Disabled State Pre Matric Scholarship Scheme: ₹100 लेकर ₹300 तक की छात्रवृत्ति राशि


Disabled State Pre Matric Scholarship Scheme: सरकार के सामाजिक न्याय एवं विशेष सहायता विभाग द्वारा विकलांगों के लिए राज्य प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना शुरू की गई है| इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य विकलांग छात्रों को छात्रवृत्ति राशि के द्वारा शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करना है| इस योजना का लाभ केवल महाराष्ट्र राज्य के स्थाई निवासी की उठा सकते हैं|

Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

महाराष्ट्र विकलांग राज्य प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के द्वारा कक्षा 1 से 4 तक के भी छात्रों को ₹100 प्रति माह, कक्षा 5 से 7 तक के छात्रों को ₹150 प्रति माह, कक्षा 8 से 10 तक के छात्रों को ₹200 प्रति माह, मानसिक रूप से मंद और मानसिक रूप से बीमार (18 वर्ष की आयु तक) छात्रों को ₹150 प्रति माह और कार्यशाला के विकलांग प्रशिक्षुओं कों को के लिए ₹300 प्रति माह की छात्रवृत्ति राशि प्रदान की जाती है|

Disabled State Pre Matric Scholarship Scheme Maharashtra Highlights

Article NameMaharashtra Disabled State Pre Matric Scholarship Scheme 2026
Sarkari Yojana NameDisabled State Pre Matric Scholarship Scheme
ModeOffline
Year2026
Official Websitehttps://sjsa.maharashtra.gov.in/
Disabled State Pre Matric Scholarship Scheme 2026 Overview

Maharashtra Disabled State Pre Matric Scholarship Scheme Eligibility (पात्रता)

महाराष्ट्र विकलांग राज्य प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना का लाभ उठाने के लिए आपके पास कुछ योग्यता होनी आवश्यक है| इस योजना से संबंधित जरूरी पात्रता की जानकारी नीचे आसान शब्दों में बताई गई है| जिसके माध्यम से आप यह जान सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं या नहीं :-

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक महाराष्ट्र का स्थाई निवासी और भारत का नागरिक होना चाहिए|
  • आवेदक महाराष्ट्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त स्कूल में प्रवेश/ नामांकित छात्र होना चाहिए|
  • इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक विकलांग नागरिक (जैसे दृष्टि बाधित, कम दृष्टि, श्रवण बाधित, अस्थि विकलांग इत्यादि) होना चाहिए|
  • आवेदक कम से कम 40% या उससे अधिक विकलांग होना चाहिए|
  • इस योजना का लाभ आवेदक को तभी मिलेगा अगर वह अंतिम योग्यता परीक्षा में असफल नहीं हुआ होगा|
  • योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक को कक्षा 1 से 10 की प्री मैट्रिक योग्यता प्राप्त करनी होगी|

महाराष्ट्र विकलांग राज्य प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक के पास आधार कार्ड होना चाहिए|
  • महाराष्ट्र राज्य का आवासीय प्रमाण पत्र/ अधिवास प्रमाण पत्र की कॉपी|
  • विकलांगता का प्रमाण पत्र|
  • नवीनतम शैक्षिक योग्यता (जैसे पास होने का सर्टिफिकेट या मार्कशीट इत्यादि)
  • स्कूल/ कॉलेज से बोनाफाइड प्रमाण पत्र|
  • प्री मैट्रिक योग्यता (शुल्क रसीद) के अनुसरण का प्रमाण पत्र|
  • 2 पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ|
  • बैंक खाता पासबुक की फोटो कॉपी (जिसमें लाभार्थी का नाम, खाता संख्या और आईएफएससी कोड दिख रहा हो)
  • स्कूल/ कॉलेज में जिला समाज कल्याण कार्यालय द्वारा अपेक्षित कोई अन्य दस्तावेज भी मांगा जा सकता है|

MH Disabled State Pre Matric Scholarship Scheme Apply Process

महाराष्ट्र विकलांग राज्य प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना का लाभ लेने के लिए आप ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं| ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया के बारे में नीचे स्टेप बाय स्टेप बताया गया है| जिससे आप यह जान सकते हैं कि इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको कहां और कैसे आवेदन करना होगा है:-

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको स्कूल/ कॉलेज के संबंधित प्राधिकारी से आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी के लिए अनुरोध करना होगा|
  • आवेदन पत्र प्राप्त करने के बाद आपको अपना एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा|
  • फॉर्म को भरते समय इस बात का खास ध्यान रखें की फार्म न भरी कोई भी जानकारी गलत ना हो|
  • उसके बाद अपने आवेदन पत्र के साथ जरूरी दस्तावेजों को जोड़ें|
  • इसके बाद अपना आवेदन पत्र स्कूल/ कॉलेज में संबंधित प्राधिकारी के पास जमा करवा दें|

कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|

Maharashtra Disabled State Pre Matric Scholarship Scheme 2026 FAQ

  1. Maharashtra Disabled State Pre Matric Scholarship Scheme Kya Hai?

    इस योजना के द्वारा विकलांग छात्रों को छात्रवृत्ति राशि के द्वारा शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है|

Share
Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

Leave a Comment