Medical Assistance Scheme: ₹400 से लेकर ₹2,000 तक की सहायता राशि, इन्हें मिलेगा लाभ


Medical Assistance Scheme: सरकार के श्रम और रोजगार विभाग के भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड द्वारा चिकित्सा सहायता योजना शुरू की गई है| इस योजना के द्वारा दुर्घटना या किसी बीमारी के कारण 5 या उससे अधिक दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहने वाले कर्मचारियों को वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है| इसमें पहले 5 दिनों के लिए ₹400 तथा बाकी के दिनों के लिए ₹40 दिए जाते हैं जो की अधिकतम ₹2,000 तक ही दिए जाते हैं|

Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

गोवा चिकित्सा सहायता योजना का लाभ पात्र लाभार्थी बहुत ही आसानी से ले सकते हैं| आज हम आपको हमारे इस लेख के माध्यम से इस योजना के बारे में बताने जा रहे हैं| जिससे आप इस योजना की पात्रता, जरूरी दस्तावेजों की सूची और आवेदन की प्रक्रिया के बारे में जान सकते हैं| 

Medical Assistance Scheme Goa Highlights

Article NameGoa Medical Assistance Scheme 2026
Sarkari Yojana NameMedical Assistance Scheme
ModeOffline
Year2026
Official Websitehttps://www.goa.gov.in/
Medical Assistance Scheme 2026 Overview

Goa Medical Assistance Scheme Eligibility (पात्रता)

चिकित्सा सहायता योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास कुछ जरूरी योग्यता होनी चाहिए| इस योजना से संबंधित जरूरी पात्रता की जानकारी नीचे आसान शब्दों में दी गई है| जिसके द्वारा आप यह जान सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ ले सकते हैं या नहीं :-

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक श्रमिक होना चाहिए|
  • योजना का लाभ लेने के लिए श्रमिक की आयु 18 वर्ष से लेकर 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए|
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए कर्मचारी ने वर्ष में पंजीकृत कर्मचारियों के रूप में 90 दिन तक सेवा दी हो|
  • योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक को 5 या उससे अधिक दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहना चाहिए|
  • इसके साथ ही अस्पताल में भर्ती होने का कारण दुर्घटना या बीमारी होनी चाहिए|
  • आवेदक गोवा भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड के तहत पंजीकृत श्रमिक होना चाहिए|
  • इसके अलावा अपंजीकृत श्रमिक/ उनके आश्रित को क्षेत्र के बिल्डर या निरीक्षक द्वारा जारी किया गया यह प्रमाण पत्र देना होगा कि वह भवन निर्माण श्रमिक है तभी वह योजना का लाभ उठाने के लिए पात्र होंगे|

गोवा चिकित्सा सहायता योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक के पास श्रमिक पंजीकरण कार्ड/ नंबर होना चाहिए|
  • अस्पताल में भर्ती होने का प्रमाण पत्र (जैसे चिकित्सा प्रमाण पत्र या अस्पताल बिल इत्यादि)
  • बोर्ड के पास प्रथम एवं अंतिम सदस्यता के भुगतान की प्राप्ति|
  • दुर्घटना बीमारी सर्जरी के कारण हुई विकलांगता के मामले में विकलांगता प्रमाण पत्र की कॉपी|
  • अपंजीकृत श्रमिकों/ उनके आश्रित के मामले में क्षेत्र के बिल्डर या निरीक्षक द्वारा जारी किया गया प्रमाण पत्र|
  • अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज|

Medical Assistance Scheme Apply Process

गोवा चिकित्सा सहायता योजना का लाभ उठाने के लिए आप ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं| ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया के बारे में नीचे बताया गया है| जिसके द्वारा आप यह समझ सकते हैं कि इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको कहां और कैसे आवेदन करना होगा :-

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको गोवा के श्रम एवं रोजगार विभाग के कार्यालय जाना होगा|
  • वहां पर जाकर आपको संबंधित प्राधिकारी से आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी के लिए अनुरोध करना होगा|
  • आप Goa Medical Assistance Scheme Application Form सीधे यहां से भी डाउनलोड कर सकते हैं|
  • इसके बाद अपने आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाले|
  • उसके बाद को अपना आवेदन पत्र भरना होगा| फॉर्म को भरते समय इस बात का खास ध्यान रखें कि फॉर्म में भरी गई कोई भी जानकारी गलत ना हो|
  • इसके बाद अपने आवेदन पत्र के साथ जरूरी दस्तावेजों को जोड़े|
  • उसके बाद अपना भरा हुआ आवेदन पत्र श्रम एवं रोजगार आयुक्त कार्यालय में संबंधित प्राधिकारी के पास जमा करवा दें|

कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|

Goa Medical Assistance Scheme 2026 FAQ

  1. Goa Medical Assistance Scheme Kya Hai?

    इस योजना के द्वारा दुर्घटना या किसी बीमारी के कारण 5 या उससे अधिक दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहने वाले कर्मचारियों को वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है|

Share
Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

Leave a Comment