Old Age Pension Scheme: 1,500 रुपए की मासिक पेंशन, इन्हें मिलेगा लाभ


Old Age Pension Scheme: सरकार द्वारा राज्य की वृद्ध नागरिकों के लिए वृद्धावस्था पेंशन योजना शुरू की गई है| इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य समाज के उन वर्गों को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करना है जिनके पास आय का कोई स्थिर स्रोत नहीं है| उन्हें सरकार द्वारा मासिक पेंशन प्रदान की जाएगी|

Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

पंजाब वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ पात्र लाभार्थी बहुत ही आसानी से उठा सकते हैं| इस योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को ₹1,500 प्रति माह की पेंशन प्रदान की जाती है| यह पेंशन राशि सीधे डीबीटी के माध्यम से लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाती है| आज हम आपको हमारे इस लेख के माध्यम से इस योजना के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जिससे आप इस योजना की पात्रता, जरूरी दस्तावेजों की सूची और आवेदन की प्रक्रिया के बारे में जान सकते हैं|

Old Age Pension Scheme Punjab Highlights

Article NamePunjab Old Age Pension Scheme 2026
Sarkari Yojana NameOld Age Pension Scheme
ModeOnline
Year2026
Official Websitehttps://connect.punjab.gov.in/
PB Old Age Pension Scheme 2026 Overview

Punjab Old Age Pension Scheme Eligibility (पात्रता)

पंजाब वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास कुछ योग्यता होनी आवश्यक है| योजना से संबंधित पात्रता की जानकारी नीचे आसान शब्दों में बताई गई है जिसके द्वारा आप यह समझ सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं या नहीं :-

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी पंजाब राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए|
  • लाभार्थी की वार्षिक आय ₹60,000 से अधिक नहीं होनी चाहिए|
  • पुरुष आवेदकों की आयु कम से कम 65 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए|
  • महिला आवेदकों की आयु कम से कम 58 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए|
  • इस योजना का लेने के लिए आवेदक के पास अधिकतम 2.5 एकड़ नेहरी या चाही भूमि, 5 एकड़ बारानी भूमि या फिर 5 एकड़ भूमि जलमग्न से अधिक भूमि नहीं होनी चाहिए|

पंजाब वृद्धावस्था पेंशन योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

  • पता प्रमाण पत्र की कॉपी|
  • पहचान प्रमाण पत्र|
  • जन्मतिथि का प्रमाण पत्र|
  • ग्रामीण क्षेत्र के लाभार्थियों के लिए पटवारी से भूमि की रिपोर्ट|
  • शहरी क्षेत्र के लाभार्थियों के लिए ईओएमसी से संपत्ति सत्यापन|
  • आत्म स्पष्टीकरण (Self Declaration)
  • बैंक खाता पासबुक की फोटो कॉपी (जिसमें लाभार्थी का नाम, खाता संख्या और आईएफएससी कोड दिख रहा हो)
  • अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज|

PB Old Age Pension Scheme Apply Online

पंजाब वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए आप ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं| ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया नीचे स्टेप बाय स्टेप बताई गई है :-

  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको कनेक्ट पंजाब के आधिकारिक पोर्टल https://connect.punjab.gov.in/ पर जाना होगा|
  • इसके बाद आपको Citizen Corner में जाकर Apply Services पर क्लिक करना होगा|
  • उसके बाद आपको Old Age Pension Scheme के सामने दिख रहे Apply के बटन पर क्लिक करना होगा|
  • इसके बाद आपको Public Login वाले ऑप्शन पर आकर Login करना होगा| अगर आप पहले से ही इस पोर्टल पर रजिस्टर नहीं है तो आप नीचे दिए गए Register Now के बटन पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा कर सकते हैं|
  • इसमें आप अपना नाम, मोबाइल नंबर, लिंग और नया पासवर्ड रखकर अपना रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा कर सकते हैं|
  • इसके बाद लॉगिन करने पर आपकी स्क्रीन पर आवेदन पत्र खुल जाएगा|
  • फार्म में मांगी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें और उसके बाद जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें|
  • इसके बाद अपना फॉर्म सबमिट कर दें|

कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|

Punjab Old Age Pension Scheme 2026 FAQ

  1. Punjab Old Age Pension Scheme Kya Hai?

    इस योजना के द्वारा समाज के उन वर्गों को वित्तीय सुरक्षा के रूप में वृद्धावस्था प्रदान की जाती है जिनके पास आय का कोई स्थिर स्रोत नहीं है|

  2. पंजाब वृद्धावस्था पेंशन योजना में कितने रुपए की पेंशन मिलती है?

    इस योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को ₹1,500 की मासिक पेंशन प्रदान की जाती है|

Share
Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

Leave a Comment