State Journalist Award Scheme: सरकार के सूचना एवं प्रचार विभाग द्वारा राज्य पत्रकार पुरस्कार योजना शुरू की गई है| इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को सराहनीय समाचार, लेख या रिपोर्ट प्रकाशित करके अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए प्रोत्साहित करना है| जिससे कि समाज में जन जागरूकता को बढ़ावा मिले| इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र पत्रकारों को विभाग द्वारा मान्यता प्राप्त पंजीकृत दैनिक या साप्ताहिक समाचार पत्रों या निजी क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से संबंधित चाहिए|
गोवा राज्य पत्रकार पुरस्कार योजना के माध्यम से प्रति श्रेणी 10,000 का नकद पुरस्कार प्रदान किया जाता है| इस योजना के द्वारा प्रतिवर्ष राष्ट्रीय प्रेस दिवस (16 नवंबर) पर यह पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं| प्रत्येक पुरस्कार में एक प्रमाण पत्र, एक स्मृति चिन्ह और ₹10,000 की नकद राशि प्रदान की जाती है| इसमें प्रतिवर्ष 70,000 की राशि के कुल 7 पुरस्कार वितरित किए जाते हैं| इस न्यायाधीशों को प्रत्येक को 2,000 का मानदेय भी दिया जाता है|
State Journalist Award Scheme Goa Highlights
| Article Name | Goa State Journalist Award Scheme 2026 |
| Sarkari Yojana Name | State Journalist Award Scheme |
| Mode | Offline |
| Year | 2026 |
| Official Website | https://dip.goa.gov.in/ |
Goa State Journalist Award Scheme Eligibility (पात्रता)
राज्य पत्रकार पुरस्कार योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास कुछ योग्यता होनी जरूरी है| इस योजना से संबंधित जरूरी पात्रता की जानकारी नीचे आसान शब्दों में दी गई है| जिसके द्वारा आप यह जान सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ ले सकते हैं या नहीं :-
- इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक अंग्रेजी, कोकणी या मराठी में प्रकाशित पंजीकृत दैनिक या साप्ताहिक समाचार पत्र या गोवा सरकार के सूचना एवं प्रचार विभाग द्वारा मान्यता प्राप्त निजी क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने वाला पत्रकार होना चाहिए|
- इसके अलावा आवेदक का कार्य (समाचार, लेख या रिपोर्ट) पिछले कैलेंडर वर्ष के दौरान प्रकाशित हुआ होना चाहिए|
- नामांकन पात्र प्रकाशनों के संपादकों द्वारा प्रायोजित होना चाहिए|
इसके अलावा पत्रकार का नामांकन केवल पिछले कैलेंडर वर्ष के दौरान निम्नलिखित श्रेणियां में से किसी एक के अंतर्गत प्रकाशित समाचारों और लेखो के लिए ही हो सकता है :-
- ग्रामीण रिपोर्टिंग|
- राष्ट्रीय एकता और सांप्रदायिक सद्धाव सर्वश्रेष्ठ संपादक पुरस्कार|
- सार्वजनिक स्वास्थ्य और स्वच्छता पर रिपोर्टिंग|
- महिला एवं बच्चों/ सार्वजनिक मुद्दों के विशेष संदर्भ में रिपोर्टिंग|
- खेल रिपोर्टिंग|
- कला और संस्कृति पर रिपोर्टिंग|
- फोटो पत्रकारिता (वर्ष की सर्वश्रेष्ठ तस्वीर)
गोवा राज्य पत्रकार पुरस्कार योजना के लिए जरूरी दस्तावेज
- पत्रकार के कार्य की प्रासंगिक प्रेस/ वीडियो क्लिपिंग|
- इसके अलावा योग्य प्रकाशनों के संपादकों से नामांकन|
- अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज|
State Journalist Award Scheme Apply Process
गोवा राज्य पत्रकार पुरस्कार योजना का लाभ उठाने के लिए आप ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं| ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया के बारे में नीचे बताया गया है जिससे आप यह जान सकते हैं कि इस योजना का लाभ उठाने के लिए आपको कहां और कैसे आवेदन करना होगा :-
- इसमें सबसे पहले सूचना एवं प्रचार विभाग द्वारा पात्र प्रकाशनों के संपादकों से नामांकन आमंत्रित करता है|
- उसके बाद संपादक प्रायोजित पत्रकारों का विवरण प्रासंगिक प्रेस/ वीडियो क्लिपिंग के साथ डीआईपी द्वारा निर्धारित समय सीमा तक निदेशक, सूचना एवं प्रचार को प्रस्तुत करते हैं|
- उसके बाद राज्य सरकार द्वारा नियुक्त न्यायाधीश निष्पक्षता और प्रमाणित स्रोतों पर निर्भरता के आधार पर प्रस्तुतियां का मूल्यांकन करते हैं|
- इसके बाद राष्ट्रीय प्रेस दिवस 16 नवंबर पर यह पुरस्कार वितरित किए जाते हैं|
कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|
Goa State Journalist Award Scheme 2026 FAQ
Goa State Journalist Award Scheme Kya Hai?
इस योजना के द्वारा प्रतिवर्ष राष्ट्रीय प्रेस दिवस (16 नवंबर) पर प्रति श्रेणी 10,000 का नकद पुरस्कार प्रदान किया जाता है|