Pension Benefit Scheme: 300 रुपए प्रति माह की पेंशन राशि, इन्हें मिलेगा लाभ


Pension Benefit Scheme: सरकार के श्रम एवं रोजगार विभाग के भवन एवं अन्य निर्माण को श्रमिक कल्याण बोर्ड द्वारा पेंशन लाभ योजना शुरू की गई है| इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य फंड का एक सदस्य जो कम से कम एक वर्ष से भवन निर्माण श्रमिक के रूप में काम कर रहा है तो उसकी 60 वर्ष की आयु पूरी होने पर मासिक पेंशन प्रदान की जाती है|

Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

गोवा पेंशन लाभ योजनाके द्वारा पात्र लाभार्थियों को ₹300 प्रति माह की पेंशन राशि प्रदान की जाती है| इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं| इसके साथ ही 5 वर्ष से अधिक की सेवा के प्रत्येक पूर्ण वर्ष के लिए ₹10 की वृद्धि के साथ यह पेंशन राशि दी जाती है|

Pension Benefit Scheme Goa Highlights

Article NameGoa Pension Benefit Scheme 2026
Sarkari Yojana NamePension Benefit Scheme
ModeOffline
Year2026
Official Websitehttps://www.goa.gov.in/
Pension Benefit Scheme 2026 Overview

Goa Pension Benefit Scheme Eligibility (पात्रता)

गोवा पेंशन लाभ योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास कुछ जरूरी योग्यता होनी चाहिए| इस योजना से संबंधित जरूरी पात्रता की जानकारी नीचे आसान शब्दों में बताई हुई है जिसके माध्यम से आप यह पता कर सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं या नहीं :-

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक गोवा बिल्डिंग एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड में कम से कम 1 वर्ष के लिए बिल्डिंग कर्मी के रूप में पंजीकृत होना चाहिए|
  • इसके साथ ही आवेदक को बोर्ड के फंड का सदस्य होना चाहिए|

गोवा पेंशन लाभ योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

  • इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक के पास श्रमिक पंजीकरण कार्ड/ नंबर होना चाहिए|
  • बोर्ड के पास पहली और अंतिम सदस्यता के भुगतान की प्राप्ति|
  • पता प्रमाण पत्र की कॉपी|
  • पहचान प्रमाण पत्र की कॉपी|
  • चालान की कॉपी|
  • बैंक खाता पासबुक की फोटो कॉपी (जिसमें लाभार्थी का नाम, खाता संख्या और आईएफएससी कोड दिख रहा हो)
  • अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज|

Pension Benefit Scheme Apply Process

गोवा पेंशन लाभ योजना का लाभ उठाने के लिए आप ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं| ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया के बारे में नीचे स्टेप बाय स्टेप जानकारी दी गई है जिससे आप यह समझ सकते हैं कि इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको कहां और कैसे आवेदन करना होगा :-

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए तथा ऑफलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको आयुक्त कार्यालय, श्रम एवं रोजगार, द्वितीय तल, श्रम शक्ति भवन, पट्टो प्लाजा, पणजी – गोवा के कार्यालय जाना होगा|
  • वहां पर जाकर आपको संबंधित प्राधिकारी से आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी के लिए अनुरोध करना होगा|
  • आप Goa Pension Benefit Scheme Application Form सीधे यहां से भी डाउनलोड कर सकते हैं|
  • उसके बाद आपको अपने आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकलवाना होगा|
  • प्रिंट आउट लेने के बाद आपको अपना आवेदन पत्र भरना होगा| फॉर्म को भरते समय इस बात का खास ध्यान रखें की फार्म में भरी गई कोई भी जानकारी गलत ना हो|
  • इसके बाद अपने आवेदन पत्र के साथ जरूरी दस्तावेजों को जोड़ें|
  • इसके बाद अपना आवेदन पत्र श्रम एवं रोजगार आयुक्त कार्यालय में संबंधित प्राधिकारी के पास जमा करवा दें|
  • जहां पर भी आप अपना आवेदन पत्र जमा करवा रहे हैं| आप उनसे रसीद या पावती के लिए भी अनुरोध कर सकते हैं|

कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|

Goa Pension Benefit Scheme 2026 FAQ

  1. Goa Pension Benefit Scheme Kya Hai?

    इस योजना के द्वारा फंड का एक सदस्य जो कम से कम एक वर्ष से भवन निर्माण श्रमिक के रूप में काम कर रहा है तो उसकी 60 वर्ष की आयु पूरी होने पर मासिक पेंशन प्रदान की जाती है|

  2. गोवा पेंशन लाभ योजना के द्वारा कितने रुपए की पेंशन दी जाती है?

    इस योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को ₹300 की पेंशन राशि प्रदान की जाती है|

Share
Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

Leave a Comment