House Subsidy Yojana: घर के निर्माण के लिए 1.30 लाख की सहायता, ऐसे करें आवेदन


House Subsidy Yojana: राज्य सरकार द्वारा हाशिए पर रहने वाले वर्गों के नागरिकों को अपने घरों के निर्माण के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए हाउस सब्सिडी योजना शुरू की गई है| इस योजना के द्वारा अनुसूचित जातियों, अन्य पिछड़े वर्गों, अल्पसंख्यक समुदायों, एकल महिलाओं या विकलांगों को उनके घरों के निर्माण के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है| इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य इन वर्गों के नागरिकों के जीवन स्थितियों और जीवन की समग्र गुणवत्ता में सुधार करना है|

Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

हिमाचल प्रदेश हाउस सब्सिडी योजना के द्वारा पात्र लाभार्थियों को घर के निर्माण के लिए 1 लाख 30 हजार रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है| पात्र लाभार्थी बहुत ही आसानी से इस योजना का लाभ ले सकते हैं| आप हमारे इस लेख के माध्यम से इस योजना की पात्रता, जरूरी दस्तावेजों की सूची और आवेदन की प्रक्रिया के बारे में जान सकते हैं|

House Subsidy Yojana HP Highlights

Article NameHP House Subsidy Yojana 2026
Sarkari Yojana NameHouse Subsidy Yojana
ModeOffline
Year2026
Official Websitehttps://hpshimla.nic.in/
House Subsidy Yojana 2026 Overview

Himachal Pradesh House Subsidy Yojana Eligibility (पात्रता)

एचपी हाउस सब्सिडी योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास कुछ योग्यता होनी आवश्यक है| इस सब्सिडी योजना से संबंधित पात्रता की जानकारी नीचे आसान शब्दों में दी गई है| जिसके द्वारा आप भी जान सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ ले सकते हैं या नहीं :-

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक हिमाचल प्रदेश का निवासी होना चाहिए|
  • आवेदक अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक समुदाय, एकल महिला या विकलांग से संबंधित होना चाहिए|
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक की वार्षिक आय 3 लाख रुपए से कम होनी चाहिए|
  • योजना का लाभ आवेदक को तभी दिया जाएगा अगर उसने पहले ऐसी किसी सब्सिडी योजना का लाभ नहीं लिया होगा|
  • इसके अलावा आवेदक के पास दंपति का वास्तविक हिमाचली प्रमाण पत्र होना चाहिए|
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक के पास अनुसूचित जाति/ अन्य पिछड़ा वर्ग/ अल्पसंख्यक समुदाय/ एकल नारी या विकलांग प्रमाण पत्र होना चाहिए|
  • इसके अलावा आवेदक के पास आय और राजस्व के कागजात (पर्चा या तातिमा) होना चाहिए|
  • आवेदक के पास संबंधित ग्राम पंचायत की सिफारिश का कागजात होना चाहिए|
  • इसके अलावा आवेदक के पास वर्तमान घर की लेटेस्ट तस्वीरें होना जरूरी है|

एचपी हाउस सब्सिडी योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए दंपति के पास बोनाफाइड हिमाचली प्रमाण पत्र होना चाहिए|
  • इसके अलावा अनुसूचित जाति/ अन्य पिछड़ा वर्ग/ अल्पसंख्यक समुदाय/ एकल महिला या विकलांग प्रमाण पत्र होना चाहिए|
  • आय की पुष्टि के लिए आय प्रमाण पत्र|
  • राजस्व पत्र (पर्चा या तातिमा)
  • संबंधित ग्राम पंचायत की सिफारिश का दस्तावेज|
  • आवेदक को यह प्रमाण पत्र देना होगा कि उसने पहले ऐसी किसी सब्सिडी का लाभ नहीं उठाया है|
  • वर्तमान घर की लेटेस्ट फोटोग्राफ|
  • अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज|

HP House Subsidy Yojana Apply Process

हिमाचल प्रदेश हाउस सब्सिडी योजना का लाभ उठाने के लिए आप ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं| ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया के बारे में नीचे स्टेप बाय स्टेप जानकारी दी गई है जिससे आप यह समझ सकते हैं कि इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको कहां और कैसे आवेदन करना होगा :-

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक को सबसे पहले संबंधित विभाग के द्वारा आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी प्राप्त करनी होगी|
  • आवेदन पत्र प्राप्त करने के बाद आपको अपना एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा|
  • फॉर्म को भरते समय इस बात का ध्यान रखने की फॉर्म में भरी गई कोई भी जानकारी गलत ना हो|
  • इसके बाद अपने आवेदन पत्र के साथ जरूरी दस्तावेजों को जोड़ें|
  • उसके बाद अपना आवेदन पत्र संबंधित विभाग या ग्राम पंचायत में जमा करवा दें|
  • इसके बाद संबंधित प्राधिकारियों द्वारा आपके आवेदन की जांच की जाएगी| अगर आप इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र पाए जाते हैं तो आपके आवेदन को सब्सिडी राशि की स्वीकृति दी जाएगी|

कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|

HP House Subsidy Yojana 2026 FAQ

  1. HP House Subsidy Yojana Kya Hai?

    इस योजना के द्वारा अनुसूचित जातियों, अन्य पिछड़े वर्गों, अल्पसंख्यक समुदायों, एकल महिलाओं या विकलांगों को उनके घरों के निर्माण के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है|

  2. एचपी हाउस सब्सिडी योजना के द्वारा कितने रुपए की सहायता राशि मिलती है?

    इस योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को घर के निर्माण के लिए 1.30 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाती है|

Share
Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

Leave a Comment