Differently Abled Students Award Scholarship Scheme: ₹1,000 से लेकर ₹6,800 प्रति वर्ष की छात्रवृत्ति राशि


Differently Abled Students Award Scholarship Scheme: केंद्र शासित प्रदेश के समाज कल्याण विभाग द्वारा भिन्न रूप से सक्षम छात्रों के लिए छात्रवृत्ति योजना शुरू की है| इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य भिन्न रूप से सक्षम छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान करना है ताकि वह अच्छी शिक्षा प्राप्त कर सके|

Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

पांडिचेरी भिन्न रूप से सक्षम छात्र छात्रवृत्ति योजना के माध्यम से पहली कक्षा से लेकर स्नातकोत्तर/ व्यावसायिक पाठ्यक्रम में पढ़ने वाले विकलांग छात्रों को छात्रवृत्ति राशि दी जाती है| इस योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को कक्षा के हिसाब से ₹1,000 से लेकर ₹6,800 प्रति वर्ष की छात्रवृत्ति राशि प्रदान की जाती है|

Differently Abled Students Award Scholarship Scheme Puducherry Highlights

Article NamePuducherry Differently Abled Students Award Scholarship Scheme 2026
Sarkari Yojana NameDifferently Abled Students Award Scholarship Scheme
Year2026
Application ModeOffline
Official Websitehttps://py.gov.in/
Differently Abled Students Award Scholarship Scheme 2026 Overview

Differently Abled Students Award Scholarship Scheme Benefits (लाभ)

  • पहली कक्षा से लेकर पांचवी कक्षा तक के छात्रों को ₹1,000 प्रति वर्ष की छात्रवृत्ति राशि दी जाती है|
  • 6वीं कक्षा से लेकर आठवीं कक्षा तक के छात्रों को ₹2,000 प्रति वर्ष की छात्रवृत्ति राशि दी जाती है|
  • नौवीं कक्षा से लेकर 12वीं कक्षा तक के छात्रों को ₹3,400 प्रति वर्ष की छात्रवृत्ति राशि दी जाती है|
  • स्नातक पाठ्यक्रम में पढ़ने वाले छात्रों को ₹5,000 प्रति वर्ष की छात्रवृत्ति राशि दी जाती है|
  • स्नातकोत्तर/ व्यावसायिक पाठ्यक्रम में पढ़ने वाले छात्रों को ₹6,800 प्रतिवर्ष की छात्रवृत्ति राशि प्रदान की जाती है|

Puducherry Differently Abled Students Award Scholarship Scheme Eligibility (पात्रता)

भिन्न रूप से सक्षम छात्र छात्रवृत्ति योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास कुछ योग्यता होनी आवश्यक है| इस योजना से संबंधित जरूरी पात्रता की जानकारी नीचे आसान शब्दों में बताई गई है| जिसके माध्यम से आप यह जान सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ ले सकते हैं या नहीं :-

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक कम से कम 5 वर्षों तक केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी का मूल निवासी होना चाहिए|
  • इसके अलावा सभी स्रोतों को मिलाकर आवेदक की वार्षिक आय 75,000 रुपए प्रति वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए|
  • आवेदक की विकलांगता कम से कम 40% या उससे अधिक होनी चाहिए|
  • यह छात्रवृत्ति राशि प्रथम श्रेणी से लेकर स्नातकोत्तर/ व्यावसायिक पाठ्यक्रम में पढ़ने वाले विकलांग छात्रों को दी जाती है|

पांडिचेरी भिन्न रूप से सक्षम छात्र छात्रवृत्ति योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक के पास आधार कार्ड होना चाहिए|
  • राशन कार्ड की कॉपी|
  • जन्म प्रमाण पत्र की कॉपी|
  • विकलांगता प्रमाण पत्र की कॉपी|
  • आय की पुष्टि के लिए आय प्रमाण पत्र की कॉपी|
  • सामुदायिक प्रमाण पत्र की कॉपी|
  • सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी किया गया निवास सह जन्म प्रमाण पत्र की कॉपी|
  • वित्तीय सहायता आईडी कार्ड की कॉपी|
  • लेटेस्ट पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ|
  • बैंक खाता पासबुक की फोटो कॉपी|
  • एचओडी से अनुशंसा पत्र|
  • माता-पिता या अभिभावक का घोषणा पत्र|
  • पिछले वर्ष की मार्कशीट|
  • शैक्षिक संस्थान से बोनाफाइड प्रमाण पत्र|
  • अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज|

Differently Abled Students Award Scholarship Scheme Apply Process

पांडिचेरी भिन्न रूप से सक्षम छात्र छात्रवृत्ति योजना का लाभ लेने के लिए आप ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं| ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया के बारे में नीचे बताया गया है| जिसके द्वारा आप यह जान सकते हैं कि इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको कहां और कैसे आवेदन करना होगा :-

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको समाज कल्याण विभाग के कार्यालय/ उप कार्यालय में जाना होगा|
  • वहां पर जाकर आपको संबंधित प्राधिकारी से इस योजना के आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी के लिए अनुरोध करना होगा|
  • आवेदन पत्र प्राप्त करने के बाद आपको अपना एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा|
  • फॉर्म को भरते समय इस बात का ध्यान रखें कि फॉर्म में भरी गई कोई भी जानकारी गलत ना हो|
  • उसके बाद अपने आवेदन पत्र के साथ जरूरी दस्तावेजों को जोड़े|
  • इसके बाद पांडिचेरी के आवेदक अपना आवेदन पत्र उप निदेशक, दिव्यांग अनुभाग, समाज कल्याण निदेशालय, कराईकल के आवेदक अपना आवेदन पत्र सहायक निदेशक, समाज कल्याण विभाग (उप कार्यालय), माहे/ यानम के आवेदक अपना आवेदन पत्र कल्याण अधिकारी, समाज कल्याण विभाग (उप कार्यालय) में जमा करवा सकते हैं|

कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|

Puducherry Differently Abled Students Award Scholarship Scheme 2026 FAQ

  • Puducherry Differently Abled Students Award Scholarship Scheme Kya Hai?

    इस योजना के द्वारा भिन्न रूप से सक्षम छात्रों को छात्रवृत्ति राशि प्रदान की जाती है ताकि वह अच्छी शिक्षा प्राप्त कर सके|

Share
Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

Leave a Comment