Legally Married Transgender Couples Marriage Assistance Scheme: 30,000 रुपए की वित्तीय सहायता


Legally Married Transgender Couples Marriage Assistance Scheme: सरकार के सामाजिक न्याय विभाग द्वारा कानूनी रूप से विवाहित ट्रांसजेंडर जोड़ों के लिए विवाह सहायता योजना शुरू की गई है| इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य उन वंचित ट्रांसजेंडर व्यक्तियों की मदद करना है जो एक स्थिर सामान्य पारिवारिक जीवन जीने के लिए कानूनी रूप से शादी करने की योजना बना रहे हैं|

Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

केरल कानूनी रूप से विवाहित ट्रांसजेंडर विवाह सहायता योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को ₹30,000 की सहायता राशि प्रदान की जाती है| पात्र लाभार्थी बहुत ही आसानी से इस योजना का लाभ ले सकते हैं| आप हमारे इस लेख के माध्यम से इस योजना के बारे में अधिक जान सकते हैं| 

Legally Married Transgender Couples Marriage Assistance Scheme Kerala Highlights

Article NameKerala Legally Married Transgender Couples Marriage Assistance Scheme 2026
Sarkari Yojana NameLegally Married Transgender Couples Marriage Assistance Scheme
ModeOffline
Year2026
Official Websitehttps://suneethi.sjd.kerala.gov.in/
Legally Married Transgender Couples Marriage Assistance Scheme 2026 Overview

Kerala Legally Married Transgender Couples Marriage Assistance Scheme Eligibility (पात्रता)

केरल कानूनी रूप से विवाहित ट्रांसजेंडर विवाह सहायता योजना का लाभ उठाने के लिए आपके पास कुछ जरूरी योग्यता होनी चाहिए| इस योजना से संबंधित पात्रता की जानकारी नीचे आसान शब्दों में बताई गई है जिसके द्वारा आप यह जान सकते हैं कि आपको इस योजना का लाभ मिल सकता है या नहीं :-

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक ट्रांसजेंडर होना चाहिए|
  • आवेदकों के पास ट्रांसजेंडर पहचान पत्र होना चाहिए|
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक केरल का निवासी होना चाहिए|
  • योजना का लाभ उठाने के लिए ट्रांसजेंडर दंपतियों को विवाह की तिथि से 6 महीने के बाद तथा 1 वर्ष की अवधि के अंदर वित्तीय सहायता प्राप्त करने के लिए आवेदन करना होगा|
  • इस योजना की सहायता प्राप्त करने के लिए भागीदारों में से एक ट्रांसजेंडर समुदाय से संबंधित होना चाहिए|
  • जिन आवेदकों ने पहले ही वित्तीय सहायता का लाभ ले लिया है, लेकिन तलाक के बाद दूसरी शादी का विकल्प चुना है वह आगे की सहायता के लिए पात्र नहीं माने जाएंगे|

केरल कानूनी रूप से विवाहित ट्रांसजेंडर विवाह सहायता योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक के पास पहचान प्रमाण पत्र (जैसे आधार कार्ड, वोटर कार्ड इत्यादि) होना चाहिए|
  • ट्रांसजेंडर का आईडी कार्ड|
  • मोबाइल नंबर|
  • ईमेल आईडी|
  • स्व घोषणा पत्र जिसमें कहा गया हो कि आवेदक ट्रांसजेंडर है|
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ|
  • सार्वजनिक प्रतिनिधि का हलफनामा की दंपति पिछले 6 महीने या उससे अधिक समय से एक साथ रह रहे हैं|
  • वार्ड सदस्य/ पार्षद द्वारा जारी किया गया मूल प्रमाण पत्र जो यह साबित करता हो कि विवाहित जोड़ा एक साथ रह रहा है|
  • विवाह प्रमाण पत्र/ विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र की कॉपी|
  • बैंक खाता पासबुक की फोटो कॉपी|
  • अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज|

Legally Married Transgender Couples Marriage Assistance Scheme Apply Online

केरल कानूनी रूप से विवाहित ट्रांसजेंडर विवाह सहायता योजना का लाभ लेने के लिए आप ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं| ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया के बारे में नीचे स्टेप बाय स्टेप बताया गया है जिन स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं :-

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको सुनीती ऑनलाइन सेवा आवेदन पोर्टल https://suneethi.sjd.kerala.gov.in/ पर जाना होगा|
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर इस पोर्टल का होम पेज ओपन होगा| इसमें आपको एक बार पंजीकरण (ഒറ്റതവണ രജിസ്ട്രേഷന്‍) पर क्लिक करना होगा|
  • अब इसके बाद आपको नाम, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज करके पंजीकरण की प्रक्रिया को पूरा करना होगा|
  • उसके बाद आपके मोबाइल पर एक कोड आएगा वह स्क्रीन पर दर्ज करें|
  • इसके बाद नीचे दिए गए Register के बटन पर क्लिक करें|
  • उसके बाद अपने मोबाइल नंबर और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें|
  • इसके बाद सभी आवश्यक विवरण भरें और संपादित करें बटन पर क्लिक करें|
  • उसके बाद आपकी स्क्रीन पर योजनाओं की लिस्ट दिखाई देगी|
  • जिस योजना का आप लाभ लेना चाहते हैं| उसे योजना का चयन करें और अभी लागू करें बटन पर क्लिक करें|
  • इसके बाद आपके पास योजना का आवेदन पत्र खुल जाएगा फार्म में मांगी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक करें|
  • उसके बाद अब जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करके नीचे दिए गए सबमिट करें के बटन पर क्लिक करें|

कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|

Kerala Legally Married Transgender Couples Marriage Assistance Scheme 2026 FAQ

  1. Kerala Legally Married Transgender Couples Marriage Assistance Scheme Kya Hai?

    इस योजना के माध्यम से कानूनी रूप से विवाहित ट्रांसजेंडर जोड़ों को विवाह के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है|

  2. केरल कानूनी रूप से विवाहित ट्रांसजेंडर विवाह सहायता योजना के द्वारा कितने रुपए की वित्तीय सहायता मिलती है?

    इस योजना के द्वारा कानूनी रूप से विवाहित ट्रांसजेंडर विवाह सहायता योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को ₹30,000 की सहायता राशि प्रदान की जाती है|

Share
Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

Leave a Comment