Medical Assistance Scheme: अस्पताल में भर्ती होने पर 1,000 रुपए प्रति दिन की सहायता


Medical Assistance Scheme: के सरकार के भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड द्वारा चिकित्सा सहायता योजना शुरू की गई है| इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य पंजीकृत लाभार्थियों और उनके परिवार के सदस्यों को अस्पताल में भर्ती होने पर वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है| इसमें पहले 5 दिनों के लिए ₹1,000 प्रति दिन प्रदान किया जाता है तथा उसके बाद अगले 10 दिनों तक ₹500 प्रति दिन की राशि प्रदान की जाती है|

Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

नागालैंड चिकित्सा सहायता योजना का लाभ पात्र लाभार्थी बहुत ही आसानी से ले सकते हैं| आज हम आपको हमारे इस आर्टिकल के माध्यम से चिकित्सा सहायता योजना के बारे में बताने जा रहे हैं| जिससे आप इस योजना की पात्रता, जरूरी दस्तावेजों की सूची और आवेदन की प्रक्रिया के बारे में जान सकते हैं|

Medical Assistance Scheme Nagaland Highlights

Article NameNagaland Medical Assistance Scheme 2026
Sarkari Yojana NameMedical Assistance Scheme
ModeOffline
Year2026
Official Websitehttps://nbocw.nagaland.gov.in/
Medical Assistance Scheme 2026 Overview

Nagaland Medical Assistance Scheme Eligibility (पात्रता)

नागालैंड चिकित्सा सहायता योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास कुछ योग्यता होनी जरूरी है| इस योजना से संबंधित पात्रता की जानकारी नीचे आसान शब्दों में बताई गई है जिसके द्वारा आप यह जान सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं या नहीं :-

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक नागालैंड भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड के अंतर्गत पंजीकृत श्रमिक होना चाहिए|
  • योजना का लाभ श्रमिक के पति पत्नी और बच्चे भी उठा सकते हैं|
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन को कम से कम 5 दिनों तक अस्पताल में भर्ती होना चाहिए|

नागालैंड चिकित्सा सहायता योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक के पास एनबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी के तहत पंजीकरण कार्ड होना चाहिए|
  • आवेदक के पास आधार कार्ड होना चाहिए|
  • अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी किया गया प्रवेश एवं निर्वहन सारांश होना चाहिए|
  • बैंक खाता पासबुक की फोटोकॉपी (जिसमें लाभार्थी का नाम, खाता संख्या और आईएफएससी कोड दिख रहा हो)
  • अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज|

Medical Assistance Scheme Apply Process

नागालैंड चिकित्सा सहायता योजना का लाभ उठाने के लिए आप ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं| ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया के बारे में नीचे स्टेप बाय स्टेप बताया गया है जिससे आप यह जान सकते हैं कि इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको कहां और कैसे आवेदन करना होगा :-

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको नागालैंड भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड के कार्यालय जाना होगा|
  • वहां पर जाकर आपको संबंधित अधिकारी से आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी के लिए अनुरोध करना होगा|
  • आवेदन पत्र प्राप्त करने के बाद आपको अपना एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा|
  • फॉर्म को भरते समय इस बात का खास ध्यान रखने की फार्म में भरी गई कोई भी जानकारी गलत ना हो|
  • इसके बाद अपने आवेदन पत्र के साथ जरूरी दस्तावेजों को जोड़ें|
  • इसके बाद अपना आवेदन पत्र सहायक श्रम आयुक्त के पास जमा करवा दें|
  • इस तरह आप बहुत ही आसानी से चिकित्सा सहायता योजना का लाभ लेने के लिए ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं|

कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|

Nagaland Medical Assistance Scheme 2026 FAQ

  1. Nagaland Medical Assistance Scheme Kya Hai?

    इस योजना के द्वारा पंजीकृत लाभार्थियों और उनके परिवार के सदस्यों को अस्पताल में भर्ती होने पर वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है|

  2. नागालैंड चिकित्सा सहायता योजना के द्वारा कितने रुपए की सहायता राशि मिलती है?

    इस योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को पहले 5 दिनों के लिए ₹1,000 प्रति दिन प्रदान किया जाता है तथा उसके बाद अगले 10 दिनों तक ₹500 प्रति दिन की राशि प्रदान की जाती है|

Share
Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

Leave a Comment