Ladakh Old Age Pension Yojana: 1,000 रुपए प्रति माह पेंशन राशि, इन्हें मिलेगा लाभ


Ladakh Old Age Pension Yojana: केंद्र शासित प्रदेश के सामाजिक और जनजातीय कल्याण विभाग द्वारा वृद्धावस्था पेंशन योजना शुरू की गई है| इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य 60 वर्षीय या उससे अधिक आयु वाले पुरुषों और 55 वर्षीय या उससे अधिक आयु वाली महिलाओं को मासिक पेंशन प्रदान करना है|

Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

लद्दाख वृद्धावस्था पेंशन योजना के द्वारा बेसहारा नागरिक, जिनके पास अपनी आय का कोई भी स्रोत नहीं है| वह इस योजना पर लाभ उठा सकते हैं| इस योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को ₹1,000 की मासिक पेंशन राशि प्रदान की जाती है| पात्र लाभार्थी बहुत ही आसानी से इस योजना का लाभ ले सकते हैं|

Ladakh Old Age Pension Yojana Highlights

Article NameLadakh Old Age Pension Yojana 2026
Sarkari Yojana NameOld Age Pension Yojana
ModeOffline
Year2026
Official Websitehttps://socialwelfare.ladakh.gov.in/
Old Age Pension Yojana 2026 Overview

Ladakh Old Age Pension Yojana Eligibility (पात्रता)

लद्दाख वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ उठाने के लिए आपके पास कुछ योग्यता होनी जरूरी है| इस पेंशन योजना से संबंधित पात्रता की जानकारी नीचे आसान शब्दों में बताई गई है| जिसके द्वारा आप यह जान सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं या नहीं :-

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख का स्थाई निवासी होना चाहिए|
  • योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक गरीबी रेखा से नीचे आने वाले बीपीएल श्रेणी से संबंधित होना चाहिए|
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए पुरुषों की कम से कम आयु 60 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए|
  • महिलाओं की कम से कम आयु 55 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए|
  • आवेदक के पास अपनी आय का कोई स्रोत नहीं होना चाहिए|
  • इसके साथ ही परिवार के सदस्यों या अन्य स्रोतों से वित्तीय सहायता के माध्यम से निर्वाह का कोई साधन नहीं होना चाहिए|

लद्दाख वृद्धावस्था पेंशन योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक के पास पहचान प्रमाण पत्र होना चाहिए (जैसे कि आधार कार्ड इत्यादि)
  • आयु की पुष्टि के लिए आयु प्रमाण पत्र की कॉपी|
  • आय की पुष्टि के लिए आय प्रमाण पत्र की कॉपी|
  • गरीबी रेखा से नीचे आने वाले बीपीएल श्रेणी की स्थिति का प्रमाण पत्र|
  • पता प्रमाण पत्र की कॉपी|
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ|
  • बैंक खाता पासबुक की फोटो कॉपी (जिसमें लाभार्थी का नाम, खाता संख्या और आईएफएससी कोड दिख रहा होगा)
  • अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज|

Ladakh Old Age Pension Yojana Apply Process

लद्दाख वृद्धावस्था पेंशन योजना कालाभ लेने के लिए आप ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं| ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया के बारे में नीचे स्टेप बाय स्टेप जानकारी दी गई है| जिससे आप यह जान सकते हैं इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको कहां पर और कैसे आवेदन करना होगा :-

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको अपने नजदीकी तहसील समाज कल्याण अधिकारी के कार्यालय में जाना होगा|
  • वहां पर जाकर आपको संबंधित अधिकारी से आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी के लिए अनुरोध करना होगा|
  • आवेदन पत्र प्राप्त करने के बाद आपको अपना एप्लीकेशन फॉर्म करना होगा|
  • फॉर्म को भरते समय इस बात का खास ध्यान रखें की फार्म में भरी गई कोई भी जानकारी गलत ना हो|
  • उसके बाद अपने आवेदन पत्र के साथ जरूरी दस्तावेजों को जोड़ें|
  • इसके बाद अपना आवेदन पत्र टीएसडब्ल्यूओ को जमा करवा दें|
  • जहां पर आप अपना आवेदन पत्र जमा करवा रहे हैं| उनसे आप रसीद या पावती के लिए भी अनुरोध कर सकते हैं|

कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|

Ladakh Old Age Pension Yojana 2026 FAQ

  1. Ladakh Old Age Pension Yojana Kya Hai?

    इस योजना के द्वारा 60 वर्ष या उससे अधिक आयु वाले पुरुषों और 55 वर्ष या उससे अधिक आयु वाली महिलाओं को मासिक पेंशन प्रदान की जाती है|

  2. लद्दाख वृद्धावस्था पेंशन योजना के द्वारा कितने रुपए की पेंशन राशि मिलती है?

    इस योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को ₹1,000 की मासिक पेंशन राशि प्रदान की जाती है|

Share
Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

Leave a Comment