Free Cycle Yojana: साइकिल खरीदने के लिए 3,000 रुपए की सहायता, ऐसे होगा आवेदन


Free Cycle Yojana: राज्य सरकार के कल्याण विभाग द्वारा निशुल्क साइकिल वितरण योजना शुरू की गई है| इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य अनुसूचित जाति (एससी) के छात्रों को साइकिल खरीदने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना है|

Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

साइकिल सहायता योजना के माध्यम से साइकिल खरीदने के लिए छात्रों को 3 हजार रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी| इस योजना का लाभ आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र उठा सकते हैं| झारखंड सरकार के कल्याण विभाग द्वारा शुरू की गई इस योजना का छात्रों को बहुत लाभ मिलेगा|

झारखंड निशुल्क साइकिल वितरण योजना का लाभ गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) और गरीबी रेखा से ऊपर (एपीएल) दोनों श्रेणियां के छात्र ले सकते हैं| जिससे छात्र साइकिल खरीद कर आसानी से घर से स्कूल और स्कूल से घर जा सकते हैं| इस योजना से  शिक्षा को काफी बढ़ावा मिलेगा|

Free Cycle Yojana Jharkhand Highlights

Article NameJharkhand Free Cycle Yojana 2026
Sarkari Yojana NameFree Cycle Yojana
Year2026
Application ModeOffline
Official Websitehttps://jharkhand.gov.in/
Free Cycle Yojana Jharkhand 2026 Overview

Jharkhand Nishulk Cycle Vitran Yojana Eligibility (पात्रता)

  • योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक छात्र होना चाहिए|
  • आवेदक आठवीं कक्षा में पढ़ रहा हो|
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक अनुसूचित जाति (एससी) श्रेणी से संबंधित होना चाहिए|
  • आवेदक का परिवार या तो एपीएल श्रेणी का होना चाहिए या फिर बीपीएल श्रेणी का|
  • इस योजना का लाभ डीबीटी (DBT) के माध्यम से सीधे लाभार्थी के खाते में दिया जाएगा|

झारखंड निशुल्क साइकिल वितरण योजना 2026 के लिए जरूरी दस्तावेज

साइकिल सहायता योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास कुछ जरूरी दस्तावेज होने चाहिए| जरूरी दस्तावेजों की सूची नीचे बताई गई है जिनकी जरूरत आपको आवेदन करते समय पड सकती है :-

  • स्कूल प्रमाण पत्र होना चाहिए|
  • आठवीं कक्षा में पढ़ रहे होने का प्रमाण पत्र|
  • जाति प्रमाण पत्र|
  • बैंक खाते के पासबुक की फोटो कॉपी|
  • अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज|

Also Read :-

Jharkhand Free Cycle Yojana Apply (ऐसे करें आवेदन)

फ्री साइकिल योजना का लाभ लेने के लिए आपको ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा| आवेदन की प्रक्रिया नीचे स्टेप बाय स्टेप बताई गई है जिससे आप यह जान सकते हैं कि इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको कहां पर और कैसे आवेदन करना होगा :-

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको जिला कल्याण अधिकारी के पास जाना होगा|
  • उसके बाद वहां से आपको आवेदन पत्र लेना होगा|
  • आवेदन पत्र में मांगी गई सारी जानकारी भरे और इस बात का खास ध्यान रखें की भरी गई कोई भी जानकारी गलत ना हो|
  • इसके बाद अपने आवेदन पत्र के साथ जरूरी दस्तावेजों को जोड़ें|
  • उसके बाद भरा हुआ हस्ताक्षरित आवेदन पत्र जिला कल्याण अधिकारी/ ब्लॉक कल्याण अधिकारी और स्कूल प्रधानाचार्य के पास जमा करवा दें|
  • इस प्रकार आप झारखंड साइकिल सहायता योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं|

कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|

Jharkhand Free Cycle Yojana 2026 FAQ

  1. साइकिल खरीदने के लिए कितने रुपए की सहायता राशि मिलेगी?

    इस योजना के माध्यम से साइकिल खरीदने के लिए लाभार्थी को 3 हजार रुपए की सहायता दी जाएगी|

  2. निशुल्क साइकिल वितरण योजना का लाभ किस कक्षा के छात्रों को मिलेगा?

    आठवीं कक्षा में पढ़ रहे छात्रों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा|

Share
Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

Leave a Comment