Delhi Funeral Assistance Yojana: 10,000 रुपए की सहायता राशि, ऐसे करें आवेदन


Delhi Funeral Assistance Yojana: सरकार के भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड, श्रम विभाग द्वारा निर्माण श्रमिकों के लिए निर्माण श्रमिक अंतिम संस्कार सहायता योजना योजना शुरू की गई है| इस योजना का लाभ बोर्ड के पंजीकृत श्रमिकों के नामांकित व्यक्तियों/ आश्रितों को दिया जाएगा|

Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

दिल्ली निर्माण श्रमिक अंतिम संस्कार सहायता योजना के माध्यम से फंड की सदस्यता में शामिल होने की तिथि से सदस्य की मृत्यु के मामले में उसके नामांकित व्यक्तियों/ आश्रित को ₹10,000 की अंतिम संस्कार सहायता राशि प्रदान की जाती है| पात्र लाभार्थियों बहुत ही आसानी से इस योजना का लाभ ले सकते हैं|

Construction Workers Funeral Assistance Yojana Delhi Highlights

Article NameDelhi Funeral Assistance Yojana 2026
Sarkari Yojana NameConstruction Workers Funeral Assistance Yojana
ModeOnline
Year2026
Official Websitehttps://dbocwwb.delhi.gov.in/
Funeral Assistance Yojana 2026 Overview

Delhi Construction Workers Funeral Assistance Yojana Eligibility (पात्रता)

निर्माण श्रमिक अंतिम संस्कार सहायता योजना का लाभ उठाने के लिए आपके पास कुछ योग्यता होनी आवश्यक है| इस योजना से संबंधित पात्रता की जानकारी नीचे आसान शब्दों में बताई गई है जिसके द्वारा आप यह जान सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ ले सकते हैं या नहीं :-

निर्माण श्रमिक के रूप में पंजीकरण करने के लिए जरूरी पात्रता :-

  • पंजीकरण करने के लिए आवेदक दिल्ली का निवासी होना चाहिए|
  • आवेदक भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक होना चाहिए|
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक ने किसी वर्ष में कम से कम 90 दिनों तक बोर्ड में सेवा दी हो|
  • आवेदक की आयु 18 वर्ष से लेकर 60 वर्ष तक होनी चाहिए|

निर्माण श्रमिक अंतिम संस्कार सहायता योजना का लाभ लेने के लिए जरूरी पात्रता :-

  • वह नामांकित/ आश्रित व्यक्ति जिन्होंने आकस्मिक मृत्यु के कारण किसी पंजीकृत सदस्य/ कार्यकर्ता को खो दिया है| वह इस योजना का लाभ ले सकते हैं|

दिल्ली निर्माण श्रमिक अंतिम संस्कार सहायता योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक के पास अंतिम संस्कार का प्रमाण पत्र होना चाहिए|
  • अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज|

Delhi Funeral Assistance Yojana Apply Online

श्रमिक अंतिम संस्कार सहायता योजना का लाभ लेने के लिए आप ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं| ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया के बारे में नीचे स्टेप बाय स्टेप बताया गया है| जिन स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं :-

  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको दिल्ली भवन एवं सन्निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड के आधिकारिक पोर्टल https://dbocwwb.delhi.gov.in/ पर जाना होगा|
  • इसके बाद आपके पास इस पोर्टल का होम पेज ओपन होगा| इसमें आपको लाभ/ योजनाओं के लिए आवेदन करें पर क्लिक करना होगा|
  • उसके बाद आपको अपना आधार नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा| इसके बाद स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड दर्ज करके लॉगिन करें के बटन पर क्लिक करें|
  • इसके बाद आपको अंतिम संस्कार सहायता योजना पर क्लिक करना होगा| उसके बाद आपकी स्क्रीन पर योजना का फॉर्म खुल जाएगा|
  • फार्म में मांगी गई सभी जानकारी को ध्यान पूर्वक भरें और उसके बाद जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करके अपना फार्म सबमिट कर दे|
  • इस तरह आप बहुत ही आसानी से इस योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं|

कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|

Delhi Funeral Assistance Yojana 2026 FAQ

  1. Delhi Funeral Assistance Yojana Kya Hai?

    इस योजना के द्वारा निर्माण श्रमिकों के नामांकित व्यक्तियों/ आश्रित को ₹10,000 की अंतिम संस्कार सहायता राशि प्रदान की जाती है|

Share
Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

Leave a Comment