Kanyadan Yojana: 21,000 रुपए की वित्तीय सहायता राशि, ऐसे करें आवेदन


Kanyadan Yojana: सरकार के भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड, श्रम विभाग द्वारा गंजीकृत श्रमिकों के लिए कन्यादान योजना शुरू की गई है| इस योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को उनकी बेटी की शादी और महिला पंजीकृत श्रमिकों के लिए उनके स्वयं विवाह की पूर्व संध्या पर वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है|

Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

चंडीगढ़ कन्यादान योजना के द्वारा पंजीकृत श्रमिकों को उनकी बेटी की शादी और महिला पंजीकृत श्रमिकों के स्वयं विवाह की पूर्व संध्या पर 21,000 रुपए की वित्तीय सहायता राशि प्रदान की जाती है| इस योजना का लाभ पात्र लाभार्थी बहुत ही आसानी से ले सकते हैं|

Kanyadan Yojana Chandigarh Highlights

Article NameChandigarh Kanyadan Yojana 2026
Sarkari Yojana NameKanyadan Yojana
ModeOnline
Year2026
Official Websitehttps://serviceonline.gov.in/
Kanyadan Yojana 2026 Overview

Chandigarh Kanyadan Yojana Eligibility (पात्रता)

कन्यादान योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास कुछ जरूरी दस्तावेज होने चाहिए| जरूरी दस्तावेजों की लिस्ट नीचे दी गई है| जिन दस्तावेजों की आवश्यकता आपको आवेदन करते समय पड़ सकती है :-

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी/ आवेदक को पंजाब श्रम कल्याण निधि अधिनियम 1965 के तहत पंजीकृत प्रतिष्ठान में काम करना चाहिए| इसके साथ ही श्रम कल्याण निधि के लिए उसका योगदान नियमित रूप से बोर्ड द्वारा प्राप्त किया जाना चाहिए|
  • बोर्ड का सदस्य बनने के 6 महीने के बाद ही आवेदक इस योजना का लाभ उठाने के लिए पात्र माने जाएंगे|
  • इस योजना का लाभ आवेदक को तभी दिया जाएगा| अगर उसने केंद्र/ राज्य सरकार के तहत प्रचलित इस तरह का लाभ नहीं उठाया होगा|
  • अगर पिता और पुत्री दोनों एक ही प्रतिष्ठान में काम कर रहे हैं तो ऐसी स्थिति में लाभ किसी एक को ही दिया जाएगा|
  • योजना का लाभ अधिकतम दो बेटियों को ही दिया जाएगा|
  • इस योजना के द्वारा आवेदक को विवाह की तिथि से 3 महीने के अंदर योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करना होगा|
  • महिला पंजीकृत श्रमिक स्वयं विवाह की पूर्व संध्या पर इस योजना का लाभ ले सकती हैं|

चंडीगढ़ कन्यादान योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

सीबीओसीडब्ल्यू के द्वारा पंजीकरण करने के लिए जरूरी दस्तावेज :-

  • आवेदक के आधार कार्ड की कॉपी|
  • सीबीओसीडब्ल्यू बोर्ड का भरा हुआ/ हस्ताक्षरित फॉर्म|
  • अगर हो तो बीओसीडब्ल्यू कार्ड की कॉपी|
  • नामांकित व्यक्ति केआधार कार्ड की कॉपी|
  • भुगतान फाइल की प्राप्ति रसीद|
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ|
  • बैंक खाता पासबुक की फोटो कॉपी (जिसमें लाभार्थी का नाम, खाता संख्या और आईएफएससी कोड दिख रहा हो)
  • अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज|

कन्यादान योजना का लाभ लेने के लिए जरूरी दस्तावेज :-

  • दूल्हा और दुल्हन के आधार कार्ड की कॉपी|
  • विवाह का कार्ड|
  • सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी किया गया विवाह प्रमाण पत्र|
  • लड़की की उम्र का प्रमाण पत्र|
  • पारिवारिक फोटो|
  • आवेदक लाभार्थी का पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ|
  • लाभार्थी के आधार कार्ड की कॉपी|
  • वेतन पर्ची की कॉपी|
  • बैंक खाता पासबुक की फोटो कॉपी (जिसमें लाभार्थी का नाम, खाता संख्या और आईएफएससी कोड दिख रहा हो)
  • अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज|

CH Kanyadan Yojana Apply Online

चंडीगढ़ कन्यादान योजना का लाभ उठाने के लिए आप ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं| ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया के बारे में नीचे स्टेप बाय स्टेप बताया गया है| जिन स्टेप्स को फॉलो करके आप बहुत ही आसानी से इस योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं :-

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको सर्विस प्लस के आधिकारिक पोर्टल https://serviceonline.gov.in/ पर जाना होगा|
  • अब आपकी स्क्रीन पर इस पोर्टल का होम पेज ओपन हो जाएगा|
  • इसमें आपको Login के बटन पर क्लिक करना होगा|
  • उसके बाद आपको अपनी Login Id और Password दर्ज करना होगा|
  • अब स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड भरकर नीचे दिए गए Login के बटन पर क्लिक करें|
  • अगर आप पहले से ही इस पोर्टल पर रजिस्टर नहीं है तो आप Register बटन पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन फॉर्म कर सकते हैं|
  • उसके बाद आपको सेवाएं वाले ऑप्शन में जाकर योजना का नाम चुनना होगा|
  • अब आपके पास योजना का आवेदन पत्र खुल जाएगा|
  • फार्म में मांगी गई सभी जानकारी को भरने के बाद जरूरी दस्तावेजों पर अपलोड करें|
  • इसके बाद अपना फॉर्म सबमिट कर दें|

कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|

Chandigarh Kanyadan Yojana 2026 FAQ

  1. Chandigarh Kanyadan Yojana Kya Hai?

    इस योजना के द्वारा पात्र लाभार्थियों को उनकी बेटी की शादी और महिला पंजीकृत श्रमिकों के लिए उनके स्वयं विवाह की पूर्व संध्या पर वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है|

Share
Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

Leave a Comment