Kanya Dhan Yojana (For SC Students): 12वीं कक्षा पास करने पर 25,000 की राशि


Kanya Dhan Yojana (For SC Students): सरकार के उच्च शिक्षा निदेशालय द्वारा अनुसूचित जाति की छात्राओं के लिए कन्या धन योजना शुरू की गई है| इस योजना के माध्यम से अनुसूचित जाति समुदायों की छात्राओं को 12वीं मानक बोर्ड परीक्षा या इसके सनकक्ष परीक्षा पास करने पर ₹25,000 की राशि प्रदान की जाती है|

Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

गोवा कन्या धन योजना का लाभ लेने के लिए आप ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं| पात्र लाभार्थी बहुत ही आसानी से इस योजना का लाभ उठा सकते हैं| आज हम आपको हमारे इस आर्टिकल के माध्यम से इस योजना की पात्रता, जरूरी दस्तावेजों की सूची और आवेदन की प्रक्रिया के बारे में बताने जा रहे हैं|

Kanya Dhan Yojana Goa Highlights

Article NameGoa Kanya Dhan Yojana 2026
Sarkari Yojana NameKanya Dhan Yojana (For SC Students)
Year2026
Application ModeOnline
Official Websitehttps://cmscholarship.goa.gov.in/
Kanya Dhan Yojana 2026 Overview

Goa Kanya Dhan Yojana Eligibility (पात्रता)

कन्या धन योजना का लाभ उठाने के लिए आपके पास कुछ जरूरी पात्रता होनी चाहिए| इस योजना से संबंधित जरूरी पात्रता की जानकारी नीचे आसान शब्दों में दी गई है| जिसके द्वारा आप यह जान सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं :-

आवेदन करने के लिए पात्रता :-

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक एक लड़की होनी चाहिए|
  • आवेदक एक छात्रा होनी चाहिए|
  • योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक को दसवीं कक्षा परीक्षा पास करनी होगी|
  • इसके अलावा आवेदक को किसी भी स्ट्रीम (विज्ञान/ कला/ वाणिज्य/ व्यावसायिक/ आईटीआई) की 11वीं कक्षा में उपस्थित होना चाहिए|
  • इस योजना का लाभ एक परिवार की अधिकतम दो लड़कियों को ही दिया जाता है|

लाभ के वितरण के समय के लिए पात्रता :-

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक को 12वीं कक्षा की परीक्षा तीन प्रयासों में या पहले प्रयास के दो वर्षों के अंदर, इनमें से जो भी पहले हो पास करनी होगी|
  • अगर छात्रा परीक्षा पास नहीं कर पाती है तो धनराशि ज़ब्त कर ली जाएगी और सरकारी खजाने में जमा कर दी जाएगी|

गोवा कन्या धन योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक के पास आधार कार्ड होना चाहिए|
  • जाति प्रमाण पत्र की कॉपी|
  • आय पुष्टि के लिए आय प्रमाण पत्र की कॉपी|
  • राशन कार्ड की कॉपी|
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ|
  • अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज|

Kanya Dhan Yojana Apply Online

  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री स्कॉलरशिप पोर्टल https://cmscholarship.goa.gov.in/ पर जाना होगा|
Goa Kanya Dhan Yojana
Goa Kanya Dhan Yojana
  • उसके बाद आपकी स्क्रीन पर इस पोर्टल का होम पेज ओपन होगा|
  • इसमें आपको ऊपर की तरफ दिख रहे LOGIN के बटन पर क्लिक करना होगा|
  • इसके बाद आपको अपनी User ID और Password के माध्यम से लॉगिन करना होगा|
  • अगर आप पहले से ही इस पोर्टल पर रजिस्टर नहीं है तो आप ऊपर दिए गए REGISTER के बटन पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं|
Kanya Dhan Yojana Application Form
Kanya Dhan Yojana Application Form
  • इसके बाद आपको योजनाओं की सूची में से अपनी योजना का चयन करना होगा|
  • उसके बाद साइड नेविगेशन बार में लागू करें अनुभाग में जाकर ताजा आवेदन पर क्लिक करना होगा|
  • इसके बाद आपके पास योजना का आवेदन पत्र खुल जाएगा| फॉर्म में सभी जानकारी को करके ध्यान पूर्वक भरे तथा उसके बाद जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करके नीचे दिए गए सबमिट के बटन पर क्लिक करें|
Kanya Dhan Yojana Track Application
Kanya Dhan Yojana Track Application
  • आप TRACK APPLICATION पर जाकर अपने आवेदन की स्थिति भी जांच सकते हैं|

कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|

Goa Kanya Dhan Yojana (For SC Students) 2026 FAQ

  1. Goa Kanya Dhan Yojana Kya Hai?

    इस योजना के द्वारा अनुसूचित जाति समुदायों की छात्राओं को 12वीं मानक बोर्ड परीक्षा या इसके सनकक्ष परीक्षा पास करने पर ₹25,000 की राशि प्रदान की जाती है|

Share
Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

Leave a Comment