Destitute Women Allowance Scheme: सरकार के समाज कल्याण निदेशालय द्वारा निराश्रित महिला भत्ता योजना शुरू की गई है| इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य गरीब एवं निराश्रित महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करना है| पात्र महिलाएं बहुत ही आसानी से इस योजना का लाभ उठा सकती हैं|
अंडमान और निकोबार निराश्रित महिला भत्ता योजना के माध्यम से पात्रता के अधीन निराश्रित महिलाओं को ₹2,500 प्रति माह की भत्ता राशि प्रदान की जाती है| इस राशि का भुगतान मासिक आधार पर बैंक खाते के माध्यम से किया जाता है| आप हमारे इस लेख के माध्यम से इस योजना की पात्रता, जरूरी दस्तावेजों की सूची और आवेदन की प्रक्रिया के बारे में जान सकते हैं|
Destitute Women Allowance Scheme Andaman & Nicobar Highlights
| Article Name | Andaman & Nicobar Destitute Women Allowance Scheme 2026 |
| Sarkari Yojana Name | Destitute Women Allowance Scheme |
| Mode | Offline |
| Year | 2026 |
| Official Website | http://andssw1.and.nic.in/socialwelfare/ |
Andaman & Nicobar Destitute Women Allowance Scheme Eligibility (पात्रता)
अंडमान और निकोबार निराश्रित महिला भत्ता योजना का लाभ उठाने के लिए आपके पास कुछ योग्यता होनी चाहिए| इस योजना से संबंधित जरूरी पात्रता की जानकारी नीचे आसान शब्दों में दी गई है| जिसके द्वारा अपने समझ सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं या नहीं :-
- इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक केंद्र शासित प्रदेश अंडमान और निकोबार द्वीप समूह का स्थाई निवासी होना चाहिए क्या आवेदन करते समय आवेदक केंद्र शासित प्रदेश अंडमान और निकोबार में पिछले 10 वर्षों से अधिक रह रहा होना चाहिए|
- योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक एक गरीब और बेसहारा महिला होनी चाहिए|
- इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक की घरेलू आय ₹4,000 प्रति माह से अधिक नहीं होनी चाहिए|
- आवेदक को सरकार से किसी भी प्रकार की सहायता या पेंशन नहीं मिल रही होनी चाहिए तभी वह इस योजना का लाभ उठा सकती है|
अंडमान और निकोबार निराश्रित महिला भत्ता योजना के लिए जरूरी दस्तावेज
- इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन के पास पहचान प्रमाण पत्र होना चाहिए (जैसे कि आधार कार्ड इत्यादि)
- स्थानीय प्रमाण पत्र/ निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए|
- अगर लागू हो तो श्रेणी/ सामुदायिक प्रमाण पत्र|
- सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी किया गया आय प्रमाण पत्र|
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ|
- बैंक खाता पासबुक की फोटोकॉपी (जिसमें लाभार्थी का नाम, खाता संख्या और आईएफएससी कोड दिख रहा हो)
- अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज|
Destitute Women Allowance Scheme Apply Process
अंडमान और निकोबार निराश्रित महिला भत्ता योजना का लाभ लेने के लिए आप ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं| ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया के बारे में नीचे स्टेप बाय स्टेप बताया गया है जिससे आप यह समझ सकते हैं कि इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको कहां और कैसे आवेदन करना होगा :-
- ऑफलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको समाज कल्याण निदेशालय, पोर्ट ब्लेयर और बाल विकास परियोजना के उप विभागीय कार्यालय में जाना होगा|
- वहां पर जाकर आपको संबंधित प्राधिकारी से आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी के लिए अनुरोध करना होगा|
- आप Destitute Women Allowance Scheme Application Form सीधे यहां से भी डाउनलोड कर सकते हैं|
- आवेदन पत्र डाउनलोड करने के बाद आपको अपने एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट लेना होगा|
- इसके बाद आपको अपना एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा|
- फॉर्म को भरते समय इस बात का खास ध्यान रखें की फार्म में भरी गई कोई भी जानकारी गलत ना हो|
- इसके बाद अपने आवेदन पत्र के साथ जरूरी दस्तावेजों को जोड़ें|
- उसके बाद अपना आवेदन पत्र संबंधित बाल विकास परियोजना अधिकारी के कार्यालय में जमा करवा दें|
कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|
Andaman & Nicobar Destitute Women Allowance Scheme 2026 FAQ
Andaman & Nicobar Destitute Women Allowance Scheme Kya Hai?
इस योजना के द्वारा गरीब एवं निराश्रित महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है|
अंडमान और निकोबार निराश्रित महिला भत्ता योजना के द्वारा कितने रुपए का भत्ता मिलता है?
इस योजना के माध्यम से पात्र महिलाओं को ₹2,500 का मासिक भत्ता प्रदान किया जाता है|