Sewing Machine Financial Assistance Yojana: सिलाई मशीन खरीदने पर ₹3,500 की वित्तीय सहायता राशि


Sewing Machine Financial Assistance Yojana: सरकार के बिल्डिंग एंड अदर कंस्ट्रक्शन वर्कर्स वेलफेयर बोर्ड, श्रम विभाग द्वारा सिलाई मशीन की खरीद के लिए वित्तीय सहायता योजना शुरू की गई है| इस योजना के माध्यम से पंजीकृत पुरुष निर्माण श्रमिक/ महिला निर्माण श्रमिक के पति/ पत्नी को सिलाई मशीन खरीदने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है|

Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

चंडीगढ़ सिलाई मशीन खरीद वित्तीय सहायता योजना का लाभ पात्र लाभार्थी अपने जीवन काल में केवल एक बार ही ले सकते हैं| इस योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को सिलाई मशीन खरीदने के लिए ₹3,500 की वित्तीय सहायता राशि प्रदान की जाती है| पात्र लाभार्थी बहुत ही आसानी से इस योजना का लाभ उठा सकते हैं|

Sewing Machine Financial Assistance Yojana Chandigarh Highlights

Article NameChandigarh Sewing Machine Financial Assistance Yojana 2026
Sarkari Yojana NameSewing Machine Financial Assistance Yojana
Year2026
Application ModeOnline
Official Websitehttp://labour.chd.gov.in/
Sewing Machine Financial Assistance Yojana 2026 Overview

Chandigarh Sewing Machine Financial Assistance Yojana Eligibility (पात्रता)

सिलाई मशीन खरीद वित्तीय सहायता योजना आपका लाभ उठाने के लिए आपके पास कुछ योग्यता होनी जरूरी है| इस योजना से संबंधित जरूरी पात्रता की जानकारी नीचे आसन शब्दों में दी गई है| जिसके द्वारा आप यह जान सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ ले सकते हैं या नहीं :-

  • लाभार्थी को पंजाब श्रम कल्याण निधि अधिनियम 1965 के तहत पंजीकृत प्रतिष्ठान में काम करना चाहिए| इसके साथ ही श्रम कल्याण निधि के लिए उसका योगदान नियमित रूप से बोर्ड द्वारा प्राप्त किया जाना चाहिए|
  • इस योजना के द्वारा पंजीकृत पुरुष निर्माण श्रमिक या महिला निर्माण श्रमिक के जीवन साथी को जीवन में एक बार ही वित्तीय सहायता दी जाएगी|
  • यह सहायता राशि तभी दी जाएगी अगर नियोक्ता द्वारा विधिवत सत्यापित खरीद के ओरिजिनल बिल को प्रस्तुत किया जाएगा|
  • बोर्ड का सदस्य बनने के 6 महीने के बाद ही आवेदक इस योजना का लाभ उठाने के लिए पात्र माने जाएंगे|
  • इसके अलावा आवेदक को एक वर्ष के अंदर सिलाई मशीन की खरीद के लिए वित्तीय सहायता हेतु आवेदन करना होगा|

चंडीगढ़ सिलाई मशीन खरीद वित्तीय सहायता योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

सीबीओसीडब्ल्यू के द्वारा पंजीकरण करने के लिए जरूरी दस्तावेज :-

  • आवेदक के आधार कार्ड की कॉपी|
  • सीबीओसीडब्ल्यू बोर्ड का भरा हुआ/ हस्ताक्षरित फॉर्म|
  • अगर हो तो बीओसीडब्ल्यू कार्ड की कॉपी|
  • नामांकित व्यक्ति केआधार कार्ड की कॉपी|
  • भुगतान फाइल की प्राप्ति रसीद|
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ|
  • बैंक खाता पासबुक की फोटो कॉपी (जिसमें लाभार्थी का नाम, खाता संख्या और आईएफएससी कोड दिख रहा हो)
  • अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज|

सिलाई मशीन खरीद वित्तीय सहायता योजना लाभ लेने के लिए जरूरी दस्तावेज :-

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक के पास आधार कार्ड की कॉपी होनी चाहिए|
  • खरीदी की वस्तु का ओरिजिनल बिल होना चाहिए|
  • कर्मचारी की वेतन पर्ची की कॉपी|
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ|
  • बैंक खाता पासबुक की फोटो कॉपी (जिसमें आवेदक का नाम, खाता संख्या और आईएफएससी कोड दिख रहा हो)
  • अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज|

CH Sewing Machine Financial Assistance Yojana Apply Online

चंडीगढ़ सिलाई मशीन खरीद वित्तीय सहायता योजना का लाभ लेने के लिए आप ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं| ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया के बारे में नीचे स्टेप बाय स्टेप बताया गया है| जिन स्टेप्स को फॉलो करके आप बहुत ही आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं :-

  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको श्रम विभाग चंडीगढ़ के आधिकारिक पोर्टल http://labour.chd.gov.in/ पर जाना होगा|
  • उसके बाद आपको कल्याण योजना के अनुदान के तहत सिलाई मशीन खरीद वित्तीय सहायता योजना का चयन करना होगा|
  • अब इसके बाद आपको आवेदन/ पंजीकरण के लिए यहां क्लिक करें पर क्लिक करना होगा|
  • यदि आप पहले से ही इस पोर्टल पर रजिस्टर्ड नहीं है तो आप स्वयं पंजीकरण करें वाले ऑप्शन पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा कर सकते हैं|
  • इसके बाद आपके पास एक नया पेज ओपन होगा| इसमें आपको अपने सर्विस प्लस यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करना होगा|
  • उसके बाद आपको सेवा के लिए आवेदन करें पर क्लिक करना होगा|
  • इसके बाद आपको सिलाई मशीन खरीद वित्तीय सहायता योजना का चयन करना होगा|
  • अब आपकी स्क्रीन पर इस योजना का फॉर्म ओपन हो जाएगा|
  • फार्म में मांगी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरे और उसके बाद जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें|
  • इसके बाद अपना आवेदन पत्र सबमिट कर दे|

कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|

Chandigarh Sewing Machine Financial Assistance Yojana 2026 FAQ

  1. Chandigarh Sewing Machine Financial Assistance Yojana Kya Hai?

    इस योजना के द्वारा पंजीकृत पुरुष निर्माण श्रमिक/ महिला निर्माण श्रमिक के पति/ पत्नी को सिलाई मशीन खरीदने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है|

Share
Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

Leave a Comment