Nirman Shramik Pension Yojana: 500 से लेकर 700 रुपए प्रति माह तक की पेंशन राशि


Nirman Shramik Pension Yojana: सरकार के श्रम विभाग के भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड द्वारा निर्माण श्रमिक पेंशन योजना शुरू की गई है| इस योजना के माध्यम से बोर्ड के साथ पंजीकृत और 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के निर्माण श्रमिकों/ विधवा/ पंजीकृत श्रमिक की विधवा/ विकृति वाले कुष्ठ रोगी/ शारीरिक रूप से विकलांग को मासिक पेंशन प्रदान की जाती है| इसके साथ ही एचआईवी पॉजिटिव कार्य करता या एचआईवी पॉजिटिव कार्यकर्ता की विधवा भी योजना का लाभ ले सकते हैं|

Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

ओडिशा निर्माण श्रमिक पेंशन योजना के द्वारा पात्र लाभार्थियों में को मासिक पेंशन प्रदान की जाती है| पात्र लाभार्थी बहुत ही आसानी से इस योजना का लाभ ले सकते हैं| इस योजना के द्वारा अगर लाभार्थी की आयु 80 वर्ष या उससे कम है तो उसे ₹500 प्रति माह और अगर आवेदक की आयु 80 वर्ष या उससे अधिक है तो उसे 700 रुपए प्रति माह की पेंशन राशि दी जाती है|

Nirman Shramik Pension Yojana Odisha Highlights

Article NameOdisha Nirman Shramik Pension Yojana 2026
Sarkari Yojana NameNirman Shramik Pension Yojana
ModeOffline
Year2026
Official Websitehttps://labourdirectorate.odisha.gov.in/
Nirman Shramik Pension Yojana 2026 Overview

Odisha Nirman Shramik Pension Yojana Eligibility (पात्रता)

ओडिशा निर्माण श्रमिक पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास कुछ जरूरी पात्रता होनी चाहिए| इस योजना से संबंधित जरूरी पात्रता की जानकारी नीचे आसान शब्दों में बताई गई है जिसके द्वारा आप यह जान सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं या नहीं :-

इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक नीचे दी गई लिस्ट में से निम्नलिखित में से एक होना चाहिए :-

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक एक निर्माण श्रमिक होना चाहिए| इसके साथ ही वह ओडीशा बिल्डिंग एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड के साथ वैद्य रूप से पंजीकृत होना चाहिए| आवेदक की आयु 60 वर्ष पूरी हो चुकी होनी चाहिए|
  • आवेदक एक पंजीकृत निर्माण श्रमिक जो विधवा है (उम्र की परवाह किए बिना)
  • एक पंजीकृत निर्माण श्रमिक की विधवा (उम्र की परवाह किए बिना)
  • पंजीकृत निर्माण श्रमिक जो नियम के अनुसार विकृति के स्पष्ट लक्षणों वाला कुष्ठ रोगी है|
  • एक पंजीकृत निर्माण श्रमिक हर जो शारीरिक रूप से विकलांग है (उम्र की परवाह किए बिना)
  • पंजीकृत निर्माण श्रमिक की विधवा जो एचआईवी पॉजिटिव व्यक्ति थी|
  • एक पंजीकृत निर्माण श्रमिक जो उम्र की परवाह किए बिना उड़ीसा राज्य एड्स नियंत्रण समिति या जिला एड्स रोकथाम नियंत्रण इकाई द्वारा पहचान गया एचआईवी पॉजिटिव नागरिक हो|
  • आवेदक की सभी स्रोतों से मिलकर पारिवारिक वार्षिक आय 24,000 रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए|
  • इसके साथ ही आवेदक को नैतिक अधमता से जुड़े किसी भी अपराधिक अपराध कर दोषी नहीं ठहराया गया होना चाहिए|
  • आवेदक को केंद्र सरकार या राज्य सरकार या अन्य किसी सरकार द्वारा सहायता प्राप्त किसी भी संगठन से कोई पेंशन नहीं मिल रही होनी चाहिए|

ओडिशा निर्माण श्रमिक पेंशन योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

  • वार्षिक अंशदान की धन प्राप्ति की कॉपी|
  • पहचान प्रमाण पत्र की कॉपी|
  • 3 पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ|
  • संबंधित तहसीलदार द्वारा जारी किया गया कुल वार्षिक पारिवारिक आय प्रमाण पत्र (डब्ल्यूपी एड्स/ डीपी एड्स को छोड़कर सभी के लिए)
  • आयु की पुष्टि के लिए आयु प्रमाण पत्र|
  • सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी किया गया विकलांगता प्रमाण पत्र|
  • कुष्ठ रोग और अंगों की हानि से पीड़ित होने और सामान्य कार्य करने में असमर्थ होने के संबंध में सक्षम प्राधिकारी/ स्थानीय पीएचसी चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी किया गया प्रमाण पत्र|
  • राज्य एड्स नियंत्रण समिति की सिफारिश (डीपी एड्स के लिए)
  • अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज|

Nirman Shramik Pension Yojana Apply Process

ओडिशा निर्माण श्रमिक पेंशन योजना का लाभ उठाने के लिए आप ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं| ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया के बारे में नीचे स्टेप बाय स्टेप जानकारी दी गई है जिसके द्वारा आप यह समझ सकते हैं कि इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको कहां पर और कैसे आवेदन करना होगा :-

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको अपने क्षेत्र के जिला श्रम अधिकारी/ सहायक श्रम अधिकारी/ ग्रामीण श्रम निरीक्षक के कार्यालय जाना होगा|
  • वहां पर जाकर आपको संबंधित प्राधिकारी से आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी के लिए अनुरोध करना होगा|
  • एप्लीकेशन फॉर्म प्राप्त करने के बाद आपको अपना आवेदन पत्र भरना होगा|
  • फॉर्म को भरते समय इस बात का ध्यान रखें कि फॉर्म में भरी गई कोई भी जानकारी गलत ना हो|
  • इसके बाद अपने आवेदन पत्र के साथ जरूरी दस्तावेजों को जोड़ें|
  • उसके बाद अपना आवेदन पत्र संबंधित प्राधिकारी के पास जमा करवा दें|

कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|

Odisha Nirman Shramik Pension Yojana 2026 FAQ

  1. Odisha Nirman Shramik Pension Yojana Kya Hai?

    इस योजना के द्वारा बोर्ड के साथ पंजीकृत और 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के निर्माण श्रमिकों/ विधवा/ पंजीकृत श्रमिक की विधवा/ विकृति वाले कुष्ठ रोगी/ शारीरिक रूप से विकलांग को मासिक पेंशन प्रदान की जाती है|

  2. ओडिशा निर्माण श्रमिक पेंशन योजना के द्वारा कितने रुपए की पेंशन राशि मिलती है?

    इस योजना के माध्यम से अगर लाभार्थी की आयु 80 वर्ष या उससे कम है तो उसे ₹500 प्रति माह और अगर आवेदक की आयु 80 वर्ष या उससे अधिक है तो उसे 700 रुपए प्रति माह की पेंशन राशि दी जाती है|

Share
Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

Leave a Comment