Funeral Assistance Yojana: ₹5,000 की वित्तीय सहायता राशि, ऐसे मिलेगा लाभ


Funeral Assistance Yojana: सरकार के भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड, श्रम विभाग द्वारा अंतिम संस्कार सहायता योजना शुरू की गई है| इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य पंजीकृत श्रमिक की मृत्यु के मामले में उनके कानूनी उत्तराधिकारियों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है| 

Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

चंडीगढ़ अंतिम संस्कार सहायता योजना का लाभ पात्र लाभार्थी बहुत ही आसानी से ले सकते हैं| इस योजना के द्वारा लाभार्थी की मृत्यु की स्थिति में उसके कानूनी उत्तराधिकारियों को ₹5,000 की वित्तीय सहायता राशि प्रदान की जाती है| आप हमारे इस आर्टिकल के माध्यम से इस योजना की हूं पात्रता, जरूरी दस्तावेजों की सूची और आवेदन की प्रक्रिया के बारे में जान सकते हैं|

Funeral Assistance Yojana Chandigarh Highlights

Article NameChandigarh Funeral Assistance Yojana 2026
Sarkari Yojana NameFuneral Assistance Yojana
ModeOnline
Year2026
Official Websitehttp://labour.chd.gov.in/
Funeral Assistance Yojana 2026 Overview

Chandigarh Funeral Assistance Yojana Eligibility (पात्रता)

अंतिम संस्कार सहायता योजना का लाभ उठाने के लिए आपके पास कुछ जरूरी योग्यता होनी चाहिए| इस योजना से संबंधित जरूरी पात्रता की जानकारी नीचे आसान शब्दों में दिखाई गई है| जिसके द्वारा आप यह जान सकते हैं की आप इस योजना का लाभ ले सकते हैं या नहीं :-

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए कर्मचारियों को श्रम कल्याण अधिनियम 1965 के तहत प्रतिष्ठान में काम करना चाहिए और उसका  योगदान श्रम कल्याण निधि में बोर्ड द्वारा निर्मित रूप से प्राप्त किया जाना चाहिए|
  • योजना का लाभ मृतक कर्मचारी का कोई भी कानूनी उत्तराधिकारी ले सकते हैं| इस योजना का लाभ तभी दिया जाएगा जब मृतक कर्मचारी कम से कम पिछले 6 महीना से बोर्ड का सदस्य हो
  • वित्तीय सहायता का लाभ लेने के लिए सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी किया गया मृत्यु प्रमाण पत्र भी दिखाना होगा|
  • आवेदक की मृत्यु की तिथि से 3 महीने के अंदर इस योजना का लाभ लेने के लिए कर सकते हैं

चंडीगढ़ अंतिम संस्कार सहायता योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक के पास मृतक पंजीकृत कर्मचारी के आधार कार्ड की कॉपी होनी चाहिए|
  • इसके अलावा सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी किया गया मृत्यु प्रमाण पत्र होना चाहिए|
  • मृतक कर्मचारी के बीओसीडब्ल्यू कार्ड की कॉपी|
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ|
  • मृतक पंजीकृत कर्मचारी के वेतन पर्ची की कॉपी|
  • बैंक खाता पासबुक की फोटो कॉपी (जिसमें लाभार्थी का नाम, खाता संख्या और आईएफएससी कोड दिख रहा हो)
  • अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज|

CH Funeral Assistance Yojana Apply Online

चंडीगढ़ अंतिम संस्कार सहायता योजना का लाभ लेने के लिए आप ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं| ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया के बारे में नीचे स्टेप बाय स्टेप बताया गया है| जिन स्टेप्स को फॉलो करके आप बहुत ही आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं :-

  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको श्रम विभाग चंडीगढ़ के आधिकारिक पोर्टल http://labour.chd.gov.in/ पर जाना होगा|
  • उसके बाद आपको कल्याण योजना के अनुदान के तहत अंतिम संस्कार सहायता योजना का चयन करना होगा|
  • अब आपको आवेदन/ पंजीकरण के लिए यहां क्लिक करें पर क्लिक करना होगा|
  • अगर आप पहले से ही इस पोर्टल पर रजिस्टर्ड नहीं है तो आप स्वयं पंजीकरण करें वाले ऑप्शन पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा कर सकते हैं|
  • इसके बाद आपके पास एक नया पेज ओपन होगा| इसमें आपको अपने सर्विस प्लस यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करना होगा|
  • उसके बाद आपको सेवा के लिए आवेदन करें पर क्लिक करना होगा|
  • इसके बाद आपको अंतिम संस्कार सहायता योजना का चयन करना होगा|
  • अब आपकी स्क्रीन पर इस योजना का फॉर्म ओपन हो जाएगा|
  • फार्म में मांगी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरे और उसके बाद जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें|
  • इसके बाद अपना आवेदन पत्र सबमिट कर दे|

कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|

Chandigarh Funeral Assistance Yojana 2026 FAQ

  1. Chandigarh Funeral Assistance Yojana Kya Hai?

    इस योजना के द्वारा पंजीकृत श्रमिक की मृत्यु के मामले में उनके कानूनी उत्तराधिकारियों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है|

Share
Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

Leave a Comment