अटल सौर कृषि पंप योजना 2019 | महाराष्ट्र | किसानों को सब्सिडी पर मिलेंगे सोलर पंप


महाराष्ट्र सरकार द्वारा अटल सौर कृषि पंप योजना 2019 (Atal Solar Krushi Pump 2019) आरंभ की गई है| इस योजना के तहत राज्य के किसानों को सब्सिडी पर सोलर पंप प्रदान करवाए जाएंगे| राज्य सरकार द्वारा किसानों को इन सोलर पंपों पर अधिकतम 95% की सब्सिडी प्रदान करवाई जाएगी|

Google News
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Google News Subscribe

राज्य सरकार द्वारा अटल सौर कृषि पंप योजना 2019 (Atal Solar Krushi Pump 2019) के तहत किसानों को लगभग कुल 70,000 सोलर पंप प्रदान  करवाए जाएंगे| इस योजना से गरीब तथा छोटे वर्ग के किसानों को बहुत लाभ मिलेगा| सोलर पंप के माध्यम से किसानों के बिजली खर्च में भी काफी बचत होगी|

इस योजना को आरंभ करने का मुख्य उद्देश्य सौर ऊर्जा को बढ़ावा देना है| राज्य सरकार का उद्देश्य जरूरतमंद किसानों तक इस योजना का लाभ पहुंचाना है क्योंकि कुछ किसान अधिक बिजली बिल आने की वजह से खेती करने में सक्षम नहीं होते हैं| इसी उद्देश्य से महाराष्ट्र सरकार द्वारा योजना आरंभ की गई है|

अटल सौर कृषि पंप योजना 2019 के लाभ

  • योजना के तहत किसानों को सब्सिडी पर सोलर पंप प्रदान करवाए जाएंगे|
  • इस योजना से किसानों के बिजली के बिल काफी कम होंगे|
  • इससे सौर ऊर्जा को काफी हद तक बढ़ावा मिलेगा|
  • किसानों को अधिकतम 95% की सब्सिडी प्रदान करवाई जाएगी|
  • इसमें 3 एचपी तथा 5 एचपी के सोलर पंप प्रदान करवाए जाएंगे|

अटल सौर कृषि पंप योजना 2019 का विवरण

  • इस योजना के तहत 5 एकड़ से कम भूमि वाले किसानों को 3 एचपी बाले सोलर पंप प्रदान करवाए जाएंगे|
  • इसके लिए किसानों को 5% की राशि अदा करनी होगी|
  • 3 एचपी वाले सोलर पंप की कीमत 2 लाख 40 हजार रुपए है|
  • इसके लिए किसानों को 12,000 रुपए अदा करने होंगे|
  • 5 एकड़ से अधिक भूमि वाले किसानों को 5 एचपी के सोलर पंप प्रदान करवाए जाएंगे|
  • 5 एचपी वाले पंप की कीमत 3 लाख 25 हजार रुपए है| इसके लिए किसानों को 30,000 रुपए अदा करने होंगे|
  • महाराष्ट्र सरकार द्वारा किसानों को इस योजना के तहत लगभग 70,000 पंप ही प्रदान करवाए जाएंगे|

अटल सौर कृषि पंप योजना 2019 महत्वपूर्ण जानकारी

  • अटल सौर कृषी पंप योजना 2019 में शामिल होने के लिए किसानों को 2 LED बल्ब प्रदान करवाए जाएंगे|
  • इसके साथ ही किसानों को DC फैन तथा मोबाइल चार्जिंग सॉकेट भी प्रदान करवाए जाएंगे|
  • यह सारी चीजें किसानों को निशुल्क प्रदान करवाई जाएंगी ताकि अधिक से अधिक किसान इस योजना में शामिल हो|

अन्य किसी भी प्रकार की जानकारी तथा सहायता के लिए आप नीचे दिए गए कॉमेंट बॉक्स में कॉमेंट कर सकते हैं|

Share
Google News
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Google News Subscribe

9 thoughts on “अटल सौर कृषि पंप योजना 2019 | महाराष्ट्र | किसानों को सब्सिडी पर मिलेंगे सोलर पंप”

Leave a Comment