Merit Awards Scheme: सरकार के सामाजिक न्याय एवं विशेष सहायता विभाग द्वारा मेरिट पुरस्कार योजना शुरू की गई है| इस योजना के माध्यम से विकलांग छात्रों को पुरस्कार राशि दी जाती है जिन्होंने अपनी संबंधित शिक्षा प्रभागीय बोर्ड में माध्यमिक विद्यालय प्रमाण पत्र और उच्चतर माध्यमिक प्रमाण पत्र में विकलांग छात्रों में पहला, दूसरा या तीसरा स्थान प्राप्त किया है|
महाराष्ट्र मेरिट पुरस्कार योजना का लाभ केवल राज्य के स्थाई निवासी ही ले सकते हैं| इस योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को ₹1,000 की नकद पुरस्कार राशि ना प्रदान की जाती है| इसके साथ ही लाभार्थी को पुरस्कार स्थल पर उपस्थित होने के लिए यात्रा के खर्च के लिए ₹100 प्रति छात्र तक की राशि प्रदान की जाती है|
Merit Awards Scheme Maharashtra Highlights
| Article Name | Maharashtra Merit Awards Scheme 2026 |
| Sarkari Yojana Name | Merit Awards Scheme |
| Mode | Offline |
| Year | 2026 |
| Official Website | https://sjsa.maharashtra.gov.in/ |
Maharashtra Merit Awards Scheme Eligibility (पात्रता)
महाराष्ट्र मेरिट पुरस्कार योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास कुछ योग्यता होनी आवश्यक है| इस पुरस्कार योजना से संबंधित पात्रता की जानकारी नीचे आसान शब्दों में दी गई है जिसके माध्यम से आप यह पता कर सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ ले सकते हैं या नहीं :-
- इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए|
- आवेदक महाराष्ट्र राज्य का स्थाई रूप से निवासी होना चाहिए|
- आवेदक विकलांग नागरिक (जैसे की दृष्टि बाधित, काम दृष्टि, श्रवण बाधित, अस्थि विकलांग इत्यादि) होना चाहिए|
- इसके अलावा आवेदक को अपने-अपने शिक्षा प्रभागीय बोर्ड में माध्यमिक विद्यालय प्रमाण पत्र में विकलांग छात्रों के बीच पहला, दूसरा या तीसरा स्थान प्राप्त होना चाहिए|
महाराष्ट्र मेरिट पुरस्कार योजना के लिए जरूरी दस्तावेज
- इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक के पास नवीनतम शैक्षिक योग्यता का प्रमाण पत्र होना चाहिए|
- विकलांगता का प्रमाण पत्र|
- आधार कार्ड की कॉपी|
- संस्थान से बोनाफाइड प्रमाण पत्र|
- महाराष्ट्र राज्य का आवासीय प्रमाण पत्र/ अधिवास प्रमाण पत्र|
- विकलांग छात्रों के बीच माध्यमिक विद्यालय प्रमाण पत्र और उच्चतर माध्यमिक प्रमाण पत्र में उनके संबंधित शिक्षा प्रभागीय बोर्ड में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त करने का प्रमाण पत्र|
- दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ|
- बैंक खाता पासबुक की फोटोकॉपी (जिसमें लाभ लेने वाले का नाम, खाता संख्या और आईएफएससी कोड दिख रहा हो)
- जिला समाज कल्याण कार्यालय द्वारा अपेक्षित कोई अन्य दस्तावेज भी मांगा जा सकता है|
Merit Awards Scheme Apply Process
महाराष्ट्र मेरिट पुरस्कार योजना का लाभ उठाने के लिए आप ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं| ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया के बारे में नीचे स्टेप बाय स्टेप जानकारी दी गई है जिसके द्वारा आप यह जान सकते हैं कि इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको कहां और कैसे आवेदन करना होगा :-
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको अपने जिला समाज कल्याण कार्यालय जाना होगा|
- वहां पर जाकर आपको सुगंधित प्राधिकारी से योजना पत्र की हार्ड कॉपी के लिए अनुरोध करना होगा|
- आवेदन पत्र प्राप्त करने के बाद आपको अपना एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा|
- फॉर्म को भरते समय इस बात का ध्यान रखें कि फार्म में भरी गई कोई भी जानकारी गलत ना हो|
- इसके बाद अपने आवेदन पत्र के साथ जरूरी दस्तावेजों को जोड़ें|
- उसके बाद अपना आवेदन पत्र क्षेत्रीय उपायुक्त, जिला समाज कल्याण कार्यालय में जमा करवा दें|
- जिस अधिकारी के पास आप अपना आवेदन पत्र जमा करवा रहे हैं| उनसे आप रसीद या पावती के लिए भी अनुरोध कर सकते हैं|
कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|
Maharashtra Merit Awards Scheme 2026 FAQ
Maharashtra Merit Awards Scheme Kya Hai?
इस योजना के द्वारा विकलांग छात्रों को पुरस्कार राशि दी जाती है जिन्होंने अपनी संबंधित शिक्षा प्रभागीय बोर्ड में माध्यमिक विद्यालय प्रमाण पत्र और उच्चतर माध्यमिक प्रमाण पत्र में विकलांग छात्रों में पहला, दूसरा या तीसरा स्थान प्राप्त किया है|
महाराष्ट्र मेरिट पुरस्कार योजना के द्वारा कितने रुपए की सहायता राशि मिलती है?
इस योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को ₹1,000 की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की जाती है|