को कवर किया जाता है| इस योजना के द्वारा प्रथम श्रेणी से पांचवीं श्रेणी तक के छात्रों को ₹5000 की वित्तीय सहायता राशि प्रदान की जाती है| पात्र लाभार्थी बहुत ही आसानी से इस योजना का लाभ उठा सकते हैं|

Bharati Scheme For Education Andhra Pradesh Highlights

Article NameAndhra Pradesh Bharati Scheme For Education 2026
Sarkari Yojana NameBharati Scheme For Education
ModeOnline
Year2026
Official Websitehttps://andhrabrahmin.ap.gov.in/
Bharati Scheme For Education 2026 Overview

Andhra Pradesh Bharati Scheme For Education Eligibility (पात्रता)

आंध्र प्रदेश शिक्षा भारती योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास कुछ जरूरी योग्यता होनी चाहिए| इस योजना से संबंधित पात्रता की जानकारी नीचे आसान शब्दों में बताई गई है| इसके द्वारा आप यह जान सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ ले सकते हैं या नहीं :-

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए छात्र और उसके माता-पिता ब्राह्मण समुदाय से संबंधित होने चाहिए|
  • योजना का लाभ लेने के लिए छात्र आंध्र प्रदेश में पढ़ रहा होना चाहिए|
  • छात्र के माता-पिता/ अभिभावक आंध्र प्रदेश में रह रहे होने चाहिए|
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए माता-पिता/ अभिभावकों की वार्षिक पारिवारिक आय 3 लाख रुपए या उससे कम होनी चाहिए|
  • योजना के द्वारा अनाथ, दिव्यांग (शारीरिक रूप से विकलांग) या एकल अभिभावक के बच्चों की श्रेणी के अंतर्गत आने वाले छात्रों को प्राथमिकता दी जाएगी|
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए छात्र को प्रजा अधिकारी सर्वेक्षण में नामांकित किया गया होना चाहिए|
  • योजना का लाभ छात्र को तभी दिया जाएगा अगर उसने इसी उद्देश्य के लिए किसी अन्य सरकारी योजना के तहत राशि का लाभ नहीं उठाया होगा| अचारका वेलफेयर ट्रस्ट से लाभ प्राप्त करने वाले छात्र इस योजना का लाभ ले सकते हैं|

आंध्र प्रदेश शिक्षा भारती योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए छात्र और अभिभावक का आधार कार्ड होना चाहिए|
  • आंध्र प्रदेश का पता प्रमाण पत्र|
  • सफेद राशन कार्ड/ आय प्रमाण पत्र संख्या (मी सेवा द्वारा जारी)
  • मिसेवा द्वारा जारी किया गया जाति प्रमाण पत्र की कॉपी|
  • इसके अलावा मिसेवा द्वारा जारी किए गए निवास प्रमाण पत्र की कॉपी|
  • मिसेवा द्वारा जारी किए गए जन्म प्रमाण पत्र की कॉपी|
  • स्कूल में पढ़ रहे होने का प्रमाण पत्र|
  • आवेदक के नाम पर एसबी खाता की पासबुक|
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए खाता आंध्र बैंक या एसबीआई बैंक में होना चाहिए|
  • अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज|

AP Bharati Scheme For Education Apply Online

आंध्र प्रदेश शिक्षा भारती योजना का लाभ लेने के लिए आप ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं| ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया के बारे में नीचे स्टेप बाय स्टेप बताया गया है| जिन स्टेप्स फॉलो करके आप आसानी से आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं :-

  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको आंध्र प्रदेश ई ब्राह्मण के आधिकारिक पोर्टल https://andhrabrahmin.ap.gov.in/ पर जाना होगा|
  • अब आपकी स्क्रीन पर इस पोर्टल का होम पेज ओपन होगा|
  • इसमें आपको संबंधित योजना के नाम पर क्लिक करना होगा|
  • इसके बाद आपको पंजीकरण के बटन पर क्लिक करना होगा|
  • अब आपकी स्क्रीन पर इस योजना का आवेदन पत्र खुल जाएगा|
  • फार्म में मांगी गई सभी जानकारी को ध्यान पूर्वक भरें|
  • इसके बाद अपने आवेदन पत्र के साथ जरूरी दस्तावेजों को जोड़ें|
  • उसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करके अपना फॉर्म सबमिट कर दें|

कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|

Andhra Pradesh Bharati Scheme For Education 2026 FAQ

  1. Andhra Pradesh Bharati Scheme For Education Kya Hai?

    इस योजना के द्वारा पात्र गरीब ब्राह्मण छात्र आवेदकों को शैक्षणिक वर्ष के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है|

  2. आंध्र प्रदेश भारती शिक्षा योजना के द्वारा कितने रुपए की सहायता राशि मिलती है?

    इस योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को 5,000 रुपए की वित्तीय सहायता राशि प्रदान की जाती है|

Share
Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

Leave a Comment