Maternity Benefit Scheme: 6,000 रुपए की वित्तीय सहायता, ऐसे उठाएं लाभ


Maternity Benefit Scheme: राज्य सरकार के भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड, श्रम विभाग द्वारा मातृत्व लाभ योजना शुरू की गई है| भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड के पंजीकृत श्रमिकों के लिए यह एक बहुत ही कल्याणकारी योजना है| इस योजना के माध्यम से एक वर्ष के लिए पंजीकृत पुरुष लाभार्थी के मामले में महिला लाभार्थी या पत्नी को मातृत्व अवधि के दौरान वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है|

Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

पश्चिम बंगाल मातृत्व लाभ योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को ₹6000 की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है| यह सहायता राशि लाभार्थी के पूरे जीवन काल में अधिकतम दो बार प्रदान की जाती है| पात्र लाभार्थी बहुत ही आसानी से इस योजना का लाभ उठा सकते हैं| आज हम आपको हमारे इस लेख के माध्यम से इस योजना के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जिससे आप इस योजना की पात्रता, जरूरी दस्तावेजों की सूची और आवेदन की प्रक्रिया के बारे में जान सकते हैं|

Maternity Benefit Scheme West Bengal Highlights

Article NameWest Bengal Maternity Benefit Scheme 2026
Sarkari Yojana NameMaternity Benefit Scheme
StateWest Bengal
ModeOffline
Year2026
Official Websitehttps://labour.wb.gov.in/
WB Maternity Benefit Scheme 2026 Overview

West Bengal Maternity Benefit Scheme Eligibility (पात्रता)

पश्चिम बंगाल मातृत्व लाभ योजना का लाभ उठाने के लिए आपके पास कुछ योग्यता होनी आवश्यक है| योजना से संबंधित पात्रता की जानकारी नीचे आसान शब्दों में बताई गई है जिसके द्वारा आप यह जान सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ उठाने के लिए पात्र है या नहीं :-

  • आवेदक पश्चिम बंगाल राज्य का निवासी होना चाहिए|
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक भवन/ निर्माण श्रमिक होना चाहिए|
  • आवेदक की आयु कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए|
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक ने किसी वर्ष में कम से कम 90 दिनों तक भवन एवं निर्माण कार्य किया हो|
  • योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक पश्चिम बंगाल के भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड के अंतर्गत पंजीकृत महिला सदस्य या पुरुष सदस्य की पत्नी होनी चाहिए|
  • आवेदक एक गर्भवती महिला होनी चाहिए|

पश्चिम बंगाल मातृत्व लाभ योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

  • भवन/ निर्माण श्रमिक के रूप में पंजीकरण करने के लिए कर्मचारी के पास 4 पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ होनी चाहिए|
  • आयु की पुष्टि के लिए आयु प्रमाण पत्र की प्रमाणित कॉपी|
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए सदस्य का पहचान पत्र होना जरूरी है|
  • आवेदक के पास चिकित्सा प्रमाण पत्र होना चाहिए|
  • अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज|

Maternity Benefit Scheme Apply

पश्चिम बंगाल मातृत्व लाभ योजना का लाभ उठाने के लिए आपको ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा| आवेदन की प्रक्रिया नीचे स्टेप बाय स्टेप बताई गई है जिसके द्वारा आप यह जान सकते हैं कि आपको कहां और कैसे आवेदन करना होगा :-

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले पंजीकृत श्रमिक को सहायक श्रम आयुक्त/ लाभार्थी पंजीकरण अधिकारियों से आवेदन पत्र के (फॉर्म XII) के लिए अनुरोध करना होगा|
  • एप्लीकेशन फॉर्म प्राप्त करने के बाद आपको अपना आवेदन पत्र भरना होगा|
  • आवेदन पत्र को भरते समय इस बात का ध्यान रखें कि फॉर्म में भरी गई कोई भी जानकारी गलत ना हो|
  • इसके बाद अपने आवेदन पत्र के साथ जरूरी दस्तावेजों को जोड़ें|
  • उसके बाद आपको अपना आवेदन पत्र श्रम आयुक्तों/ लाभार्थी पंजीकरण अधिकारियों के पास जमा करवाना होगा|
  • इस तरह आप इस योजना का लाभ उठाने के लिए अपना आवेदन दर्ज करवा सकते हैं|

कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|

West Bengal Maternity Benefit Scheme 2026 FAQ

  1. West Bengal Maternity Benefit Scheme Kya Hai?

    इस योजना के द्वारा पश्चिम बंगाल के भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड के अंतर्गत पंजीकृत महिला सदस्य या पुरुष सदस्य की पत्नी को गर्भावस्था के दौरान वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है|

  2. पश्चिम बंगाल मातृत्व लाभ योजना में कितने रुपए की सहायता राशि मिलती है?

    इस योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को ₹6000 की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है|

Share
Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

Leave a Comment