Schooling Education Yojana: 2,500 से लेकर 3,500 रुपए तक की सहायता राशि


Schooling Education Yojana: सरकार के श्रम विभाग के भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड द्वारा स्कूली शिक्षा योजना शुरू की गई है| इस योजना का लाभ पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों को दिया जाएगा| इस योजना के द्वारा नर्सरी कक्षा से लेकर आठवीं कक्षा तक के छात्रों को वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है|

Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

जम्मू और कश्मीर स्कूली शिक्षा योजना के द्वारा नर्सरी कक्षा से लेकर पांचवी कक्षा तक के छात्रों को ₹2,500 की सहायता राशि प्रदान की जाती है| छठी कक्षा से लेकर आठवीं कक्षा तक के छात्रों को ₹3,500 की वित्तीय सहायता राशि प्रदान की जाती है| इस योजना का लाभ तभी दिया जाएगा अगर निर्माण श्रमिक ने पिछले 12 महीना में कम से कम 90 दिनों तक भवन या निर्माण कार्य किया होगा|

Schooling Education Yojana J&K Highlights

Article NameJ&K Schooling Education Yojana 2026
Sarkari Yojana NameSchooling Education Yojana
ModeOffline
Year2026
Official Websitehttps://jkbocw.gov.in/
Schooling Education Yojana 2026 Overview

Jammu and Kashmir Schooling Education Yojana Eligibility (पात्रता)

जम्मू और कश्मीर स्कूली शिक्षा योजना का लाभ उठाने के लिए आपके पास कुछ योग्यता होनी आवश्यक है| इस शिक्षा योजना से संबंधित पात्रता की जानकारी नीचे आसान शब्दों में बताई गई है| जिससे आप यह चेक कर सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ ले सकते हैं या नहीं :-

भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक के रूप में पंजीकरण करने के लिए जरूरी पात्रता

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक जम्मू और कश्मीर का निवासी होना चाहिए|
  • आवेदक भवन या अन्य निर्माण श्रमिक होना चाहिए|
  • आवेदक की कम से कम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 60 वर्ष होनी चाहिए|
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक ने पिछले 12 महीना में कम से कम 90 दिनों तक भवन या निर्माण कार्य किया हो|
  • इसके अलावा पंजीकरण का नवीनीकरण प्रतिवर्ष किया जाना चाहिए|

योजना का लाभ लेने के लिए जरूरी पात्रता

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए बच्चा नर्सरी कक्षा से लेकर आठवीं कक्षा के बीच पढ़ रहा होना चाहिए|
  • आवेदन के समय बच्चे के माता-पिता में से एक को जम्मू और कश्मीर भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड का सक्रिय/ पंजीकृत सदस्य होना चाहिए|

जम्मू और कश्मीर स्कूली शिक्षा योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक के रूप में पंजीकरण करने के लिए जरूरी दस्तावेज की सूची

  • पहचान प्रमाण पत्र की कॉपी (जैसे आधार कार्ड इत्यादि)
  • कौशल उन्नयन प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र|
  • निवास प्रमाण पत्र की कॉपी|
  • अगर हो तो राशन कार्ड की कॉपी|
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ|
  • अगर लागू हो तो जाति प्रमाण पत्र की कॉपी|
  • उपक्रम/ घोषणा पत्र|
  • आयु की पुष्टि के लिए स्कूल सर्टिफिकेट/ जन्म प्रमाण पत्र की कॉपी| अगर दोनों में से कोई भी ना हो तो जिला चिकित्सा बोर्ड द्वारा जारी प्रमाण पत्र|
  • रोजगार प्रमाण पत्र की कॉपी|
  • हस्ताक्षर|
  • बैंक का खाता पासबुक की फोटो कॉपी (जिसमें लाभार्थी का नाम, खाता संख्या और आईएफएससी कोड दिख रहा हो)
  • अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज|

योजना का लाभ लेने के लिए जरूरी दस्तावेज

  • पंजीकृत सदस्य (माता-पिता) का पहचान पत्र|
  • छात्र के आईडी कार्ड की कॉपी|
  • छात्र की मार्कशीट की कॉपी|
  • छात्र की पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ|
  • छात्र का जन्म प्रमाण पत्र|
  • अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज|

J&K Schooling Education Yojana Apply Online

जम्मू और कश्मीर स्कूली शिक्षा योजना का लाभ लेने के लिए आप ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं| आवेदन की प्रक्रिया के बारे में नीचे स्टेप बाय स्टेप बताया गया है जिन स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं :-

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको जम्मू और कश्मीर भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड के आधिकारिक पोर्टल https://portal.jkbocw.gov.in/LoginGuest.aspx पर जाना होगा|
J&K Schooling Education Yojana Apply Online
J&K Schooling Education Yojana Apply Online
  • उसके बाद आपको Worker Login वाले कॉर्नर में जाकर अपना Username और Password दर्ज करना होगा| इसके बाद स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड भरे और नीचे दिए रहे Login बटन पर क्लिक करें|
  • अगर आप पहले से ही इस पोर्टल पर रजिस्टर्ड नहीं है तो आप New Worker Registration पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं|
  • लॉगिन करने के बाद आपको योजना पंजीकरण पर क्लिक करना होगा|
  • उसके बाद योजना के लिए आवेदन करें पर क्लिक करें|
  • अब आपको उस योजना का चयन करना होगा जिसके लिए आप आवेदन करना चाहते हैं|
  • इसके बाद आपके पास उस योजना का आवेदन पत्र खुल जाएगा| आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरे और उसके पास जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें|
  • उसके बाद आवेदन जमा करें के बटन पर क्लिक करके अपना आवेदन जमा कर दें|

कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|

J&K Schooling Education Yojana 2026 FAQ

  1. J&K Schooling Education Yojana Kya Hai?

    इस योजना के द्वारा पंजीकृत श्रमिकों के नर्सरी कक्षा से लेकर आठवीं कक्षा तक के छात्रों को वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है|

  2. जम्मू और कश्मीर स्कूली शिक्षा योजना के द्वारा कितने रुपए की सहायता राशि मिलती है?

    इस योजना के माध्यम से नर्सरी कक्षा से लेकर पांचवी कक्षा तक के छात्रों को ₹2,500 की सहायता राशि प्रदान की जाती है| छठी कक्षा से लेकर आठवीं कक्षा तक के छात्रों को ₹3,500 की वित्तीय सहायता राशि प्रदान की जाती है|

Share
Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

Leave a Comment