Widow & Destitute Women Pension Yojana: सरकार के समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विधवाओं और निराश्रित महिलाओं के लिए मासिक पेंशन योजना शुरू की गई है| यह मासिक पेंशन राशि महिलाओं को उनकी आर्थिक कठिनाई को कम करने और उनके जीवन स्थिरता प्रदान करने के लिए दी जाती है|
चंडीगढ़ विधवा और निराश्रित महिला पेंशन योजना का लाभ पात्र महिलाएं बहुत ही आसानी से उठा सकती हैं| इस योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को ₹1,000 की मासिक पेंशन राशि प्रदान की जाती है| आप हमारे इस आर्टिकल के माध्यम से इस योजना की पात्रता, जरूरी दस्तावेजों की सूची और आवेदन की प्रक्रिया के बारे में जान सकते हैं|
Widow & Destitute Women Pension Yojana Chandigarh Highlights
| Article Name | Chandigarh Widow & Destitute Women Pension Yojana 2026 |
| Sarkari Yojana Name | Widow & Destitute Women Pension Yojana |
| Mode | Online |
| Year | 2026 |
| Official Website | https://chdservices.gov.in/ |
Chandigarh Widow & Destitute Women Pension Yojana Eligibility (पात्रता)
विधवा और निराश्रित महिला पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास कुछ जरूरी योग्यता होनी चाहिए| इस योजना से संबंधित जरूरी पात्रता की जानकारी नीचे आसान शब्दों में दी गई है| जिसके द्वारा आप यह समझ सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ ले सकते हैं या नहीं :-
- इस योजना का लाभ लेने के लिए महिला की आयु 18 वर्ष लेकर 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए|
- योजना का लाभ तभी दिया जाएगा| अगर आवेदक पिछले 3 साल से अधिक समय से चंडीगढ़ का निवासी है|
- इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक के परिवार की वार्षिक का 1 लाख 50 हजार रुपए से कम होनी चाहिए|
चंडीगढ़ विधवा और निराश्रित महिला पेंशन योजना के लिए जरूरी दस्तावेज
- इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक के पास चंडीगढ़ का कम से कम 3 वर्ष का निवास प्रमाण पत्र(जैसे वोटर कार्ड, राशन कार्ड, बिजली का बिल इत्यादि) होना चाहिए|
- विधवा होने की स्थिति में पति की मृत्यु का प्रमाण पत्र|
- आधार कार्ड की कॉपी|
- मोबाइल नंबर|
- अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज|
CH Widow & Destitute Women Pension Yojana Apply Online
चंडीगढ़ विधवा और निराश्रित महिला पेंशन योजना का लाभ उठाने के लिए आप ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं| ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया के बारे में नीचे स्टेप बाय स्टेप बताया गया है| जिन स्टेप्स को फॉलो करके आप बहुत ही आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं :-
- ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको ई डिस्टिक चंडीगढ़ के आधिकारिक पोर्टल https://chdservices.gov.in/ पर जाना होगा|
- अब आपकी स्क्रीन पर इस पोर्टल का होम पेज ओपन होगा|
- इसमें आपको नागरिक लॉगिन (Citizen Login) पर क्लिक करना होगा|
- उसके बाद आपको स्क्रीन पर अपनी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी, पासवर्ड दर्ज करना होगा|
- इसके बाद स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड भरकर नीचे दिए गए Get Otp के बटन पर क्लिक करें|
- उसके बाद ओटीपी दर्ज करके लॉगिन करें|
- अगर आप पहले से ही इस पोर्टल पर रजिस्टर नहीं है तो आप नीचे दिए गए New User Register Here वाले बटन पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं|
- उसके बाद आपको विधवा और निराश्रित महिला पेंशन योजना का चयन करना होगा|
- अब आपकी स्क्रीन पर इस योजना का आवेदन पत्र खुल जाएगा|
- फॉर्म में मांगी गई जानकारी को भरने के बाद जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें|
- इसके बाद अपना आवेदन पत्र सबमिट कर दे|
कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|
Chandigarh Widow & Destitute Women Pension Yojana 2026 FAQ
Chandigarh Widow & Destitute Women Pension Yojana Kya Hai?
विधवा और निराश्रित पेंशन योजना के माध्यम से पात्र महिलाओं को ₹1,000 की मासिक पेंशन राशि प्रदान की जाती है|