Differently Abled Persons Transport Allowance Scheme: 300 रुपए प्रति माह की सहायता राशि


Differently Abled Persons Transport Allowance Scheme: सरकार के समाज कल्याण विभाग द्वारा भिन्न रूप से सक्षम व्यक्तियों के लिए परिवहन भत्ता योजना शुरू की गई है| इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग नागरिकों को परिवहन भत्ता के रूप में एक निश्चित मासिक राशि प्रदान करना है|

Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

पांडिचेरी भिन्न रूप से सक्षम नागरिक परिवहन भत्ता योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को ₹300 प्रति माह की सहायता राशि प्रदान की जाती है| यह सहायता राशि लाभार्थियों को आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से प्रदान की जाती है| पात्र लाभार्थी बहुत ही आसानी से इस योजना का लाभ ले सकते हैं|

Differently Abled Persons Transport Allowance Scheme Puducherry Highlights

Article NamePuducherry Differently Abled Persons Transport Allowance Scheme 2026
Sarkari Yojana NameDifferently Abled Persons Transport Allowance Scheme
ModeOnline
Year2026
Official Websitehttps://edistrict.py.gov.in/
Differently Abled Persons Transport Allowance Scheme 2026 Overview

Puducherry Differently Abled Persons Transport Allowance Scheme Eligibility (पात्रता)

पांडिचेरी भिन्न रूप से सक्षम नागरिक परिवहन भत्ता योजना का लाभ उठाने के लिए आपके पास कुछ योग्यता होनी आवश्यक है| इस योजना से संबंधित पात्रता की जानकारी नीचे आसान शब्दों में बताई गई है जिसके द्वारा आप यह चेक कर सकते हैं आप इस योजना का लाभ ले सकते हैं या नहीं :-

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक कम से कम 5 वर्षों तक केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी का मूल रूप से निवासी होना चाहिए|
  • योजना का लाभ लेने के लिए ऑर्थोपेडिक विकलांगता कम से कम 40% या उसे अधिक होनी चाहिए|
  • आवेदक की वार्षिक आय 75,000 रुपए प्रति वर्ष या उससे कम होनी चाहिए|
  • इस योजना का लाभ आवेदक को तभी मिलेगा अगर उसे विभाग या किसी अन्य स्रोत से परिवहन प्रयोजन के लिए कोई अन्य वित्तीय सहायता नहीं मिल रही होगी|
  • योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक की आयु 5 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए|
  • आवेदक के पास औपचारिक शिक्षा योग्यता नहीं होनी चाहिए|
  • अगर आवेदक के पास निशुल्क बस पास है तो उसे समाज कल्याण निदेशालय को सौंप दिया जाना चाहिए|

पांडिचेरी भिन्न रूप से सक्षम नागरिक परिवहन भत्ता योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक के पास आधार कार्ड होना चाहिए|
  • सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी किया गया निवास सह जन्म प्रमाण पत्र|
  • चिकित्सा प्रमाण पत्र/ विकलांगता प्रमाण पत्र की कॉपी|
  • सामुदायिक प्रमाण पत्र|
  • मृतक की वित्तीय सहायता आईडी कार्ड|
  • वोटर कार्ड की कॉपी|
  • स्व घोषणा पत्र|
  • लेटेस्ट पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ|
  • बैंक खाता पासबुक की फोटो कॉपी (जिसमें लाभार्थी का नाम, खाता संख्या और आईएफएससी कोड दिख रहा हो)
  • अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज|

Differently Abled Persons Transport Allowance Scheme Apply Online

पांडिचेरी भिन्न रूप से सक्षम नागरिक परिवहन भत्ता योजना का लाभ लेने के लिए आप ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं| ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया के बारे में नीचे स्टेप बाय स्टेप जानकारी दी गई है जिन स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं :-

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको पांडिचेरी ई डिस्टिक के आधिकारिक पोर्टल https://edistrict.py.gov.in/ पर जाना होगा|
  • उसके बाद आपके ऊपर दिख रहे Login के बटन पर क्लिक करना होगा|
Differently Abled Persons Transport Allowance Scheme Apply Online
Differently Abled Persons Transport Allowance Scheme Apply Online
  • यदि आप पहले से ही इस पोर्टल पर पंजीकृत हैं तो आप Login कर सकते हैं नहीं तो आप नीचे दिए गए Register a new membership पहले बटन पर क्लिक करके पंजीकरण की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं|
Differently Abled Persons Transport Allowance Scheme Online Apply
Differently Abled Persons Transport Allowance Scheme Online Apply
  • सफल पंजीकरण करने के बाद आपको अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करना होगा|
  • उसके बाद आपकी स्क्रीन पर पांडिचेरी सरकार की योजनाओं की एक सूची दिखाई देगी|
  • इसमें आपको अपनी योजना के नाम पर क्लिक करना होगा|
  • इसके बाद आपके पास उस योजना का आवेदन पत्र खुल जाएगा|
  • उसके बाद अपना आवेदन पत्र भरें और उसके बाद जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें|
  • इसके बाद आवेदन जमा करें वाले बटन पर क्लिक करके अपना आवेदन सबमिट कर दें|

कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|

Puducherry Differently Abled Persons Transport Allowance Scheme 2026 FAQ

  1. Puducherry Differently Abled Persons Transport Allowance Scheme Kya Hai?

    इस योजना के द्वारा दिव्यांग नागरिकों को परिवहन भत्ता के रूप में एक निश्चित मासिक राशि प्रदान की जाती है|

  2. पांडिचेरी भिन्न रूप से सक्षम नागरिक परिवहन भत्ता योजना के द्वारा कितने रुपए की सहायता राशि मिलती है?

    इस योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को ₹300 प्रति माह की सहायता राशि प्रदान की जाती है|

Share
Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

Leave a Comment