UP Leprosy Pension Scheme: 3,000 रुपए प्रति माह पेंशन, ऐसे करें आवेदन


UP Leprosy Pension Scheme: उत्तर प्रदेश के विकलांग व्यक्तियों के सशक्तिकरण विभाग द्वारा कुष्ठ पेंशन योजना शुरू की गई है| इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य विकलांग और कुष्ठ रोगियों के भरण पोषण के लिए मासिक अनुदान सहायता प्रदान करना है| जिनके परिवार की आय उनके लिए पर्याप्त नहीं है|

Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

यूपी कुष्ठ पेंशन योजना का लाभ पात्र लाभार्थी बहुत ही आसानी से उठा सकते हैं| इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं| आवेदन की प्रक्रिया और योजना संबंधी अन्य जानकारी नीचे आसान शब्दों में बताई गई है|

UP Leprosy Pension Scheme Highlights

Article NameUP Leprosy Pension Scheme 2026
Sarkari Yojana NameLeprosy Pension Scheme
ModeOnline
Year2026
Official Websitehttps://uphwd.gov.in/
Leprosy Pension Scheme 2026 Overview

UP Leprosy Pension Scheme Eligibility (पात्रता)

यूपी कुष्ठ पेंशन योजना का लाभ उठाने के लिए आपके पास कुछ जरूरी की पात्रता होनी चाहिए| इस योजना से संबंधित पात्रता की जानकारी नीचे आसान शब्दों में बताई गई है जिसके द्वारा आप यह जान सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं या नहीं :-

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक उत्तर प्रदेश राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए|
  • आवेदक कुष्ठ रोग के कारण विकलांग होना चाहिए (किसी भी विकलांगता प्रतिशत के साथ)
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए कुष्ठ रोग के कारण विकलांग नागरिक किसी भी आयु वर्ग के हो सकते हैं|
  • आवेदक गरीबी रेखा से नीचे होना चाहिए|
  • ग्रामीण क्षेत्र के आवेदकों की वार्षिक आय 46,080 रुपए और के शहरी क्षेत्र के आवेदकों की वार्षिक आय 56,460 रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए|
  • इस योजना का लाभ आवेदक को तभी दिया जाएगा| अगर वह अन्य किसी पेंशन योजना का लाभ नहीं ले रहा होगा|

यूपी कुष्ठ पेंशन योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक के पास विकलांगता का प्रमाण पत्र होना चाहिए|
  • आवेदक के पास जन्म तिथि/ आयु प्रमाण पत्र होना चाहिए|
  • रंगीन पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ|
  • अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज|

UP Leprosy Pension Scheme Apply Online

यूपी कुष्ठ पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए आप ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं| ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया के बारे में नीचे स्टेप बाय स्टेप जानकारी दी गई है :-

  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश एकीकृत सामाजिक पेंशन पोर्टल https://sspy-up.gov.in/ पर जाना होगा|
  • इसके बाद आपको स्क्रीन पर दिख रहे दिव्यांग एवं कुष्ठावस्था पेंशन पर क्लिक करना होगा|
UP Leprosy Pension Scheme Apply Online
UP Leprosy Pension Scheme Apply Online
  • अब इसके बाद आपको नीचे दिख रहे हैं ऑनलाइन आवेदन करें के बटन पर क्लिक करना होगा|
UP Leprosy Pension Scheme Aplication Form
UP Leprosy Pension Scheme Aplication Form
  • उसके बाद आपके पास इस योजना का आवेदन पत्र खुल जाएगा|
  • इसमें सबसे पहले आपको अपना व्यक्तिगत विवरण भरना होगा|
  • उसके बाद आपको बैंक खाता विवरण करना होगा|
  • इसके बाद अपनी आय का विवरण और दिव्यांगता का विवरण भरें|
  • उसके बाद जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें|
  • इसके बाद घोषणा पर टिक करें और स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड दर्ज करें|
  • इसके बाद नीचे दिए गए Submit के बटन पर क्लिक कर दें|
  • इस तरह आप बहुत ही आसानी से इस योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं|

कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|

UP Leprosy Pension Scheme 2026 FAQ

  1. UP Leprosy Pension Scheme Kya Hai?

    इस योजना के द्वारा विकलांग और कुष्ठ रोगियों के भरण पोषण के लिए मासिक अनुदान सहायता प्रदान की जाती है|

  2. यूपी कुष्ठ पेंशन योजना के द्वारा कितने रुपए की पेंशन मिलती है?

    इस योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को ₹3,000 की मासिक पेंशन राशि प्रदान की जाती है|

Share
Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

Leave a Comment