Mukhyamantri Sukh Ashray Yojana: स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास, आजीविका और विवाह के लिए वित्तीय सहायता


Mukhyamantri Sukh Ashray Yojana: राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना शुरू की गई है| इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य अनाथों, परित्यक्त बच्चों, विशेष रूप से सक्षम व्यक्तियों, निराश्रित महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को व्यापक देखभाल, शिक्षा और सहायता प्रदान करना है| इस योजना के माध्यम से राज्य के बच्चों के रूप में उन्हें मान्यता देना और उनका समग्र विकास सुनिश्चित किया जाता है|

Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के माध्यम से आवास और कौशल विकास के द्वारा निराश्रित महिलाओं और बुजुर्ग व्यक्तियों को सशक्त बनाया जाता है| इस योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों के स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास, आजीविका और विवाह को कवर करते हुए उन्हें वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है|

Mukhyamantri Sukh Ashray Yojana HP Highlights

Article NameHP Mukhyamantri Sukh Ashray Yojana 2026
Sarkari Yojana NameMukhyamantri Sukh Ashray Yojana
ModeOffline
Year2026
Official Websitehttps://himachalpradesh.nalsa.gov.in/
Mukhyamantri Sukh Ashray Yojana 2026 Overview

HP Mukhyamantri Sukh Ashray Yojana Benefits (लाभ)

  • इस योजना के माध्यम से जीरो से लेकर 14 वर्ष तक की आयु के बच्चों को सामान्य भरण पोषण के लिए ₹1,000 प्रति माह की सहायता राशि प्रदान की जाती है|
  • 14 वर्ष से लेकर 18 वर्ष तक की आयु वाले बच्चों और निराश्रित महिलाओं को ₹2,500 प्रति माह की राशि प्रदान की जाती है|
  • 18 वर्ष से लेकर 27 वर्ष तक की आयु के युवा व्यस्क को पॉकेट भत्ताऔर कोचिंग के लिए ₹4,000 प्रति माह की राशि दी जाती है| इसके अलावा छात्रावास शुल्क के लिए 1 लाख रुपए प्रति वर्ष की सहायता और जहां छात्रावास उपलब्ध नहीं है वहां पीजी किराया के लिए ₹3,000 प्रति माह की सहायता राशि दी जाती है|
  • तीन बीघा भूमि और आवास सहायता के लिए मकान निर्माण हेतु 3 लाख रुपए की सहायता दी जाती है|
  • पात्र लाभार्थियों के विवाह सहायता के रूप में 2 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाती है|
  • व्यवसाय या पेशाब शुरू करने के लिए 2 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाती है|
  • शैक्षिक एक्सपोजर टूर के लिए हवाई यात्रा और तीन सितारा होटल आवास सहित 15 दिवसीय वार्षिक शैक्षिक दौरा करवाया जाता है|

Himachal Pradesh Mukhyamantri Sukh Ashray Yojana Eligibility (पात्रता)

हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास कुछ योग्यता होनी आवश्यक है| इस योजना से संबंधित पात्रता की जानकारी नीचे आसान शब्दों में बताई गई है| जिसके द्वारा आप यह समझ सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ ले सकते हैं या नहीं :-

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक हिमाचल प्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए|
  • योजना का लाभ 27 वर्ष से कम आयु के अनाथ बच्चे, परित्यक्त या फिर विशेष रूप से विकलांग बच्चे उठा सकते हैं|
  • वह निराश्रित महिलाएं जो या तो अविवाहित हैं या जिनके पति 7 साल से अधिक समय से लापता है|
  • जिन वृद्ध नागरिकों को कोई भी सहायता नहीं मिलती है वह भी इस योजना का लाभ ले सकते हैं|

एचपी मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक के पास हिमाचली बोनाफाइड प्रमाण पत्र होना चाहिए|
  • आय की पुष्टि के लिए आय प्रमाण पत्र|
  • जन्म तिथि का प्रमाण पत्र (जन्म प्रमाण पत्र/ 10वीं परीक्षा का प्रमाण पत्र)
  • पिता/ पति/ पत्नी की मृत्यु का प्रमाण पत्र (अगर पति 7 वर्षों से लापता है तो एफआईआर/ रिपोर्ट की कॉपी)
  • विकलांगता का प्रमाण पत्र (कम से कम 70% या उससे अधिक विकलांगता का प्रमाण पत्र)
  • अगर लागू हो तो तलाक का प्रमाण पत्र|
  • परिवार रजिस्टर की कॉपी|
  • संबंधित प्राधिकारी से सत्यापन रिपोर्ट|
  • आधार कार्ड की कॉपी|
  • बैंक खाता पासबुक की फोटो कॉपी (जिसमें लाभार्थी का नाम, खाता संख्या और आईएफएससी कोड दिख रहा हो)
  • अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज|

HP Mukhyamantri Sukh Ashray Yojana Apply Process

हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना का लाभ उठाने के लिए आप ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं| ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया के बारे में नीचे बताया गया है| जिससे आप यह समझ सकते हैं कि इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको कहां और कैसे आवेदन करना होगा :-

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको सीडीपीओ (बाल विकास परियोजना अधिकारी) के कार्यालय जाना होगा|
  • वहां पर जाकर आपको संबंधित प्राधिकारी से आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी के लिए अनुरोध करना होगा|
  • आप HP Mukhyamantri Sukh Ashray Yojana Application Form सीधे यहां से भी डाउनलोड कर सकते हैं|
  • उसके बाद आपको अपना आवेदन पत्र भरना होगा|
  • आवेदन पत्र भरने के बाद उसके साथ जरूरी दस्तावेजों को जोड़ें|
  • इसके बाद अपना आवेदन पत्र सीडीपीओ कार्यालय में जमा करवा दें|

कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|

HP Mukhyamantri Sukh Ashray Yojana 2026 FAQ

  1. HP Mukhyamantri Sukh Ashray Yojana Kya Hai?

    इस योजना के द्वारा अनाथों, परित्यक्त बच्चों, विशेष रूप से सक्षम व्यक्तियों, निराश्रित महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को व्यापक देखभाल, शिक्षा और सहायता प्रदान की जाती है|

Share
Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

Leave a Comment