Free Cycle Yojana: राज्य सरकार के कल्याण विभाग द्वारा निशुल्क साइकिल वितरण योजना शुरू की गई है| इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य अनुसूचित जाति (एससी) के छात्रों को साइकिल खरीदने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना है|
साइकिल सहायता योजना के माध्यम से साइकिल खरीदने के लिए छात्रों को 3 हजार रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी| इस योजना का लाभ आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र उठा सकते हैं| झारखंड सरकार के कल्याण विभाग द्वारा शुरू की गई इस योजना का छात्रों को बहुत लाभ मिलेगा|
झारखंड निशुल्क साइकिल वितरण योजना का लाभ गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) और गरीबी रेखा से ऊपर (एपीएल) दोनों श्रेणियां के छात्र ले सकते हैं| जिससे छात्र साइकिल खरीद कर आसानी से घर से स्कूल और स्कूल से घर जा सकते हैं| इस योजना से शिक्षा को काफी बढ़ावा मिलेगा|
Free Cycle Yojana Jharkhand Highlights
Article Name | Jharkhand Free Cycle Yojana 2025 |
Sarkari Yojana Name | Free Cycle Yojana |
Year | 2025 |
Application Mode | Offline |
Official Website | https://jharkhand.gov.in/ |
Jharkhand Nishulk Cycle Vitran Yojana Eligibility (पात्रता)
- योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक छात्र होना चाहिए|
- आवेदक आठवीं कक्षा में पढ़ रहा हो|
- इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक अनुसूचित जाति (एससी) श्रेणी से संबंधित होना चाहिए|
- आवेदक का परिवार या तो एपीएल श्रेणी का होना चाहिए या फिर बीपीएल श्रेणी का|
- इस योजना का लाभ डीबीटी (DBT) के माध्यम से सीधे लाभार्थी के खाते में दिया जाएगा|
झारखंड निशुल्क साइकिल वितरण योजना के लिए जरूरी दस्तावेज
साइकिल सहायता योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास कुछ जरूरी दस्तावेज होने चाहिए| जरूरी दस्तावेजों की सूची नीचे बताई गई है :-
- स्कूल प्रमाण पत्र होना चाहिए|
- आठवीं कक्षा में पढ़ रहे होने का प्रमाण पत्र|
- जाति प्रमाण पत्र|
- बैंक खाते के पासबुक की फोटो कॉपी|
- अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज|
Also Read :-
- झारखंड सर्वजन पेंशन योजना | Jharkhand Sarvjan Pension Yojana
- सुकन्या योजना | Jharkhand Sukanya Yojana
- झारखंड श्रमिक रोजगार योजना | Mukhyamantri Shramik Rojgar Yojana
- Bhu Naksha Jharkhand | झारखण्ड भू नक्शा
- झारखंड न्यू राशन कार्ड लिस्ट | Jharkhand New Ration Card List
Jharkhand Free Cycle Yojana Apply (ऐसे करें आवेदन)
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको जिला कल्याण अधिकारी के पास जाना होगा|
- उसके बाद वहां से आपको आवेदन पत्र लेना होगा|
- आवेदन पत्र में मांगी गई सारी जानकारी भरे और इस बात का खास ध्यान रखें की भरी गई कोई भी जानकारी गलत ना हो|
- इसके बाद अपने आवेदन पत्र के साथ जरूरी दस्तावेजों को जोड़ें|
- उसके बाद भरा हुआ हस्ताक्षरित आवेदन पत्र जिला कल्याण अधिकारी/ ब्लॉक कल्याण अधिकारी और स्कूल प्रधानाचार्य के पास जमा करवा दें|
- इस प्रकार आप झारखंड साइकिल सहायता योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं|
कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|
Jharkhand Free Cycle Yojana 2025 FAQ
साइकिल खरीदने के लिए कितने रुपए की सहायता राशि मिलेगी?
इस योजना के माध्यम से साइकिल खरीदने के लिए लाभार्थी को 3 हजार रुपए की सहायता दी जाएगी|
निशुल्क साइकिल वितरण योजना का लाभ किस कक्षा के छात्रों को मिलेगा?
आठवीं कक्षा में पढ़ रहे छात्रों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा|