Maternity Assistance Scheme: 10,000 रुपए की वित्तीय सहायता, ऐसे करें आवेदन


Maternity Assistance Scheme: सरकार के श्रम कल्याण बोर्ड, श्रम कौशल विकास एवं रोजगार विभाग द्वारा मातृत्व सहायता योजना शुरू की गई है| इस योजना के माध्यम से महिला श्रमिकों और श्रमिकों की पत्नियों को मातृत्व अवधि के दौरान स्वास्थ्य जांच, दवा, पौष्टिक आहार आदि पर होने वाले खर्चों को पूरा करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है|

Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

गुजरात मातृत्व सहायता योजना के माध्यम से पात्र महिला श्रमिकों और श्रमिकों की पत्नियों को 10,000 रुपए की वित्तीय सहायता राशि प्रदान की जाती है| पात्र लाभार्थी बहुत ही आसानी से इस योजना का लाभ ले सकते हैं| आज हम आपको हमारे इस लेख के माध्यम से इस योजना के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आप इस योजना की पात्रता, जरूरी दस्तावेजों की सूची और आवेदन की प्रक्रिया के बारे में जान सकते हैं|

Maternity Assistance Scheme Gujarat Highlights

Article NameGujarat Maternity Assistance Scheme 2026
Sarkari Yojana NameMaternity Assistance Scheme
ModeOnline
Year2026
Official Websitehttps://sanman.gujarat.gov.in/
Maternity Assistance Scheme 2026 Overview

Gujarat Maternity Assistance Scheme Eligibility (पात्रता)

गुजरात मातृत्व सहायता योजना का लाभ उठाने के लिए आपके पास कुछ योग्यता होनी जरूरी है| इस योजना से संबंधित पात्रता की जानकारी नीचे आसान शब्दों में दी गई है| जिसके माध्यम से आप यह जान सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ ले सकते हैं या नहीं :-

  • इस योजना का लाभ गुजरात राज्य में संगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिक उठा सकते हैं|
  • योजना का लाभ लेने के लिए श्रमिकों को 1 वर्ष तक फैक्ट्री/ कंपनी/ संगठन के साथ लगातार काम कर रहा होना चाहिए और उनकी श्रम कल्याण निधि बोर्ड में जमा होनी चाहिए|
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक को आवेदन डिलीवरी की तिथि से एक वर्ष के अंदर करना होगा|
  • योजना का लाभ या तो महिला श्रमिकों या श्रमिकों की पत्नियों को केवल एक प्रसव के लिए उपलब्ध करवाया जाता है|

गुजरात मातृत्व सहायता योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक के पास ठेकेदार द्वारा जारी किया गया श्रमिक पहचान पत्र की कॉपी होनी चाहिए|
  • श्रमिक का आधार कार्ड|
  • श्रम कल्याण निधि खाता संख्या|
  • गर्भावस्था का प्रमाण पत्र/ चिकित्सा रिपोर्ट की कॉपी|
  • बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र|
  • लाभार्थी का आधार कार्ड|
  • बोनाफाइड प्रमाण पत्र की कॉपी|
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ|
  • बैंक खाता पासबुक की फोटो कॉपी (जिसमें लाभार्थी का नाम, खाता संख्या और आईएफएससी कोड दिख रहा हो)
  • अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज|

GJ Maternity Assistance Scheme Apply Online

गुजरात मातृत्व सहायता योजना का लाभ लेने के लिए आप ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं| ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया के बारे में नीचे स्टेप बाय स्टेप बताया गया है| जिन स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं :-

  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको गुजरात श्रम कौशल विकास और रोजगार विभाग के आधिकारिक पोर्टल https://sanman.gujarat.gov.in/ पर जाना होगा|
GJ Maternity Assistance Scheme Apply Online
GJ Maternity Assistance Scheme Apply Online
  • अब आपकी स्क्रीन पर इस पोर्टल का होम पेज ओपन होगा| इसमें आपको New User? Please Register Here! पर क्लिक करना होगा|
GJ Maternity Assistance Scheme Online Apply
GJ Maternity Assistance Scheme Online Apply
  • इसके बाद आपको अपना आधार कार्ड नंबर दर्ज करना होगा| इसके बाद उपयोगकर्ता प्रकार चुने और फिर अपनी श्रम कल्याण निधि खाता संख्या दर्ज करें|
  • उसके बाद प्राप्त करें वाले बटन पर क्लिक करके विवरण सत्यापित करें|
  • इसके बाद उपयोगकर्ता विवरण और पासवर्ड दर्ज करें|
  • उसके बाद अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें|
  • इसके बाद अपनी योजना का चयन करें और उसके बाद आपके पास योजना का आवेदन पत्र खुल जाएगा|
  • फार्म में मांगी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें और उसके बाद जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें|
  • इसके बाद आवेदन पत्र जमा करें वाले बटन पर क्लिक करके अपना आवेदन जमा कर दें|

कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|

Gujarat Maternity Assistance Scheme 2026 FAQ

  1. Gujarat Maternity Assistance Scheme Kya Hai?

    इस योजना के द्वारा महिला श्रमिकों और श्रमिकों की पत्नियों को मातृत्व अवधि के दौरान स्वास्थ्य जांच, दवा, पौष्टिक आहार आदि पर होने वाले खर्चों को पूरा करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है|

  2. गुजरात मातृत्व सहायता योजना के द्वारा कितने रुपए की सहायता राशि मिलती है?

    इस योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को ₹10,000 की सहायता राशि प्रदान की जाती है|

Share
Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

Leave a Comment