Maternity Benefit Yojana: सरकार के भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड, श्रम विभाग द्वारा मातृत्व लाभ योजना शुरू की गई है| इस योजना के माध्यम से बच्चे के जन्म के बाद पंजीकृत लाभार्थी महिला कर्मचारी के पति/ पत्नी को वित्तीय सहायता राशि दी जाती है| पात्र लाभार्थी बहुत ही आसानी से इस योजना का लाभ ले सकते हैं|
चंडीगढ़ मातृत्व लाभ योजना के माध्यम से पात्र पंजीकृत लाभार्थी महिला कर्मचारी के पति/ पत्नी को ₹5100 की वित्तीय सहायता राशि प्रदान की जाती है| आज हम आपको हमारे इस आर्टिकल के माध्यम से इस योजना की पात्रता, जरूरी दस्तावेजों की सूची और आवेदन की प्रक्रिया के बारे में बताने जा रहे हैं|
Maternity Benefit Yojana Chandigarh Highlights
| Article Name | Chandigarh Maternity Benefit Yojana 2026 |
| Sarkari Yojana Name | Maternity Benefit Yojana |
| Year | 2026 |
| Application Mode | Online |
| Official Website | http://labour.chd.gov.in/ |
Chandigarh Maternity Benefit Yojana Eligibility (पात्रता)
मातृत्व लाभ योजना का आप उठाने के लिए के पास कुछ योग्यता होनी आवश्यक है| इस योजना से संबंधित जरूरी पात्रता की जानकारी नीचे आसान शब्दों में दी गई है| जिसके द्वारा आप यह समझ सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ ले सकते हैं या नहीं :-
- इस योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी को पंजाब श्रम कल्याण निधि अधिनियम 1965 के तहत पंजीकृत प्रतिष्ठान में काम करना चाहिए| इसके साथ ही श्रम कल्याण निधि के लिए उसका योगदान नियमित रूप से बोर्ड द्वारा प्राप्त किया जाना चाहिए|
- बच्चे के जन्म के बाद पंजीकृत लाभार्थी महिला कर्मचारी के पति/ पत्नी सहायता दी जाती है|
- यह वित्तीय सहायता सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी किए गए जन्म प्रमाण पत्र को प्रस्तुत करने पर ही दी जाएगी|
- आवेदक को प्रसव की तिथि से 3 महीने के अंदर मातृत्व लाभ के लिए आवेदन करना होगा|
- इस योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी को बच्चे के जन्म से कम से कम 6 महीने पहले बोर्ड का पंजीकृत से होना चाहिए|
- योजना का लाभ केवल अधिकतम दो बच्चों के जन्म पर ही दिया जाता है|
- ईएसआईसी के अंतर्गत आने वाले लाभार्थियों को इस योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा|
चंडीगढ़ मातृत्व लाभ योजना के लिए जरूरी दस्तावेज
सीबीओसीडब्ल्यू के द्वारा पंजीकरण करने के लिए जरूरी दस्तावेज :-
- आवेदक के आधार कार्ड की कॉपी|
- सीबीओसीडब्ल्यू बोर्ड का भरा हुआ/ हस्ताक्षरित फॉर्म|
- अगर हो तो बीओसीडब्ल्यू कार्ड की कॉपी|
- नामांकित व्यक्ति केआधार कार्ड की कॉपी|
- भुगतान फाइल की प्राप्ति रसीद|
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ|
- बैंक खाता पासबुक की फोटो कॉपी (जिसमें लाभार्थी का नाम, खाता संख्या और आईएफएससी कोड दिख रहा हो)
- अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज|
मातृत्व लाभ योजना का लाभ लेने के लिए जरूरी दस्तावेज
- पंजीकृत कर्मचारी के आधार कार्ड की कॉपी|
- सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी किया गया बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र|
- कार्यकर्ता के बीओसीडब्ल्यू कार्ड की कॉपी|
- पंजीकृत कर्मचारी के वेतन पर्ची की एक कॉपी|
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ|
- बैंक खाता पासबुक की फोटो कॉपी (जिसमें लाभार्थी का नाम, खाता संख्या और आईएफएससी कोड दिख रहा हो)
- अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज|
CH Maternity Benefit Yojana Apply Online
चंडीगढ़ मातृत्व लाभ योजना का लाभ लेने के लिए आप ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं| ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया नीचे स्टेप बाय स्टेप बताई गई है| जिन स्टेप्स को फॉलो करके आप बहुत ही आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं :-
- ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको श्रम विभाग चंडीगढ़ के आधिकारिक पोर्टल http://labour.chd.gov.in/ पर जाना होगा|
- उसके बाद आपको कल्याण योजना के अनुदान के तहत मातृत्व लाभ योजना का चयन करना होगा|
- अब आपको आवेदन/ पंजीकरण के लिए यहां क्लिक करें पर क्लिक करना होगा|
- अगर आप पहले से ही इस पोर्टल पर रजिस्टर्ड नहीं है तो आप स्वयं पंजीकरण करें वाले ऑप्शन पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा कर सकते हैं|
- इसके बाद आपके पास एक नया पेज ओपन होगा| इसमें आपको अपने सर्विस प्लस यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करना होगा|
- उसके बाद आपको सेवा के लिए आवेदन करें पर क्लिक करना होगा|
- इसके बाद आपको मातृत्व लाभ योजना का चयन करना होगा|
- अब आपकी स्क्रीन पर इस योजना का फॉर्म ओपन हो जाएगा|
- फार्म में मांगी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरे और उसके बाद जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें|
- इसके बाद अपना आवेदन पत्र सबमिट कर दे|
कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|
Chandigarh Maternity Benefit Yojana 2026 FAQ
Chandigarh Maternity Benefit Yojana Kya Hai?
इस योजना के द्वारा बच्चे के जन्म के बाद पंजीकृत लाभार्थी महिला कर्मचारी के पति/ पत्नी को वित्तीय सहायता राशि दी जाती है|