Physically Challenged Persons Pension Yojana: केंद्र शासित प्रदेश के सामाजिक कल्याण और जनजातीय कल्याण विभाग द्वारा शारीरिक रूप से विकलांग नागरिकों के लिए पेंशन योजना शुरू की गई है| इस योजना के माध्यम से शारीरिक रूप से विकलांग (अंधे, बहरे और गूंगे) गरीब नागरिकों को मासिक पेंशन प्रदान की जाती है|
लद्दाख शारीरिक रूप से विकलांग नागरिक पेंशन योजना के द्वारा 40% या उससे अधिक विकलांगता वाले नागरिकों को मासिक पेंशन दी जाती है जिनके पास आय का कोई स्रोत नहीं है| इस योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को ₹1,000 प्रति माह की पेंशन राशि प्रदान की जाती है| पात्र लाभार्थी बहुत ही आसानी से इस योजना का लाभ उठा सकते हैं|
Physically Challenged Persons Pension Yojana Ladakh Highlights
| Article Name | Ladakh Physically Challenged Persons Pension Yojana 2026 |
| Sarkari Yojana Name | Physically Challenged Persons Pension Yojana |
| Mode | Offline |
| Year | 2026 |
| Official Website | https://socialwelfare.ladakh.gov.in/ |
Ladakh Physically Challenged Persons Pension Yojana Eligibility (पात्रता)
लद्दाख विकलांग नागरिक पेंशन योजना का लाभ उठाने के लिए आपके पास कुछ जरूरी पात्रता होनी चाहिए| इस योजना से संबंधित जरूरी पात्रता की जानकारी नीचे आसान शब्दों में बताई गई है| इसके द्वारा आप यह जान सकते हैं आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं या नहीं :-
- इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख का स्थाई रूप से निवासी होना चाहिए|
- योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक शारीरिक रूप से विकलांग नागरिक होना चाहिए तथा उसकी विकलांगता कम से कम 40% या उससे अधिक होनी चाहिए||
- आवेदन की कम से कम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 79 वर्ष होनी चाहिए|
- इस योजना का लाभ आवेदन को तभी दिया जाएगा अगर उसके पास आय का कोई स्रोत नहीं होगा|
लद्दाख विकलांग नागरिक पेंशन योजना के लिए जरूरी दस्तावेज
- इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक के पास आधार कार्ड होना चाहिए|
- आयु की पुष्टि के लिए आयु प्रमाण पत्र की कॉपी|
- पहचान प्रमाण पत्र की कॉपी|
- आय की पुष्टि के लिए आय प्रमाण पत्र की कॉपी|
- विकलांगता प्रमाण पत्र कॉपी|
- गरीबी रेखा से नीचे आने वाले बीपीएल श्रेणी की स्थिति का प्रमाण पत्र|
- पता प्रमाण पत्र की कॉपी|
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ|
- बैंक खाता पासबुक की फोटो कॉपी (जिसमें लाभार्थी का नाम, खाता संख्या और आईएफएससी कोड दिख रहा हो)
- अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज|
Physically Challenged Persons Pension Yojana Apply Process
लद्दाख विकलांग नागरिक पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए आप ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं| ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया के बारे में नीचे स्टेप बाय स्टेप जानकारी दी गई है जिससे आप यह जान सकते हैं कि इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको कहां और कैसे आवेदन करना होगा :-
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको संबंधित तहसील समाज कल्याण अधिकारी के कार्यालय जाना होगा|
- वहां पर जाकर आपको आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी के लिए अनुरोध करना होगा|
- एप्लीकेशन फॉर्म प्राप्त करने के बाद आपको अपने एप्लीकेशन फॉर्म को भरना होगा|
- फॉर्म को भरते समय इस बात का खास ध्यान रखें की फॉर्म में भरी गई कोई भी जानकारी गलत ना हो|
- इसके बाद अपने आवेदन पत्र के साथ जरूरी दस्तावेजों को जोड़ें|
- उसके बाद अपना आवेदन पत्र टीएसडब्ल्यूओ को जमा करवा दें|
- आवेदन पत्र जमा करवाने के बाद आप संबंधित प्राधिकारी से रसीद या पावती के लिए भी अनुरोध कर सकते हैं
कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|
Ladakh Physically Challenged Persons Pension Yojana 2026 FAQ
Ladakh Physically Challenged Persons Pension Yojana Kya Hai?
इस योजना के द्वारा शारीरिक रूप से विकलांग (अंधे, बहरे और गूंगे)गरीब नागरिकों को मासिक पेंशन प्रदान की जाती है|
लद्दाख विकलांग नागरिक पेंशन योजना के द्वारा कितने रुपए की पेंशन मिलती है?
इस योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को ₹1,000 की मासिक पेंशन प्रदान की जाती है|