Kerala Snehapoorvam Scheme: ₹300 से लेकर ₹1,000 तक की सहायता राशि


Kerala Snehapoorvam Scheme: सरकार के सामाजिक सुरक्षा मिशन के माध्यम से समाज कल्याण विभाग द्वारा परिवार में रहने वाले अनाथ को उनके रिश्तेदारों, दोस्तों या समुदाय के समर्थन से वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए स्नेहपुरवम योजना शुरू की गई है| इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य इन बच्चों को समाज की मुख्य धारा में लाना है| आंकड़ों की माने तो केरल में 18 वर्ष से कम उम्र के करीब 75,000 बच्चे अनाथालयों में रहते हैं| इसके अलावा केरल में लगभग 1,500 अनाथालय कम कर रहे हैं|

Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

केरल स्नेहपुरवम योजना के माध्यम से ऐसे पात्र बच्चों के सहायता राशि प्रदान की जाती है| इस योजना के द्वारा 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों को तथा कक्षा 1 से पांचवी तक के छात्रों को ₹300 प्रति माह की सहायता राशि प्रदान की जाती है| इसके अलावा छठी कक्षा से लेकर दसवीं तक के छात्रों को ₹500 प्रति माह, 11वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों को 750 रुपए प्रति माह और डिग्री पाठ्यक्रम/ व्यावसायिक डिग्री वाले छात्रों को ₹1,000 प्रति माह की सहायता राशि प्रदान की जाती है|

Kerala Snehapoorvam Scheme Highlights

Article NameKerala Snehapoorvam Scheme 2026
Sarkari Yojana NameSnehapoorvam Scheme
ModeOffline
Year2026
Official Websitehttp://socialsecuritymission.gov.in/
Snehapoorvam Scheme 2026 Overview

Kerala Snehapoorvam Scheme Eligibility (पात्रता)

केरल स्नेहपुरवम योजना का लाभ उठाने के लिए आपके पास कुछ जरूरी योग्यता होनी चाहिए| इस योजना से संबंधित पात्रता की जानकारी नीचे आसान शब्दों में बताई गई है| जिसके द्वारा आप यह समझ सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ ले सकते हैं या नहीं :-

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक केरल राज्य का निवासी होना चाहिए|
  • योजना का लाभ उसे बच्चों को दिया जाएगा जिसने पिता या माता या फिर दोनों को खो दिया है|
  • आवेदक गरीबी रेखा से नीचे आने वाली बीपीएल श्रेणी से संबंधित होना चाहिए|
  • पहली कक्षा से लेकर डिग्री तक के छात्र इस योजना का लाभ ले सकते हैं|
  • वार्षिक आय सीमा की अगर बात करें तो ग्रामीण क्षेत्र (स्थानीय निकाय/ ग्राम पंचायत) के गरीबी रेखा से ऊपर एपीएल श्रेणी के बच्चों के लिए ₹20,000 से कम तथा शहरी क्षेत्र (निगम/ नगर पालिका) में 22,375 रुपए से कम होनी चाहिए|
  • इसके अलावा 5 वर्ष से कम आयु के अभ्यर्थी बच्चे सीधे इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र हो सकते हैं|

केरल स्नेहपुरवम योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए बच्चे का प्रमाण पत्र होना चाहिए|
  • आय की पुष्टि के लिए आय प्रमाण पत्र|
  • निवास प्रमाण पत्र की कॉपी|
  • अगर लागू हो तो राशन कार्ड की कॉपी|
  • बीपीएल कार्ड की कॉपी|
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ|
  • एक या दोनों माता-पिता के मृत्यु प्रमाण पत्र की प्रमाणित कॉपी|
  • बैंक खाता पासबुक की फोटो कॉपी (जिसमें लाभार्थी का नाम, खाता संख्या और आईएफएससी कोड दिख रहा हो)
  • अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज|

Kerala Snehapoorvam Scheme Apply Process

केरल स्नेहपुरवम योजना का लाभ लेने के लिए आप ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं| ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया के बारे में नीचे स्टेप बाय स्टेप जानकारी दी गई है| जिससे आप यह जान सकते हैं कि इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको कहां और कैसे आवेदन करना होगा :-

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले आप अपने स्कूल या कॉलेज से आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी के लिए अनुरोध कर सकते हैं|
  • आवेदन पत्र प्राप्त करने के बाद आपको अपना आवेदन पत्र भरना होगा|
  • एप्लीकेशन फॉर्म को भरते समय इस बात का खास ध्यान रखें की फॉर्म में भरी गई कोई भी जानकारी गलत ना हो|
  • इसके बाद अपने आवेदन पत्र के साथ जरूरी दस्तावेजों को जोड़ें|
  • इस बात का ध्यान रखें कि प्रत्येक वर्ष 31 अक्टूबर से पहले संस्थाओं (स्कूल और कॉलेज) में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी|
  • इसके बाद संस्था के प्रमुख द्वारा ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से केरल सामाजिक सुरक्षा मिशन के कार्यकारी निदेशक को आवेदन सत्यापित और जमा किया जाएगा|
  • उसके अलावा 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चे संबंधित बाल कल्याण समितियां के माध्यम से सीधे केरल सामाजिक सुरक्षा मिशन के कार्यकारी निदेशक को आवेदन कर सकते हैं|

कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|

Kerala Snehapoorvam Scheme 2026 FAQ

  1. Kerala Snehapoorvam Scheme Kya Hai?

    इस योजना के द्वारा उन बच्चों को वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है जिसने अपने पिता या माता या फिर दोनों को खो दिया है|

  2. केरल स्नेहपुरवम योजना के द्वारा कितने रुपए की सहायता राशि मिलती है?

    इस योजना के माध्यम से 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों को और कक्षा पहली से पांचवी तक के छात्रों को ₹300 प्रति माह, छठी से दसवीं तक के छात्रों को ₹500 प्रति माह, 11वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों को 750 रुपए प्रति माह और डिग्री पाठ्यक्रम/ व्यावसायिक डिग्री वाले छात्रों को ₹1,000 प्रति माह की सहायता राशि दी जाती है|

Share
Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

Leave a Comment