CM Free Cancer Chemotherapy Scheme: 10 लाख रुपए तक की निशुल्क दवाइयां


CM Free Cancer Chemotherapy Scheme: प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा कैंसर की बढ़ती घटनाओं से निपटने के लिए मुख्यमंत्री निशुल्क कैंसर कीमोथेरेपी योजना शुरू की गई है| इस योजना के माध्यम से कैंसर रोगियों को रोग के उपचार के लिए निशुल्क दवाइयां उपलब्ध करवाई जाती हैं| जिनकी अधिकतम सीमा प्रति व्यक्ति 10 लाख रुपए प्रति वर्ष होगी|

Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

अरुणाचल प्रदेश मुख्यमंत्री निशुल्क कैंसर कीमोथेरेपी योजना का लाभ लेकर कैंसर रोगियों पर उच्च व्यय के अधिक बोझ कम होगा| इसके साथ ही किसी भी स्तर पर सभी प्रकार के कैंसर के लिए मुफ्त कीमोथेरेपी प्रदान की जाती है| उसके अलावा रियायती दर पर सभी दवाइयां की खरीद के लिए टाटा मेमोरियल अस्पताल मुंबई के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं जो प्रति वर्ष 1,000 रोगियों की ऊपरी सीमा को प्रदान किया जाएगा| इस योजना का लाभ संपूर्ण उपचार अवधि के दौरान प्राप्त किया जा सकता है|

CM Free Cancer Chemotherapy Scheme Arunachal Pradesh Highlights

Article NameArunachal Pradesh CM Free Cancer Chemotherapy Scheme 2026
Sarkari Yojana NameCM Free Cancer Chemotherapy Scheme
ModeOffline
Year2026
Official Websitehttps://health.arunachal.gov.in/
CM Free Cancer Chemotherapy Scheme 2026 Overview

Arunachal Pradesh CM Free Cancer Chemotherapy Scheme Eligibility (पात्रता)

मुख्यमंत्री निशुल्क कैंसर कीमोथेरेपी योजना का लाभ उठाने के लिए आपके पास कुछ योग्यता होनी जरूरी है| इस योजना से संबंधित पात्रता की जानकारी नीचे आसान शब्दों में बताई गई है| जिसके द्वारा आप यह जान सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ ले सकते हैं या नहीं :-

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक नियमित राज्य सरकार के कर्मचारी या उनके आश्रित होने चाहिए|
  • वह इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र होंगे|

अरुणाचल प्रदेश मुख्यमंत्री निशुल्क कैंसर कीमोथेरेपी योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक के पास पहचान प्रमाण पत्र (जैसे कि आधार कार्ड, वोटर कार्ड इत्यादि) होना चाहिए|
  • एपीएसटी रोगियों के लिए जनजाति प्रमाण पत्र की कॉपी|
  • 2 पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ|
  • पता प्रमाण पत्र की कॉपी|
  • अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज|

CM Free Cancer Chemotherapy Scheme Apply Process

अरुणाचल प्रदेश मुख्यमंत्री निशुल्क कैंसर कीमोथेरेपी योजना का लाभ उठाने के लिए आप ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं| ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया के बारे में नीचे बताया गया है जिससे आप यह समझ सकते हैं कि इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको कहां और कैसे और आवेदन करना होगा :-

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको अपने नजदीकी राज्य तृतीयक कैंसर केंद्र के कार्यालय जाना होगा|
  • इसके बाद आपको योजना का लाभ लेने के लिए नोडल अधिकारी से संपर्क करना होगा|
  • उसके बाद आपको संबंधित अधिकारी से आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी के लिए अनुरोध करना होगा|
  • आवेदन पत्र प्राप्त करने के बाद आपको अपना एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा|
  • फॉर्म को भरते समय इस बात का ध्यान रखें की फार्म में भरी हुई कोई भी जानकारी गलत ना हो|
  • उसके बाद अपने आवेदन पत्र के साथ जरूरी दस्तावेजों को जोड़ें|
  • इसके बाद अपना आवेदन पत्र संबंधित विभाग में संबंधित प्राधिकारी के पास जमा करवा दें|
  • उसके बाद आपके आवेदन पत्र की जांच की जाएगी| अगर सारी जानकारी सही पाई जाती है तथा आप इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र पाए जाते हैं तो सफल सत्यापन के बाद आपको योजना का लाभ दे दिया जाएगा|

कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|

Arunachal Pradesh CM Free Cancer Chemotherapy Scheme 2026 FAQ

  1. Arunachal Pradesh CM Free Cancer Chemotherapy Scheme Kya Hai?

    इस योजना के द्वारा कैंसर रोगियों को रोग के उपचार के लिए निशुल्क दवाइयां उपलब्ध करवाई जाती हैं| जिनकी अधिकतम सीमा प्रति व्यक्ति 10 लाख रुपए प्रति वर्ष होगी|

Share
Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

Leave a Comment