Thayi Magu Sahaya Hastha Scheme: सरकार के श्रम विभाग के बीओसीडब्ल्यू कल्याण बोर्ड द्वारा थाई मगु सहया हस्था योजना शुरू की गई है| इस योजना का लाभ बोर्ड के पंजीकृत श्रमिकों को दिया जाएगा| इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य पंजीकृत महिला निर्माण श्रमिकों को प्रसव के बाद 3 साल तक अपने बच्चों की प्री स्कूल शिक्षा और पोषण संबंधी सहायता के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना है|
कर्नाटक थाई मगु सहया हस्था योजना सरकार की कल्याणकारी योजनाओं में से एक है| इस योजना के माध्यम से अधिकतम दो बच्चों के लिए सहायता प्रदान की जाती है| इस योजना के द्वारा वार्षिक 6,000 रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है जो की प्रति माह 500 रुपए होती है|
Thayi Magu Sahaya Hastha Scheme Karnataka Highlights
| Article Name | Karnataka Thayi Magu Sahaya Hastha Scheme 2026 |
| Sarkari Yojana Name | Thayi Magu Sahaya Hastha Scheme |
| Mode | Online |
| Year | 2026 |
| Official Website | https://kbocwwb.karnataka.gov.in/ |
Karnataka Thayi Magu Sahaya Hastha Scheme Eligibility (पात्रता)
कर्नाटक थाई मगु सहया हस्था योजना का लाभ उठाने के लिए आपके पास कुछ योग्यता होनी आवश्यक है| इस योजना से संबंधित पात्रता की जानकारी नीचे आसान शब्दों में बताई गई है जिसके द्वारा आप यह पता कर सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं या नहीं :-
भवन/ निर्माण श्रमिक के रूप में पंजीकरण करने के लिए पात्रता :-
- पंजीकरण करने के लिए आवेदक भवन/ निर्माण श्रमिक होना चाहिए|
- आवेदक की आयु कम से कम 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए|
- आवेदक में किसी वर्ष में कम से कम 90 दिनों तक भवन एवं निर्माण कार्य किया होना चाहिए|
थाई मगु सहया हस्था योजना का लाभ लेने के लिए पात्रता :-
- इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक कर्नाटक के भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड के अंतर्गत पंजीकृत महिला निर्माण श्रमिक होनी चाहिए|
- योजना का लाभ लेने के लिए बच्चे की उम्र 3 साल से कम होनी चाहिए|
- इस योजना का लाभ केवल पहले दो बच्चों तक ही दिया जाता है|
कर्नाटक थाई मगु सहया हस्था योजना के लिए जरूरी दस्तावेज
भवन/ निर्माण श्रमिक के रूप में पंजीकरण करने के लिए जरूरी दस्तावेज :-
- आधार कार्ड की स्व सत्यापित फोटो कॉपी|
- राशन कार्ड की कॉपी|
- आयु की पुष्टि के लिए आयु प्रमाण पत्र (जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड इत्यादि)
- रोजगार प्रमाण पत्र/ 90 दिनों का कार्य प्रमाण पत्र|
थाई मगु सहया हस्था योजना का लाभ लेने के लिए जरूरी दस्तावेज :-
- बोर्ड द्वारा जारी किए गए पहचान पत्र या स्मार्ट कार्ड की कॉपी|
- रोजगार प्रमाण पत्र की कॉपी|
- एक हलफनामा देना होगा| जिसमें बताना होगा कि यह पहली या दूसरी डिलीवरी है|
- बच्चे की फोटोग्राफ|
- निर्वहन सारांश|
- बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र|
- बैंक खाता पासबुक की फोटो कॉपी (जिसमें लाभार्थी का नाम, खाता संख्या और आईएफएससी कोड दिख रहा हो)
- रोजगार प्रमाण पत्र/ 90 दिनों का कार्य प्रमाण पत्र|
- अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज|
Thayi Magu Sahaya Hastha Scheme Apply Online
कर्नाटक थाई मगु सहया हस्था योजना का लाभ लेने के लिए आप ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं| ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया के बारे में नीचे स्टेप बाय स्टेप बताया गया है| जिससे आप यह समझ सकते हैं कि इस योजना का लाभ लेने के लिए आप ऑनलाइन आवेदन कैसे कर सकते हैं :-
- ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड कर्नाटक के आधिकारिक पोर्टल https://kbocwwb.karnataka.gov.in/ पर जाना होगा|
- इसके बाद आपको Register/Login पर क्लिक करना होगा|
- उसके बाद आपको अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा|
- इसके बाद नीचे दिए गए Generate के बटन पर क्लिक करें|
- उसके बाद आपके मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा वह स्क्रीन पर दर्ज करें|
- इसके बाद आपको योजनाएं पर क्लिक करके अपनी योजना को चुनना होगा|
- उसके बाद मांगी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें और उसके बाद जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें|
- इसके बाद घोषणा वाले बॉक्स में टीक करें तथा नीचे दिए गए सबमिट बटन पर क्लिक कर दे|
कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|
Karnataka Thayi Magu Sahaya Hastha Scheme 2026 FAQ
Karnataka Thayi Magu Sahaya Hastha Scheme Kya Hai?
इस योजना के द्वारा पंजीकृत महिला निर्माण श्रमिकों को प्रसव के बाद 3 साल तक अपने बच्चों की प्री स्कूल शिक्षा और पोषण संबंधी सहायता के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है|
कर्नाटक थाई मगु सहया हस्था योजना के द्वारा कितने रुपए की सहायता राशि मिलती है?
इस योजना के माध्यम से पात्र महिला श्रमिकों को 500 रुपए प्रति माह की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है|