Physically & Mentally Disabled Children Financial Assistance Yojana: सरकार के भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड, श्रम विभाग द्वारा शारीरिक/ मानसिक रूप से विकलांग बच्चों के लिए वित्तीय सहायता योजना शुरू की गई है| इस योजना के द्वारा पंजीकृत निर्माण श्रमिक, जिनके बच्चे 40% या उससे अधिक विकलांग है उन्हें वित्तीय सहायता दी जाती है|
चंडीगढ़ शारीरिक/ मानसिक रूप से विकलांग बच्चों को वित्तीय सहायता योजना के द्वारा पात्र लाभार्थियों को ₹1,000 वित्तीय सहायता राशि प्रदान की जाती है| इस योजना के तहत लाभ तभी तक स्वीकार्य होगा जब तक बच्चा जीवित है| योजना के माध्यम से अधिकतम दो बच्चों को इसका लाभ दिया जाता है|
Physically & Mentally Disabled Children Financial Assistance Yojana Chandigarh Highlights
| Article Name | Chandigarh Physically & Mentally Disabled Children Financial Assistance Yojana 2026 |
| Sarkari Yojana Name | Physically & Mentally Disabled Children Financial Assistance Yojana |
| Year | 2026 |
| Application Mode | Online |
| Official Website | http://labour.chd.gov.in/ |
Chandigarh Physically & Mentally Disabled Children Financial Assistance Yojana Eligibility (पात्रता)
चंडीगढ़ शारीरिक/ मानसिक रूप से विकलांग बच्चों को वित्तीय सहायता योजना का लाभ उठाने के लिए आपके पास कुछ जरूरी योग्यता होनी चाहिए| इस योजना से संबंधित जरूरी पात्रता की जानकारी नीचे आसानी शब्दों में की गई है| जिससे आप यह समझ सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ ले सकते हैं या नहीं :-
- इस योजना का लाभ उठाने के लिए लाभार्थी/ आवेदक को पंजाब श्रम कल्याण निधि अधिनियम 1965 के तहत पंजीकृत प्रतिष्ठान में काम करना चाहिए| इसके साथ ही श्रम कल्याण निधि के लिए उसका योगदान नियमित रूप से बोर्ड द्वारा प्राप्त किया जाना चाहिए|
- योजना के द्वारा पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को, जिनके बच्चों की विकलांगता 40% या उससे अधिक है वह इस योजना का लाभ ले सकते हैं|
- इस योजना का लाभ अधिकतम दो बच्चों को ही दिया जाता है|
- इसके अलावा आवेदक बोर्ड का सदस्य बनने के 6 महीने के बाद ही इस योजना का लाभ उठा सकते हैं|
चंडीगढ़ शारीरिक/ मानसिक रूप से विकलांग बच्चों को वित्तीय सहायता योजना के लिए जरूरी दस्तावेज
सीबीओसीडब्ल्यू के द्वारा पंजीकरण करने के लिए जरूरी दस्तावेज :-
- आवेदक के आधार कार्ड की कॉपी|
- सीबीओसीडब्ल्यू बोर्ड का भरा हुआ/ हस्ताक्षरित फॉर्म|
- अगर हो तो बीओसीडब्ल्यू कार्ड की कॉपी|
- नामांकित व्यक्ति केआधार कार्ड की कॉपी|
- भुगतान फाइल की प्राप्ति रसीद|
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ|
- बैंक खाता पासबुक की फोटो कॉपी (जिसमें लाभार्थी का नाम, खाता संख्या और आईएफएससी कोड दिख रहा हो)
- अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज|
शारीरिक/ मानसिक रूप से विकलांग बच्चों को वित्तीय सहायता योजना के लिए जरूरी दस्तावेज
- आवेदक के आधार कार्ड की कॉपी|
- इसके अलावा सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी किया गया विकलांगता प्रमाण पत्र|
- कर्मचारी की वेतन पर्ची की कॉपी|
- पासपोर्ट साइज फोटो ग्राफ|
- बैंक खाता पासबुक की फोटो कॉपी (जिसमें लाभार्थी का नाम, खाता संख्या और आईएफएससी कोड दिख रहा हो)
- अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज|
CH Physically & Mentally Disabled Children Financial Assistance Yojana Apply Online
चंडीगढ़ शारीरिक/ मानसिक रूप से विकलांग बच्चों को वित्तीय सहायता योजना का लाभ उठाने के लिए आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं| ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया के बारे में नीचे स्टेप बाय स्टेप बताया गया है| जिन स्टेप्स को फॉलो करके आप बहुत ही आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं :-
- ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको श्रम विभाग चंडीगढ़ के आधिकारिक पोर्टल http://labour.chd.gov.in/ पर जाना होगा|
- उसके बाद आपको कल्याण योजना के अनुदान के तहत शारीरिक/ मानसिक रूप से विकलांग बच्चों को वित्तीय सहायता योजना का चयन करना होगा|
- अब इसके बाद आपको आवेदन/ पंजीकरण के लिए यहां क्लिक करें पर क्लिक करना होगा|
- यदि आप पहले से ही इस पोर्टल पर रजिस्टर्ड नहीं है तो आप स्वयं पंजीकरण करें वाले ऑप्शन पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा कर सकते हैं|
- इसके बाद आपके पास एक नया पेज ओपन होगा| इसमें आपको अपने सर्विस प्लस यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करना होगा|
- उसके बाद आपको सेवा के लिए आवेदन करें पर क्लिक करना होगा|
- इसके बाद आपको शारीरिक/ मानसिक रूप से विकलांग बच्चों को वित्तीय सहायता योजना का चयन करना होगा|
- अब आपकी स्क्रीन पर इस योजना का फॉर्म ओपन हो जाएगा|
- फार्म में मांगी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरे और उसके बाद जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें|
- इसके बाद अपना आवेदन पत्र सबमिट कर दे|
कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|