Sant Surdas Scheme: 1,000 रुपए प्रति माह की सहायता राशि, इन्हें मिलेगा लाभ


Sant Surdas Scheme: सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संत सूरदास योजना शुरू की गई है| इस योजना के माध्यम से 0 से लेकर 17 वर्ष की आयु तक के विकलांग नागरिकों को मासिक वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है| जिनकी विकलांगता 80% या उससे अधिक है|

Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

गुजरात संत सूरदास योजना का लाभ गरीबी रेखा से नीचे आने वाली बीपीएल सूची में पंजीकृत लाभार्थियों को ही दिया जाता है| इस योजना के माध्यम से आप पात्र लाभार्थी को 1,000 रुपए की मासिक सहायता राशि प्रदान की जाती है| पात्र लाभार्थी बहुत आसानी से इस योजना का लाभ ले सकते हैं|

Sant Surdas Scheme Gujarat Highlights

Article NameGujarat Sant Surdas Scheme 2026
Sarkari Yojana NameSant Surdas Scheme
Year2026
Application ModeOnline
Official Websitehttps://esamajkalyan.gujarat.gov.in/
Sant Surdas Scheme 2026 Overview

Gujarat Sant Surdas Scheme Eligibility (पात्रता)

गुजरात संत सूरदास योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास कुछ जरूरी योग्यता होनी चाहिए| इस योजना से संबंधित पात्रता की जानकारी नीचे आसन शब्दों में बताई गई है| जिसके द्वारा आप यह जान सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ ले सकते हैं या नहीं :-

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक गुजरात का मूल निवासी होना चाहिए|
  • आवेदक की आयु 0 से लेकर 17 वर्ष तक होनी चाहिए|
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक गरीबी रेखा से नीचे आने वाली बीपीएल सूची में पंजीकृत होना चाहिए तथा उसका बीपीएल स्कोर 20 तक होना चाहिए|
  • आवेदक के पास राज्य सरकार द्वारा जारी विकलांगता कार्ड होना चाहिए|
  • योजना का लाभ अधिक 80 प्रतिशत या उससे अधिक विकलांगता वाले और वे लोग जो कृत्रिम अंग की सहायता से भी स्वतंत्र रूप से चल नहीं सकते हैं को दिया जाएगा
  • योजना का लाभ गुजरात में प्रीति रेखा से नीचे आने वाले विकलांग नागरिकों को दिया जाएगा|
  • इस बात का ध्यान रखें की लाभार्थी की आयु 18 वर्ष पूरी हो जाने के बाद सहायता राशि बंद कर दी जाएगी|

गुजरात संत सूरदास योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

  • योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक के पास आधार कार्ड होना चाहिए|
  • अगर लागू हो तो सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी किया गया जाति प्रमाण पत्र|
  • सिविल सर्जन द्वारा जारी किया गया विकलांगता पहचान पत्र/ विकलांगता प्रमाण पत्र|
  • आयु की पुष्टि के लिए आयु प्रमाण पत्र (स्कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र/ जन्म प्रमाण पत्र)
  • निवास प्रमाण पत्र की कॉपी (राशन कार्ड/ बिजली बिल/ ड्राइविंग लाइसेंस/ आधार कार्ड/ वोटर कार्ड इत्यादि)
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ|
  • इस बात का प्रमाण पत्र की उसका नाम 20 तक के स्कोर के साथ बीपीएल सूची में शामिल है|
  • बैंक खाता पासबुक की फोटो कॉपी/ रद्द चेक के पहले पेज की कॉपी
  • अगर जरूरी हो तो कोई अन्य दस्तावेज|

GJ Sant Surdas Scheme Apply Online 

गुजरात संत सूरदास योजना का लाभ उठाने के लिए आप ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं| ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया के बारे में नीचे स्टेप बाय स्टेप बताया गया है :-

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको गुजरात ई समाज कल्याण के आधिकारिक पोर्टल https://esamajkalyan.gujarat.gov.in/ पर जाना होगा|
GJ Sant Surdas Scheme Apply Online 
GJ Sant Surdas Scheme Apply Online 
  • अब आपकी स्क्रीन पर इस पोर्टल का होम पेज ओपन होगा|
  • इसमें आपको Register Yourself या New User? Please Register Here! पर क्लिक करना होगा|
GJ Sant Surdas Scheme Online Apply
GJ Sant Surdas Scheme Online Apply
  • इसके बाद आपके पास रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन होगा| इसमें आपको अपनी व्यक्तिगत जानकारी (जैसे आधार कार्ड नंबर, लिंग, जन्मतिथि, ईमेल आईडी, जाति इत्यादि) भरनी होगी|
  • उसके बाद आपको नीचे दिए गए Register के बटन पर क्लिक करना होगा|
  • इसके बाद आपको अपने यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करना होगा|
  • उसके बाद आपको अपनी प्रोफाइल को अपडेट करना होगा|
  • इसके बाद आपके पास योजना के चयन का ऑप्शन आएगा|
  • आपको संत सूरदास योजना पर क्लिक करना होगा|
  • इसके बाद आपके पास योजना का आवेदन पत्र खुल जाएगा|
  • फार्म में मांगी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरे| इसके बाद जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें| 
  • उसके बाद नियमों एवं शर्तों पर टीक करके एप्लीकेशन सहेजें पर क्लिक करें|

कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|

Gujarat Sant Surdas Scheme 2026 FAQ

  1. Gujarat Sant Surdas Scheme Kya Hai?

    इस योजना के द्वारा 0 से लेकर 17 वर्ष तक की आयु वाले विकलांग नागरिकों को जिनकी विकलांगता 80% या उससे अधिक है को मासिक सहायता राशि प्रदान की जाती है|

  2. गुजरात संत सूरदास योजना के द्वारा कितने रुपए की सहायता राशि मिलती है?

    इस योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को ₹1,000 प्रति माह की सहायता राशि प्रदान की जाती है|

Share
Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

Leave a Comment